विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

वृषभ राशि चिन्ह प्रोफाइल

Vrishabha Rashi Profile

वृषभ राशि को राशि के चक्र की दूसरी राशि कहा जाता है। इसका प्रमुख चिन्ह 'बैल' है। जिस प्रकार हमें ज्ञात है कि बैल का स्वभाव बहुत ही परिश्रमी, ताकतवर तथा मेहनती प्रकार का होता है। साधारणतयः बैल को शांत प्रवृत्ति का माना जाता है, किन्तु यदि बैल क्रोध में आ जाये, तो वह उग्र रूप को धारण कर अपना आपा खो बैठता है। कुछ इसी प्रकार की आदत वृषभ राशि के जातकों में भी होती है। यदि वृषभ राशि के विस्तार को देखा जाए तो "शुक्र" को वृषभ राशि का स्वामी ग्रह माना जाता है।

आज का वृषभ राशिफल देखें

शारीरिक आकृति

  • वृष राशि के लोगों के चेहरे पर सदैव मुस्कान दिखाई देती है और इनका चेहरा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है, साथ ही इनकी त्वचा स्पर्श करने पर बहुत ही कोमल होती हैं।
  • इनके होंठ बहुत ही सुंदर व आकर्षक होते हैं।
  • इस राशि के लोगों के चेहरे का आकार अंडे के जैसा होता है।
  • इन लोगों की नाक गोलाकार तथा हल्की ऊपर की ओर उठी सी होती है।
  • इनका रंग बहुत ही साफ या गोरा होता है।
  • यदि बालों की बात की जाए तो इस जाति के लोगों के बाल बहुत ही घने व आकर्षक होते हैं।
  • इन व्यक्तियों का शरीर अनुपात के हिसाब से होता है।
  • इस राशि के लोग कपड़े बहुत ही उम्दा या बेहतरीन प्रकार के चुनते हैं।
  • ये अपना हर कार्य बहुत ही सलीके से करते हैं और हर समय इनका इस चीज़ पर ध्यान होता है कि हम देखने में कैसे लग रहे हैं।
  • वृष राशि के व्यक्तियों के हाथों का आकार चौकोर होता है। इनके पास बोलने की एक अलग क्षमता होती है।
  • ये व्यक्ति शरीर से यदि कमजोर या दुर्बल है, तो उन्हें पौष्टिक खाद्य पदार्थ अधिक से अधिक खाना चाहिए और चर्बी युक्त हर खाने को खाना चाहिए।
  • इस राशि के लोगों में जिनके हाथों की उंगलियों पर या गालों पर तिल है, वे लोग पैसे की बिलकुल भी बचत नहीं कर पाते हैं।

व्यवहार

इन जातकों को शांति बहुत ही पसंद होती है। जब उन्हें किसी समस्या का जल्द ही कोई हल नहीं मिलता है, तब वे अपनी अधिक से अधिक गति उस समस्या के समाधान के लिये लगाते हैं और उसका हल ढूंढकर ही मानते हैं। इन जातकों को संगीत में बहुत ही रुचि होती है और उनमें संगीत की कला विधमान होती है। ये लोग अपनी आवाज से एक ही बार में कई लोगों पर अपना प्रभाव डाल सकते हैं। सौदे द्वारा की गई हर चीज इन्हें करना पसंद होती है। ये व्यक्ति देखने में काफी सख्त होते हैं, परंतु अंदर से वे सरल स्वभाव के होते हैं।

