Dhanu Rashi Today Wednesday, 8 September 2021 in Hindi. दैनिक धनु राशिफल द्वारा जानिए गृहस्थ, व्यापारिक, कार्यस्थल, धन, स्वास्थ्य आदि तथ्यों को लेकर कैसा रहेगा आज का दिन।
धनु राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्ततापूर्ण बना रहेगा। आज आप अपने पुराने अटके हुए कार्यों को पूर्ण करने हेतु सक्रिय नजर आएंगे। आज कुछ महत्वपूर्ण डील को भी फाइनल कर सकते हैं जिस कारण से इन सब के चक्कर में समय भागदौड़ से भरा हो जाएगा। हालांकि बावजूद इन सभी के आप अपने घर परिवार हेतु पर्याप्त समय निकाल लेंगे और अपने रिश्ते को प्रभावित होने नहीं देंगे।
वैवाहिक जीवन यापन कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। किंतु संभावना है कि आपके जीवनसाथी किसी बात को लेकर छोटी मोटी नाराजगी जता सकते हैं। किंतु वे तुरंत मान भी जाएंगे।
आज शाम आप अपने बच्चों की समस्याओं और परेशानियों को सुलझाने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आप उनके साथ समय व्यतीत कर उनकी बातों को समझने का प्रयास करेंगे, और तत्पश्चात आप अपनी ओर से निर्णय लेंगे।
आज आप के भाई-बहनों के सहयोग के बलबूते पर पारिवारिक समस्याओं का समाधान हो सकता है जिससे स्थितियां अनुकूल बन जाएगी। प्रेम जीवन व्यतीत करने जातकों के लिए भी दिन अनुकूल बना रहेगा, आपके रिश्ते में खुशहाली एवं प्रेम बरकरार रहेगा।
राशि चक्र की नवीं राशि धनु होती है। इस राशि का राशि स्वामी बृहस्पति होता है। 23 नवंबर से 22 दिसंबर के मध्य जन्मे जातकों का सूर्य चिन्ह धनु राशि होती है। इसका राशि चिन्ह धनुष बाण होता है।
इस राशि के जातक काफी खर्चीले होते हैं एवं धन बचत करने में कठिनाई होती है। किसी से भी बहस करने से बचते हैं। बाल्य काल में इन्हे कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह स्वभाव से निडर एवं स्पष्ट वक्ता होते हैं, इस कारण इन्हे किसी भी कार्य को सफलता पूर्वक निष्पादन करने में कोई बाधा नहीं आती है।
धनु राशि के जातक ज्योतिष, कानूनी कार्यों, शिक्षण एवं कला के क्षेत्र में खास उपलब्धि प्राप्त करते हैं। इनको भागीदारी की जगह स्वयं का व्यापार स्थापित करना अत्यधिक लाभकारी होता है। यह किसी के प्रति द्वेष की भावना नहीं रखते हैं। यह एकदम भोले स्वभाव के होते हैं तथा स्पष्ट वक्ता होते हैं। यह दूसरों को अपने काम के द्वारा आश्चर्यचकित करते है।
ये आम तौर पर अपनी बात किसी को समझने में असमर्थ होते हैं तथा इसी कारण बेचैन रहते हैं। यह बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं तथा बहुत बातूनी होते हैं। इनका स्वभाव खुशनुमा एवं दोस्ताना होता है। यह बहुत क्रोधित होते हैं जब लोग इनकी मासूमियत का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।
सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना इनको पसंद होता है। इनकी ईमानदारी पर संदेह करने पर इनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। यह लोग कुछ करने से पहले उसके अंजाम के बारे में नहीं सोचते हैं। इनको नई-नई जगह में घूमना पसंद होता है।
बृहस्पति ग्रह की राशि होने के कारण धनु राशि के लोग निर्भय होते हैं तथा इनको खतरों से खेलना बेहत रोमांचित लगता है। यह लोग दूसरों की आर्थिक सहायता करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते हैं। यह एक बहुत ही सशक्त प्रतिद्वंद्वी होते हैं। यह अपने शब्दों द्वारा होने वाले दुष्परिणामों के बारे में नहीं सोचते हैं। यह मदिरा पान करने में लापरवाह होते हैं, जिस कारण यह मोटापे का शिकार हो जाते हैं तथा इनको शराब की लत लगने की सम्भावना होती है। पारिवारिक संबंधों में इनकी दिलचस्पी ना के बराबर होती है तथा यह अत्यधिक व्यय करने के शौकीन होते है। पूरा लेख पढ़ें...