मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है, आज आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं, साथ ही आमदनी में बढ़ोतरी हेतु कुछ नए मार्ग भी प्रशस्त होते हुए नजर आएंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि आप अपने आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के बजाए अपने उधार में लिए हुए धन को वापस लौटा अपने आप को कर्ज से मुक्त बनाने पर अधिक ध्यान देंगे जो आपके मन को शांति व सुकून प्रदान करेगा। आज आपके कई कर्ज उतर सकते हैं।
घर परिवार व कारोबार आदि में आज आपको संतान की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी शानदार हैं। यदि आप किसी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा आदि की तैयारी में लगे हैं, तो आपका दिन आज सफलता प्रदायक रहने वाला है। आपको मनवांछित अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी।
राशि चक्र में तीसरे स्थान पर स्थित राशि मिथुन राशि है। इसका राशि स्वामी बुध ग्रह होता है। इसका राशि चिन्ह जुड़वाँ होता है, यह पुरुष भी हो सकता है एवं स्त्री भी। इस राशि के लोगों को दोहरी मानसिकता वाला भी कहा जाता है। ऐसे व्यक्ति स्वयं के अंतर्मन से द्वन्द करने का अनुभव करते है।
22 मई से 21 जून की अवधि के मध्य जन्मे व्यक्ति की राशि मिथुन राशि होती है। ऐसे व्यक्ति शारीरिक रूप से चुस्त होते है। यह हाजिरजवाबी, तेज, बहुमुखी प्रतिभा के धनि, बौद्धिक, धार्मिक एवं दयावान भाव के होते है। यह स्वभाव से गर्म मिजाज के होते है, परंतु अपने क्रोध पर संयम रखना जानते है। अपने लक्ष्य के प्रति कर्मठ एवं दृण संकल्पी होते है। अपने कार्य के प्रति उत्साहित रहते है एवं नव विचार के धनि होते है। यह अनुशासन प्रिय, कार्य में सामंजस्य रखने वाले, सहनशील, कर्मठ, ईमानदार एवं खान-पान के शौकीन होते है। यह सभी की भलाई करने में विश्वास रखते है, परन्तु इनको इसका परिणाम अच्छा नहीं मिलता है।
यह धैर्यहीन एवं मुंहफट होते है। यह कठिन से कठिन परिस्थिति में भी जीत हांसिल कर लेते है। यह नियमानुसार जीवन व्यतीत करते है और पारखी नजर के होते हैं। यह कुशल कूटनीतिज्ञ, एवं हास्यप्रिय होते है। यह आनंद प्रिय एवं बातूनी होते है। यह उदार स्वभाव के होते है तथा सच्चे मन वाले होते है। यह ज्ञान एवं धन को ग्रहण कर दूसरों संग बांटने में विशवास रखते है। यह नई विचार को जन्म देते है एवं प्रखर बुद्धि होते है। यह अपने विचारों को व्यक्त नहीं कर पातें है। पूरा लेख पढ़ें...