विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

1 अगस्त 2022 राशिफल, कुछ राशियों के लिए सोमवार का दिन लाएगा खुशियां अपार

Horoscope Today Dainik Rashifal 1 August 2022 Astrology Prediction in Hindi

किन राशियों के लिए सोमवार का दिन लाएगा खुशियां अपार, जानिए आज 1 अगस्त 2022 के दैनिक राशिफल द्वारा।

मेष राशिफल

मेष राशि की जातकों के लिए दिन कल्याणकारी रहेगा। आस पास हो रहे सकारात्मक परिवर्तन को देखकर आपके जीवन में भी सकारात्मकता व्याप्त होगी। दूसरों की प्रगति को देखकर आपको आनंद प्राप्त होगा परंतु अपने भविष्य के प्रति मन में अनेक प्रश्न उत्पन्न होंगे।

आज अपने व्यवसाय के प्रति ध्यान केंद्रित करने एवं नए योजनाओं पर अमल करने की आवश्यकता है। वर्तमान में जिन चीजों को करने से आपको प्रसन्नता अनुभव होती है उन चीजों पर समय व्यतीत करें।

कारोबार में नए प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी जिन में सफलता भी प्राप्त होगा। नौकरी पेशे से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन नए अवसरों को लेकर आएगा जिनसे आपके जीवन में खुशहाली एवं आर्थिक परिस्थिति मजबूत होगी।

छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करने से आपको मानसिक एवं भावनात्मक शांति की प्राप्ति होगी। विदेश से किसी रोजगार हेतु प्रस्ताव आने की संभावना है, इस अवसर को बिना गवाएं अपने भविष्य को सुरक्षित करें।

आर्थिक क्षेत्र में आपके निर्णय लेने की कुशलता से लाभ प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनबन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है, अतः अपनी वाणी एवं स्वभाव को विनम्र रखे।

परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने से संबंधों में मधुरता आएगी एवं उनके सहयोग से परिवार में सुख समृद्धि एवं शांति व्याप्त रहेगी। बच्चों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आज स्वास्थ्य के बिगड़ने की संभावना है, अतः अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। उचित खानपान एवं योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक एवं अनुकूल रहेगा, भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यवसाय में नए अनुबंध के प्राप्त होने का आसार दिख रहा है।

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। किसी वरिष्ठ एवं अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि रहेगी। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को नए कार्यभार प्राप्त होंगे जिस कारण अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ेगी।

घर एवं समाज में आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा आपका आत्मबल बढ़ेगा। किसी व्यक्ति के प्रति आपके मन में क्रोध रहेगा, जिसे आप प्रकट नहीं कर पाएंगे। इस कारण आप दिनभर स्वयं को परेशान करेगें। इस स्थिति में परिस्थिति के अनुकूल व्यवहार करने की आवश्यकता है।

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा, परंतु अपने पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ व्यर्थ का समय व्यतीत करने के बजाए अपना अधिक से अधिक समय अपने भविष्य को सवारने में लगाएं।

आज घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की स्वास्थ्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होने की संभावना है जिससे आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे।

घर में किसी पुराने मित्र का आगमन होने की संभावना है जिस कारण घर में चहल-पहल रहेगी तथा आप प्रसन्न रहेंगे। आज घर से बाहर निकलते समय घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव रहेगा, परंतु आपके व्यवहार के कारण जल्दी सब ठीक हो जाएगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है, जोड़ों के दर्द संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा, हालाँकि फिर भी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। व्यवसाय संबंधित कार्य सामान्य रहेंगे। कोई पुराने रुके हुए आय की प्राप्ति होगी।

नौकरी से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, पर कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी प्राप्त होने के आसार नजर आ रहे है। आपकी मेहनत के अनुसार आपको आपके कार्य का फल प्राप्त होगा परंतु आपके मन में धन एवं पद संबंधित लालच उत्पन्न हो सकता है।

कारोबार में कुछ व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना है, परंतु आप अपने कठिन परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प से उसका समाधान प्राप्त करने में सफल रहेंगे। वित्तीय संबंधित दस्तावेजों की जांच पड़ताल सतर्कता पूर्वक करें। जल्द किसी पर भी भरोसा ना करें।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, परंतु अत्यधिक मेहनत एवं ध्यान लगाने की आवश्यकता है। आपको यह जानने की आवश्यकता है कि अपनी सफलता के लिए आप स्वयं जिम्मेवार हैं, आप स्वयं से अपेक्षा रखें। किसी अन्य की मदद लेने से बचें।

परिवार में अपने छोटे भाई-बहनों के कार्यों में उनकी सहायता करें। आज अपने व्यवहार एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा जिसे समाज में मान- सम्मान की वृद्धि होगी।

आज रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। बच्चों से किसी विषय विशेष पर बातचीत हो सकती है। स्वयं के साथ समय व्यतीत करने से खुद को समझने एवं ढूंढने का मौका मिलेगा।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अत्यधिक शुभ रहेगा। प्रातःकाल सूर्य नमस्कार करने से आपके संपूर्ण दिन में सकारात्मकता एवं ऊर्जा व्याप्त रहेगी। व्यवसायिक कार्यों से संबंधित लोग अपने कार्यक्षेत्र में नए योजनाओं एवं प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ कर सकते हैं जिनमें अत्यधिक मुनाफा प्राप्त होने की संभावना है।

नौकरी पेशे से संबंधित लोग जिनका प्रमोशन काफी दिनों से रुका हुआ था, मिलने की संभावना है। भविष्य के प्रति आशावादी रहेंगे। कार्यालय में आप अपनी वाकपटुता की क्षमता से वरिष्ठ अधिकारी को अपनी ओर प्रभावित करने में सफलता प्राप्त करेंगे जिससे आपको नए प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी तथा कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वर्तमान में आप जीवन के जिस पायदान पर हैं उसे भविष्य में कायम रखने के लिए कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के कारण घर के वातावरण में सकारात्मकता व्याप्त रहेगी एवं आपको मानसिक एवं भावनात्मक सुख एवं शांति की प्राप्ति होगी।

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। काफी दिनों से रुके हुए कार्य को करने में सफलता प्राप्त होगी जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। संतान के स्वास्थ्य के प्रति चिंता आपको परेशान करेगी। आज के दिन आप अपनी ही दुनिया में मस्त रहेंगे एवं आपको अपनी आलोचनाओं का बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ेगा।

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक एवं मनमुटाव हो सकता है, परंतु आपसी बातचीत एवं सामंजस्यता से जल्द ही मनमुटाव दूर हो जाएगा।

आज नजदीकी रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना नजर आ रही है। बदलते मौसम के कारण अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।