आपका आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। आज आप स्वयं को आत्मिक तौर पर संतुष्ट महसूस करेंगे। आज आपके घर परिवार की समस्याओं का निवारण मिल सकता है। आपके पारिवारिक तौर पर जो भी अटके हुए महत्वपूर्ण कार्य हैं, वे सभी आज पूर्ण हो सकते हैं।
आज आपको कुछ विशिष्ट अथवा श्रेष्ठ जनों से मुलाकात करने व अपनी जान-पहचान बढ़ाने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। ऐसा करना आपको स्वयं हेतु सम्मानजनक लगेगा। आज आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं।
यदि आप अचल संपत्ति की खरीदारी हेतु विचार कर रहे हैं, तो सर्वप्रथम कागजात व सभी पहलुओं को पूरी तरह से जांच परख ले। आर्थिक तौर पर आपका आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आप स्वयं को आर्थिक तौर पर सशक्त महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति वास्तव में बेहतर होती भी नजर आएगी। आपका आर्थिक सशक्तिकरण आपको भविष्य हेतु निश्चिंत करेगा। आपका मन भी प्रफुल्लित व संतुष्ट नजर आएगा।
24 सितंबर से 23 अक्टूबर के मध्य जन्मे लोगों की राशि तुला होती है। तुला राशि का राशि स्वामी शुक्र ग्रह होता है। राशिचक्र में तुला राशि का सातवां स्थान हैं। इसका राशि चिन्ह तुला या माप दण्ड होता है।
इस राशि के व्यक्ति मनमौजी एवं व्यवहार कुशल स्वभाव के होते हैं। योजना के निर्माण में यह उत्कर्ष प्रदर्शन दिखाते हैं। इनके द्वारा किये गए किसी भी कार्य से किसी अन्य व्यक्ति को हानि ना हो, ये लोग इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं। किसी भी कार्य का निष्पादन यह अपनी खुद की सूझबूझ से करना उचित समझते हैं।
ये न्यायप्रिय होते हैं तथा झूठ से सख्त नफरत करते हैं। कार्यों के प्रति जिम्मेदार होते है तथा दूसरों का परोपकार करने हेतु सदा तत्पर रहते हैं। इस राशि के जातकों को भाग्यशाली जीवनसाथी मिलता है। एक तरफ तो तुला राशि के जातक संवेदनशील एवं संतुलित जीवन निर्वाहक होते है तो वहीं दूसरी ओर कुछ स्थितियों में ये बेहद जिद्दी, परेशान एवं कष्ट देने से नहीं चूकते हैं। एक क्षण ये बहसी एवं दूसरों पर हावी होते हैं, परन्तु दूसरे ही क्षण शांति से दूसरे का पक्ष भी सुनते हैं।
हम कह सकते हैं कि तुला राशि के जातक दोहरी मानसिक प्रवृत्ति के होते हैं। इनको दूसरों के झगड़े को शांत कराना बेहद पसंद है। यह कभी तो कर्मठ होकर लगातार काम करते हैं तो कभी एकाएक कार्य मध्य में त्याग कर आलस्य को अपना लेते हैं। तुला राशि के जातकों में दया भावना, नरम स्वभाव, निष्पक्षता, जिद्दीपन और अनिश्चितता आदि सभी गुण विद्यमान होते हैं। इन लोगों में एकाग्रता पाई जाती है तथा यह पुस्तक प्रेमी होते हैं।
यह लोग क्रोधित होने के बावजूद बेहद निष्पक्षता से काम कर सकते हैं। यह शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वास्थ्य होते हैं। यह पक्षपात एवं झूठे आरोप से सख्त नफरत करते हैं। तुला राशि के जातकों को सम्पूर्ण सत्य पसंद होता है तथा यह अन्धविश्वास पर विश्वास नहीं करते। यह जल्दी में कोई फैसला नहीं लेते हैं। दिल के मामले ने यह लापरवाह होते है। यह अनिश्चितता का शिकार होते हैं तथा आवश्यकता से अधिक ज्ञान होने के कारण निर्णय लेने में असमर्थ पाए जाते हैं। पूरा लेख पढ़ें...