इन लोगों को कला बहुत ही प्रिय होती है। ये दृढ़शील तथा दयालु होते हैं, साथ ही इन लोगों को समय-समय पर हर वस्तु में परिवर्तन बहुत ही पसंद होता है। इन लोगों का स्वभाव बहुत ही चतुर प्रवृत्ति का होता है तथा ये लोग अपनी किसी भी योजना के बारे में किसी भी व्यक्ति को भी खबर या जानकारी नहीं लगने देते हैं। इस राशि के लोग यदि किसी कार्य को बड़ी ही लगन से करते हैं, तो सभी कार्यों को छोड़ सर्वप्रथम उसे ही पूरा करते हैं। ये लोग सदैव प्रयत्न और परिश्रम को महत्व देते हैं। ये लोग घमंडी या अहंकारी प्रकृति के लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं करते हैं। इन्हें अपना अपमान बिल्कुल भी सहन नहीं हो पाता है। ऐसे व्यक्तियों का अंदाजा बहुत ही पक्का होता है। इनकी हर गणना सही होती है। इनको मूर्ख बनाना कतई भी आसान नहीं है।

रुचि/आदतें

वृषभ राशि के लोगों को पुस्तकों से प्रेम होता है। इसके अलावा इन्हें खेल, गाना-बजाना तथा नृत्य आदि का बहुत शौक होता है। इन्हें अच्छी-अच्छी चीजों को इकट्ठा करना, कथा, कीर्तन-भजन जैसी सभी चीज़ों में बहुत ही रुचि होती है। इस राशि के पुरुषों को हर तरह के खेल जैसे- क्रिकेट, हॉकी, बॉलीबॉल, बैडमिंटन तथा अन्य कई खेलों में रुचि होती है, तथा महिलाओं को नए-नए वस्त्रों को खरीदने व पहनने का काफी शौक होता है। इस राशि के मनुष्य नयी जानकारियों तथा घटनाओं और नए-नए स्थानों के बारे में जानने में दिलचस्पी रखते हैं। वृष राशि के लोगों की पाक की कला भी बहुत ही निपुण होती है।

कमी/दोष

  • ये स्वभाव से हठीले माने जाते हैं।
  • इनके अंदर बहुत आलस या प्रमाद होता है। ये लोग अपनी किसी भी वस्तु को व्यवस्थित रूप से रखने में आलस करते हैं ।
  • ये अन्य व्यक्तियों की अपेक्षा रूढ़िवादी स्वभाव के माने जाते हैं।
  • भोजन के विषय में ये लोग खुद को संतुलित नहीं कर सकते हैं और कभी-कभी इसी कारणवश वे भरी महफिल में मजाक का पात्र बन जाते हैं।
  • ये लोग किसी सफल व्यक्ति को खुश देख कर उससे जलते नहीं, अपितु वैसी ही सफलता पाने के लिए खुद को तैयार करते हैं।

इन सभी दोषों को दूर करने के लिए इन लोगों को रामायण का पाठ, गायत्री मंत्र का जाप या फिर मंगलवार के दिन व्रत करना आवश्यक है।

आर्थिक स्थिति

वृष राशि के व्यक्ति अपनी मेहनत से कमाये गए धन व संपत्ति के मालिक बनते हैं। ये लोग अपने पैसों को बिल्कुल नहीं बचा पाते हैं, अपितु तुरंत खर्च कर देते हैं। इस राशि के लोग अपनी आमदनी से अधिक तो खर्च ही कर देते हैं। ये लोग धन से संबंधित किसी भी योजना को बहुत ही कुशलतापूर्वक बनाते हैं तथा ये अपनी आमदनी और खर्चे के बीच भी काफी सतर्क रहते हैं। इन्हें अपनी मेहनत से कमाये गए पैसे से ही बहुत प्यार होता है।

पढ़ाई/नौकरी

वृषभ राशि के लिए  कृषि क्षेत्र, बैंकिंग क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र और निर्माण आदि में व्यवसाय होते हैं। इस राशि के लोग बहुत ही वफादार, भरोसेमंद और मेहनती होते हैं। ये लोग व्यवहार में कुशल और धरती से जुड़े प्रवृत्ति के इंसान होते हैं। वृष राशि के लोग अपने पूरे जीवन में बहुत ही उन्नति व सम्मान पाते हैं।

