आर्थिक मसलों को लेकर सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाएं। आज के दिन लेनदेन करने के लिए ठीक नहीं रहेगा। आज के दिन दिए गए उधार में पैसे आपको वापस आने के कम ही आसार रहेंगे। बेहतर है कि आज के दिन ना ही उधार में धन दें और ना ही किसी से उधार लें।
आज संतान की ओर से आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा, उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आपके पुराने मानसिक तनाव व संतान के कार्य क्षेत्र से जुड़ी समस्या समाप्त होगी। आप स्वयं को संतान पक्ष की ओर से निश्चिंत महसूस करने लगेंगे।
आज आपके घर में किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने के भी आसार हैं। लंबे अरसे के बाद आपके पुराने मित्र आपके समक्ष अचानक आकर खड़े हो जाएंगे जो आपके मन को एकदम से काफी प्रसन्नता से भर देगा। दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन भी बढ़िया बीतेगा, आप के मध्य खुशहाली बरकरार रहेगी।
23 दिसंबर से 20 जनवरी के मध्य जन्मे जातकों की राशि मकर राशि होती है। इसका राशि स्वामी शनि ग्रह होता है। राशिचक्र में इसका दसवां स्थान होता है। मकर राशि का राशि चिन्ह मकर या बकरी का चिन्ह होता है। इस राशि के जातक बहुत गंभीर विचारधारा के होते हैं।
संपत्ति के विषय में इस राशि के जातक बहुत सतर्क होते हैं। यह सभी कार्य को करने में सक्षम होते हैं। इस राशि की महिलाएँ बहुत व्यवस्थित होती हैं। इस राशि के जातक कभी-कभी अपने स्वार्थ को आगे रखते हैं। यह मनोरंजक होते हैं तथा इनको स्वयं पर भरोसा नहीं होता है। इनको अपनी जिम्मेदारियों का भली भाँति ज्ञान होता हैं। यह बाचाल प्रवृत्ति के होते हैं। यह दृण निश्चयी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। इनका नकारात्मक पक्ष सदैव संदेह की स्थिति में रहना होता है।
मकर राशि के जातक देखने में सरल स्वभाव के लगते हैं परन्तु वास्तव में वह बहुत मजबूत होते हैं। यह लक्ष्य पर सदैव केंद्रित रहते हैं तथा उसे प्राप्त करने के लिए कोई सरल मार्ग लेना पसंद नहीं करते हैं। यह लोगों को उनके मांगने पर अच्छी व्यवहारिक सलाह देने में उत्तम होते हैं। यह दूसरों की सफलता का सम्मान करते हैं। यह परम्पराओं का सम्मान करते हैं तथा किसी गलती को एक पल में भाप जाते हैं।
बाल्यकाल में मकर राशि के जातकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता काम होती है परन्तु उम्र के साथ साथ उसमे विकास होता जाता है। यह अपने कार्यों से समय निकाल कर अपने परिवार साथ व्यतीत करते हैं। यह लोगों को दुश्मन बनाने में विश्वास नहीं करते तथा हर परिस्थिति में जीत प्राप्त करते है। भय एवं चिंता आपके स्वस्थ को खराब कर सकती है इसी कारण यह उससे उबर पाने में समय लगाते हैं। इस राशि के जातक निराशावादी सोच के होते है। पूरा लेख पढ़ें...