Kumbh Rashi Today Tuesday, 9 August 2022 in Hindi. कैसा व्यतीत होगा कुंभ राशि वालों का दिन पारिवारिक, प्रेम व्यवसाय व कैरियर तथा धन से सम्बंधित मामलों को लेकर, जानिए आज के कुम्भ राशिफल द्वारा।
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन खुशहाल रहेगा। व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी पर परिस्थितियां आपके अनुकूल कार्य करेगी। व्यवसाय से संबंधित नए अनुबंध की प्राप्ति होने की संभावना है।
कार्यक्षेत्र में आज अपने प्रतिद्वंदी के साथ मुकाबला बढ़ने की संभावना है। अपने कार्यक्षेत्र में उत्पादों की गुणवत्ता का ख्याल रखें। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त होने के कारण कार्यालय में सराहना एवं प्रशंसा प्राप्त होने की संभावना है। कार्य के संबंध में बाहर किसी इंपॉर्टेंट मीटिंग के लिए यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।
आज आर्थिक स्तिथि मजबूत रहेगी। आज के दिन निवेश किए गए धन में अत्यधिक मुनाफा प्राप्त होने की संभावना है। विद्यार्थियों को आज के दिन अपने लक्ष्य निर्धारण में सफलता प्राप्त होने की संभावना है एवं पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यों में भी आपका मन लगेगा।
परिवार में सदस्यों के बीच आपसी सद्भाव में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के सहयोग से अनेक परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। माता- पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा एवं उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। अपने शरीर के ऊपर ध्यान दें। मोटापे से संबंधित लोगों को अपने शरीर के ऊपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, अपनी दिनचर्या में योगाभ्यास को अवश्य शामिल करें एवं चिकित्सक से उचित परामर्श लें।
21 जनवरी से 19 फरवरी के मध्य जन्मे जातकों की राशि कुंभ राशि होती है। इसका राशि स्वामी शनि होता है तथा राशिचक्र में इसे ग्यारहवां स्थान प्राप्त है। इनका राशि चिन्ह घड़ा होता है। ये बहुत ही प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं।
इस राशि के जातक दोहरी मानसिकता एवं बड़ी कमजोर विचारधारा के होते हैं। यह अपने उद्देश्य के प्रति पूर्ण ईमानदार एवं प्रतिबद्ध होते हैं। यह अपने जीवनयापन हेतु परिश्रम करते हैं। यह कभी-कभी उग्र स्वभाव के होते हैं, परन्तु भीतर से नम्र एवं शांत स्वभाव के होते हैं।
यह दूसरों की सहायता करने में विश्वास रखते हैं। जीवन के संघर्षों से ये कभी कतराते नहीं हैं तथा सफलता हेतु सदैव प्रयत्नशील रहते हैं। इनको विद्यार्जन का शौक होता है तथा ये ज्ञान प्राप्ति हेतु सदैव प्रयासरत रहते हैं। यह शांत एवं संवेदनशील स्वभाव के होते हैं।
यह समाज में स्थापित रूढ़िवादी मान्यताओं एवं विचारधाराओं के विरोधी होते हैं। अपने विचारों को सिद्ध करने हेतु यह जानबूझकर अतरंगे पोषाक पहनते हैं। यह लोग अपने जीवन में लगातार प्रयोग करने के आदि होते हैं।
यह स्वतंत्रता पसंद करते हैं तथा यह अभिमानी एवं विकृत प्रवृत्ति के होते हैं। यह लोग डरपोक एवं कूटनीतिज्ञ होते हैं। यह दूसरों के प्रति बहुत सहानुभूति रखते हैं। यह पुराने रूढिवादी रीति रिवाजों के विरोधी होते हैं तथा इनके अनुसार समाज में लोगों की भलाई हेतु किसी क्रांतिकारिक बदलाव की आवश्यकता है।
यह सभी से मित्रता का भाव रखते हैं, परन्तु बहुत ही कम लोगों के करीब होते हैं। यह अपने सम्बन्धों के गुणों से ज्यादा उनकी गिनती को ज्यादा महत्त्व देते हैं। इन्हे स्थिर सम्बन्धों में रहना पसंद नहीं है।
यह अपने विचारों को दूसरे के सामने स्पष्ट रखने से हिचकिचाते नहीं हैं, परन्तु अपने विचारों को दूसरों पर थोपना पसंद भी नहीं करते हैं। इस राशि के जातक विद्वान, पक्षपात के विरोधक एवं उदारवादी स्वभाव के होते हैं।
कुंभ राशि के जातक अत्यधिक एकाग्र क्षमता के धनी होते हैं। यह एक समय पर कई कार्य सम्पादित करने में सक्षम होते हैं। ये उधार, लेन-देन तथा झूठ एवं धोखे से सख्त नफरत करते हैं।
यह समय की महत्त्वता से अनभिग्न होते हैं तथा समयानुसार कार्य सम्पादित करना पसंद नहीं करते हैं। यह अन्य लोगों एवं परिस्थितियों का अन्वेषण करना पसंद करते हैं जिसकी वजह से यह अन्य लोगों को पसंद नहीं आते। यह दूसरों के दिल की बात समझ जाते हैं।
कुंभ राशि वाले दूसरों को दुविधा में डाल देते हैं जिसके कारण इन्हे भारी शत्रुता का सामना करना पड़ता है। यह अपने असल उद्देश्य को दूसरों से छुपा कर रखते हैं तथा इन्हे बातें याद रखने में कठिनाई होती है। पूरा लेख पढ़ें...