जब इन्हें कोई जिम्मेदारी दी जाती हैं तो वृष राशि के लोग उसे बड़ी ही शिद्दत से पूरा करते हैं। वृष राशि के व्यक्ति अपनी कड़ी मेहनत व लगन से सफलताओं के शिखर को छूते हैं। वृष राशि के लिए सबसे उपयुक्त व्यवसायों में बैंकिंग, प्रदर्शन कला, आदि होते हैं। ये लोग ऐसे व्यवसाय जिसमें दिमाग एक ही चीज़ में लगे, तो वे धैर्य के साथ इस कार्यभार को संभालते हैं और बहुत ही सफलता प्राप्त करते हैं।

प्रेम जीवन/प्रेमी

  • वृष राशि के लोग में प्यार बड़ी ही शिद्दत से करते हैं। ये लोग किसी अन्य के प्रेम में बहुत ही जल्दी पड़ जाते हैं, परंतु ऐसे संबंध दोस्ती से ही समाप्त होते हैं।
  • इनके प्रेम जीवन में प्यार और कामना (वासना) दोनों समान ही रहते हैं।
  • ये लोग तोहफे देकर स्नेह प्रदर्शित करते हैं।
  • वृष राशि के व्यक्ति अधिक प्रेमियों की चाह रखने वाले होते हैं और ये इस पसंद करते हैं कि उनका प्रेमी बिल्कुल उनके कहे अनुसार चले।
  • इन्हें स्वयं के चरित्र से बहुत प्रेम होता है, इसलिए ये अपने चरित्र को सदैव आईने के समान शुद्ध व साफ रखना ही पसंद करते हैं।
  • इस राशि के लोग खुद को सुंदर महिलाओं की तरफ कभी आकर्षित नहीं होने देते।

वैवाहिक जीवन

वृषभ राशि के लोग अधिकतर वृश्चिक राशि को पसंद करते हैं परंतु इनके रिश्ते कन्या राशि से भी ठीक चलते हैं। इस राशि के पुरुष शादी या वैवाहिक जीवन के सभी सुखों को पाना पसंद करते हैं। ये अपने वैवाहिक संबंध में किसी और को कभी भी नहीं आने देते हैं। इन लोगों के दाम्पत्य जीवन में छोटी-मोटी लड़ाई होती रहती है, परंतु ये लोग एक-दूजे से कभी दूर नहीं होते। लड़ाई के पश्चात ये तुरंत ही वापस एक-दूसरे को मना लेते हैं।

गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

इन लोगों के लिए इनके घर-परिवार का बहुत महत्व होता है। ये अपने घर-परिवार के प्रति अत्यंत चिंतित व सावधान होते हैं, और इन लोगों को किसी से भी दोस्ती करने में अधिक समय नहीं लगता है। इस राशि के जो भी पुरुष व महिला होते हैं, वे अपने जीवन में बहुत ही अच्छे अभिभावक अवश्य बन सकते हैं। उनके बच्चों में अपने माता-पिता के लिए ढेर सारा प्यार होता है।

इन लोगों को संतान द्वारा सुख प्राप्त होता है। इन लोगों को रिश्तेदारों से दूरी बनाकर रखना ही पसंद होता है। ये लोग अपने घर-परिवार तथा दोस्तों के लिए बहुत ही ईमानदारी से कार्य करते हैं और उनके हर काम में उनकी सहायता करते हैं, परंतु ये लोग खुद को घर के कामों से दूर ही रखते हैं। ये व्यक्ति अपने आप तक ही सीमित व केंद्रित रहते हैं, जिस कारणवश इनके चाहने वाले प्रायः इनसे दुःखी रहते हैं।

शुभ अंक:- 6, 15, 24, 33, 42, 51

अशुभ अंक:- 1, 2

शुभ रंग:- नीला, जामुनी तथा सफेद

शुभ दिन:- शुक्रवार, बुधवार एवं शनिवार

शुभ रत्न:- हीरा, मूंगा तथा चंदन की जड़ी