विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

कन्या राशि

Kanya Rashifal

Kanya Rashi today Monday 7 November 2022 in Hindi. आज के कन्या राशिफल के आधार पर जानें कैसा रहेगा आपका दिन धन, संपत्ति, सेहत, कारोबार, नौकरी और पारिवारिक जीवन को लेकर।

Kanya Rashifal Today

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसायिक कार्यो से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में किए गए परिवर्तन पर अत्यधिक ध्यान एवं समय देने की आवश्यकता है। व्यक्तिगत कार्यों को करने के बजाय अपनी एकाग्रता कार्यक्षेत्र में लगाना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। जैसे ही आप अपने कार्यक्षेत्र या शिक्षा कोई भी परिस्थिति पर अपनी पकड़ बनाने के लिए थोड़ा सा प्रयास करेंगे, आपके अंदर की सारी डर, हिचकिचाहट अपने आप ही दूर होती चली जाएगी। आज के दिन आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा परंतु आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की भी आवश्यकता है। सरकारी सेवा वाले लोगों को कार्यालय में नई जिम्मेदारियां प्राप्त होंगी। जिससे आपके ऊपर कार्य का अत्यधिक दबाव रहेगा परंतु आप अपने दृढ़ संकल्प एवं कठिन परिश्रम के बल पर सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज के दिन आप सभी सदस्यों का ध्यान अपनी ओर खींचेंगें एवं आपके पास विकल्प रहेगा अपने कार्य को चुनने का ,इस समय आप थोड़ा दिग्भ्रमित भी हो सकते हैं परंतु अपने लक्ष्य को बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार के क्षेत्र में आपका कोई नया विचार आपको आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अपने व्यवहार एवं वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, वरना इस वाणी के चक्कर में आप अपनों से दूर होते चले जाएंगे। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा दबाब पूर्ण रहेगा। आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए दिन रात एक करके कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को किसी से मार्गदर्शन प्राप्त होगा जो आपकी तैयारी में और अधिक सहायता करेगा। अपने अंदर की प्रतिभा को कलात्मक एवं क्रियात्मक कार्यों की सहायता से सकारात्मक रूप देने का प्रयास करें। कला एवं संस्कृति से जुड़े लोगों को किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। जिससे उन्हें सफलता की प्राप्ति होगी। याद रखें, वे कार्य जिनसे समाज का, राष्ट्र का कल्याण हो उन्हीं कार्यों के द्वारा ही हम अपने जीवन को एक अर्थ प्रदान करते हैं। किसी समस्या के समाधान में रिश्तेदार एवं किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा । जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। आज के दिन आकर वैवाहिक जिंदगी एक खूबसूरत बदलाव से होकर गुजरेगा। आपको अपने घर के बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करने की आवश्यकता है। माता-पिता का सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। मानसिक शांति के लिए प्रकृति के सानिध्य में रहना उचित रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें, केले का दान आपके लिए शुभ है।
 

कन्या राशि चिन्ह

22 अगस्त से 23 सितंबर के मध्य जन्मे व्यक्ति कन्या राशि के जातक होते हैं। इनका राशि स्वामी बूढ़ा ग्रह होता है जिसे हम ग्रह नक्षत्रों में कुमार ग्रह या युवराज के नाम से भी जानते है। राशि चक्र में इस राशि का छठा स्थान होता है और राशि चिन्ह कन्या होती है। इन जातकों का स्वभाव शांत होता है।

इस राशि के जातक परिवार के कल्याण हेतु सदैव प्रयास रत रहते हैं। ये अपने कर्तव्यों को भली प्रकार से जानते हैं एवं उनको निर्वाह करने में सक्षम होते हैं। ये स्वाभिमानी स्वभाव के होते हैं तथा अपनी बुद्धिमत्ता से कोई भी कार्य करवाने में उस्ताद होते हैं। ये भावुक स्वभाव के होते है तथा इनका अध्यात्म की ओर रुझान रहता है। ये समय के महत्त्व को जानते हैं तथा उन व्यक्तियों को बेहद ना पसंद करते हैं जिनको समय की कदर नही होती है।

कन्या राशि के जातक शांत स्वभाव होने के साथ-साथ आम तौर पर भीड़ से अलग अकेले में रहना पसंद करते है। ये लोग अवसर मिलने पर अपने दोस्तों संग पार्टी करने के बजाये कार्यालय में देर तक काम करते हुए पाये जायेंगे। यदि कोई इनके सामने बेवकूफी दिखाता है तो ये चिड़चिड़े हो जाते हैं तथा इनको घबराहट होने लगती है। इनको अपनी तस्वीर लेना पसंद नहीं होता।

आम तौर पर ये जातक बहुत ही नरम स्वभाव के होते है। ये बीमार व्यक्तियों का अच्छा ध्यान रखते हैं। सरल शब्दों में कहें तो यह एक तरह से घरेलु वैद्य होते हैं। यह हर कार्य को सावधानीपूर्वक करने में विश्वास करते हैं। यह प्रयोजन देख कर तैयार होते हैं। ये भरोसेमंद एवं ईमानदार प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग हर बात की गहराई तक जाना पसंद करते है तथा उससे सम्बंधित हर तथ्य की सूक्ष्म से सूक्ष्म बात पर ध्यान देते हैं। इनको अपने आस-पास अराजकता को समाप्त करके व्यवस्था को कायम करना बखूबी आता है।

कन्या राशि के जातक कोमल ह्रदय के होते हैं। ये फिजूलखर्ची करने के सख्त खिलाफ होते हैं तथा धन का सही संचय करना जानते हैं। ये विवेकी होते हैं तथा इनको दूसरों पर आश्रित रहना पसंद नहीं है। बेवजह चिंता करना इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है, इसके परिणामस्वरूप इनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है। यह अपनी क्षमता से अधिक कार्य करते हैं तथा अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते हैं। पूरा लेख पढ़ें...


बाकी राशियों का राशिफल जानें


मेष राशि
Mar 21 - Apr 20

वृषभ राशि
Apr 21 - May 21

कर्क राशि
Jun 22 - Jul 22

सिंह राशि
Jul 23 - Aug 21

तुला राशि
Sep 24 - Oct 23

धनु राशि
Nov 23- Dec 22

मकर राशि
Dec 23- Jan 20

कुंभ राशि
Jan 21 - Feb 19

मीन राशि
Feb 20 - Mar 20