वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। आज आपके घर परिवार के जनों के मध्य किसी खास विषय वस्तु को लेकर वार्तालाप होगी जिससे आपसी वैचारिक आदान-प्रदान होगा और आपसी प्रेम व सौहार्द की भावना विकसित होगी। हालांकि बड़े-बुजुर्गों की तरफ से किसी खास तथ्य को लेकर जिद्दी वाला रवैया भी देखने को मिलेगा जो कुछ पल हेतु में ही समाप्त भी हो सकता है, किंतु अंततः परिणाम व निर्णय मधुर ही रहेंगे।
आज आपके शत्रुगण काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे, उनसे जरा संभाल कर रहे हैं। कानूनी मसलों को लेकर आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपके लिए अनुकूल परिणाम परिलक्षित होंगे।
घर परिवार व कारोबार आदि में आज आपको सभी की ओर से मदद प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को भी जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में आज आपकी रूचि जागृत होगी, आप पूजा-पाठ जैसे कार्यक्रम में अपना समय व धन लगा सकते हैं।
वृषभ राशि राशिचक्र की 12 राशियों में दूसरी राशि है, अप्रैल 21 से मई 21 के मध्य जन्मे जातक की राशि वृषभ होती है। ऐसे व्यक्ति का स्वाभाव शांत, लक्ष्य के प्रति केंद्रित एवं कम बोलने वाला होता हैं। यह सौम्य ह्रदय के होते हैं।
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के धारक अंतर्मुखी स्वाभाव के होते है और विश्वास करने योग्य होते हैं। यह परिश्रमी होते है तथा कार्य करने से जी नहीं चुराते है। इन्हें कलात्मक चीजों को संगृहीत करने का एवं पुस्तक पढ़ने का शौक होता है। नृत्य, गायन, खेल-कूद आदि के प्रति इनका गहरा रुझान होता है। यह अपने चातुर्य के पराक्रम से अपना काम निकलवाने में सक्षम होते हैं। यह किसी भेद को सुरक्षित रखने में माहिर होते हैं। यह बहुत उदार एवं दयावान प्रकृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग शांति प्रिय, परिश्रमी एवं योजना बनाने में माहिर होते हैं।
वृषभ राशि के लोग अडिग होते हैं तथा इनको दूसरों के निजी जीवन में हस्तक्षेप करना एकदम पसंद नहीं होता है। यह, जब तक उकसाये ना जाएं, तब तक किसी को हानि नहीं पहुँचाते है, परन्तु तंग होने पर यह हिंसक प्रवृत्ति के हो जाते हैं। इच्छानुसार कार्य ना होने पर चिड़चिड़े हो जाते है। ऐसे लोग हर स्थिति में चीजों को सँभालने में सक्षम होते है। इन्हे अपने परिवारजनों से बेहद लगाव होता है तथा यह ज्यादातर अपना समय परिवार साथ व्यतीत करना चाहते है। यह सरल एवं अपने संबंधों के प्रति ईमानदार होते है। पूरा लेख पढ़ें...