Kark Rashi Today Tuesday, 9 August 2022 in Hindi. आज का कर्क राशिफल बताएगा कैसे यापन होगा आपका दिन दैनिक भविष्यफल द्वारा। जानिये प्रेम, विवाह, सेहत, नौकरी, धन, शिक्षा, आदि को लेकर कैसा रहेगा आपका आने वाला समय।
कर्क राशि वाले जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े सफलता प्राप्त होने की संभावना है जिससे समाज में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कारोबार में कार्यों में गतिशीलता रहेगी। किसी नए प्रोजेक्ट्स की प्राप्ति होने की संभावना है जिस कारण आपको अत्यधिक चिंता रहेगी, परंतु समय के साथ सब कुछ सही हो जाएगा।
पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। किसी बड़ी पार्टी के आयोजन की भी संभावना बन रही है। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामान्य व्यवहार रखने का प्रयास करें। आपकी सरल एवं विनम्र व्यवहार के कारण अधिकारीगण आपसे अत्यधिक प्रभावित रहेंगे।
आज आपके द्वारा किसी को सहायता प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होने की संभावना है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में मन लगेगा। घर में किसी मेहमान के आगमन से माहौल उत्साहवर्धक रहेगा। घर के बच्चे अत्यंत ही खुश नजर आएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ शॉपिंग पर जाना हो सकता है जहां आपको फिजूलखर्ची से बचने का प्रयास करना होगा।
आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। पिता के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा, परंतु आप स्थिति को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। बच्चों की शैतानी आपको परेशान कर सकती है। भाई-बहनों के बीच आपसी सद्भाव बना रहेगा। नसों व मांसपेशियों से संबंधित तकलीफ रहेगी।
22 जून से 22 जुलाई के मध्य जन्मे जातकों की राशि कर्क होती है। इसका राशि स्वामी चंद्रमा होता है तथा राशिचक्र में इसका चौथा स्थान है। इनका राशि चिन्ह कर्क या केकड़ा होता है।
यह जल तत्त्व की राशि है तथा इस राशि के जातक अक्सर तीक्ष्ण स्वभाव के, निरुत्साही, जल यात्रा के प्रेमी, चंचल, मितव्ययी और कानून के ज्ञाता होते हैं। चन्द्रमा की राशि होने के कारण कर्क राशि वालों का स्वाभाव चंचल होता है तथा इनके विचारों में चंचलता पाई जानी स्वाभाविक होती है। यह कठिन परिस्थितियों को टालने में सक्षम होते हैं।
ये स्वतंत्रता प्रेमी होते हैं। इनके जीवन में अनियमिततायें पायी जाती हैं। यह ज़िद्दी स्वभाव के होते है तथा व्यर्थ की बातों में अपना समय व्यय नहीं करते है। इनका स्वास्थ्य सही नहीं रहता हैं तथा यह जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं।
यह उत्तम कल्पना शक्ति के धनी होते हैं तथा इन्हे नकल करने में महारत मिली हुई है। इस राशि के जातक अभिनय के क्षेत्र में सफल होते हैं। इनके स्वभाव में चंचलता, भावुकता एवं संवेदनशीलता बहुत मात्रा में पाई जाती है। ऐसे जातक परम्पराओं को मान्यता देते है तथा उनका आदर करते हैं।
ये लोग विशेष रूप से बहुत कलात्मक एवं रचनात्मक होते हैं तथा ज्ञानार्जन के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इन जातकों में असुरक्षा की भावना पाई जाती है जिसके कारण वह लोगों के प्रति कठोर, अशिष्ट एवं असंवेदनशील हो जाते हैं। यह अपने आस-पास के लोगों को अपने परिवार जैसा बना लेते हैं, अर्थात इनका व्यक्तित्व मिलनसार होता है। यह क्षणिक क्रोध से ग्रसित होते हैं, परन्तु कुछ समय में इनका गुस्सा शांत भी हो जाता है।
कर्क राशि के जातक परिवर्तनशील प्रकृति के होते हैं। ये बहुत परिश्रम द्वारा धन संचित करते हैं। यह अच्छे वक्ता, सलाहकार, लेखक या अभिनेता होते हैं। यह मनमौजी होते हैं तथा स्वभाव से धैर्यहीन एवं क्रोधी होते है। इनकी स्मरण शक्ति बहुत अच्छी होती है। ये न्याय प्रिय, बातूनी, आत्मनिर्भर, ईमानदार एवं मेहमान नवाज होते हैं। ये जातक खुशमिज़ाज, शान्त एवं सौम्य व्यक्तित्व के होते हैं। पूरा लेख पढ़ें...