विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 14 जुलाई 2022 गुरुवार

Daily Numerology Prediction 14 July 2022 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 14 जुलाई 2022 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 5 है तो वहीं भाग्यांक 9 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना रहेगा। विशेष तौर पर रिश्ते आदि की उलझनों को सुलझाने हेतु आपका दिन काफी अनुकूल साबित होने वाला है। पारिवारिक विषय वस्तु को लेकर आज विवादित मामलों को नजरअंदाज करें। वहीं आज आप अपने परिवार के महिला जातकों को अधिक समय देने का प्रयास करें। इससे खुशहाली बरकरार रहेगी।

अंक 2

आज आपका मन थोड़ा असंतुष्ट रहेगा। आपके मन में कई प्रकार के व्यवधान भी बने रहेंगे जिस वजह से आप अपने आप को परेशान महसूस करेंगे। सामाजिक लोग आपके कार्य के प्रति सकारात्मक भाव दिखाएंगे। आपके कार्यशैली की आज सराहना हो सकती है जिससे सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

अंक 3

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। वहीं आज आपके जीवन के अन्य परेशानियों व संघर्षों को लेकर दिन थोड़ा विशेष रहेगा। आज कई प्रकार की चुनौतियों आपके समक्ष आएंगी, किंतु आप उन सभी का समाधान निकाल कर सफलता की ओर आगे बढ़ जाएंगे। आज के दिन धन उधार लेने से बचने का प्रयास करें।

अंक 4

आज आपको अपने मन को अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अधिक केंद्रित करने की आवश्यकता है, तभी आप विजय की प्राप्ति कर पाएंगे। आज आपकी यात्रा पर जाने की संभावना है। यात्राओं को लेकर आपका दिन काफी सुखद व अनुकूल बना रहेगा। आज आप को कुछ नये जनों से मुलाकात करने का भी बढ़िया अवश्य प्राप्त होगा जिससे भविष्य में उन्नति के मार्ग भी प्रशस्त होते हुए दिख रहे हैं।

अंक 5

आज आपको अपनी रचनात्मकता दर्शाने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आपकी रचनात्मकता सामाजिक तौर पर आपकी छवि को चमकाने का कारण भी बनेगी जिससे आपकी लोक प्रसिद्धि बढ़ेगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज के दिन अनुकूल बना रहेगा। आज आपको आपके मनो अनुकूल कार्य करने का पूर्ण अवसर प्राप्त होगा।

अंक 6

आज किसी बात को लेकर आपका दिन थोड़ा परेशानियों से घिरा रहेगा। आप ऐसे विषय वस्तु में अपने आपको काफी व्यस्त और उलझा हुआ पाएंगे। किंतु इन सभी परेशानियों के बाद जब आपको लाभ की प्राप्ति होगी तो आपका मन में प्रसन्नता से खिल उठेगा। आज किसी अन्य पर भरोसा करने से बचें।

अंक 7

आज आप अपने माता-पिता के साथ समय व्यतीत करने हेतु इच्छुक नजर आएंगे। यह तत्कालीन समय में आपकी ग्रह गोचर के स्थितियों के अनुरूप आवश्यक भी है, अतः आप अपने माता-पिता के साथ समय व्यतीत करें और रिश्तों को और भी अधिक घनिष्ट बनाने की कोशिश करें। आज आप कुछ नया सीखने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। प्रकृति के सानिध्य में रहना आज आपको रास आएगा।

अंक 8

आज के दिन की गई खरीद बिक्री आपके लिए लाभकारी साबित होगी। वहीं यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपका दिन अनुकूल बना रहेगा। आज आपकी प्रसिद्धि में भी वृद्धि होगी। आप अपनी कार्यक्षमता में भी वृद्धि करते हुए नजर आएंगे। आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन सामान्य बना रहेगा।

अंक 9

आज आप अपने अव्यवस्थित तत्वों को व्यवस्थित कर परिस्थितियों को बेहतर करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आपको आपके मित्रों की ओर से भी सहयोग की प्राप्ति होगी। आपको अपने घर परिवार के साथ समय व्यतीत करने की कौतूहल रहेगी। आप अपने पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत कर अपने आपको काफी सुकून और शांति से भरा हुआ महसूस करेंगे।