Meen Rashi for Today Wednesday, 8 September 2021 in Hindi. जानिए कैसा रहेगा मीन राशि के जातकों का दिन पारिवारिक एवं प्रेम जीवन, व्यवसाय एवं कैरियर तथा धन जैसे विषय वस्तुओं को लेकर।
मीन राशि वाले आज सभी जनों के सहयोग हेतु सक्रिय नजर आएंगे। आपके मन में परोपकार का भाव बना रहेगा। आप सभी के प्रति स्नेह एवं सम्मान का भाव भी दर्शाइएगे जिससे सभी जन आपके प्रति प्रेम का भाव रखेंगे।
आज आप दान पुण्य के कार्य में अपनी ओर से धन भी खर्च करेंगे। वहीं कारोबार व कार्यक्षेत्र से जुड़े विषय वस्तु को लेकर भी आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। आज आपको आपकी काबिलियत के आधार पर कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। ऐसी जिम्मेदारियों को प्राप्त कर आप अपने आपको कुछ पल हेतु परेशान महसूस करने लगेंगे और मन व्याकुल हो जाएगा। किंतु व्याकुल ना हो और अपनी जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर अपने आपको बुलंदियों के नए शिखर तक पहुंचाने हेतु सक्रिय हो जाएं।
आज शाम आपके स्वास्थ्य की दशा बिगड़ सकती है, अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें। आज आपका मन भी थोड़ा परेशान हो सकता है। वहीं ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी जिससे आपका मन खुश हो उठेगा।
आज विवाह विवाह योग्य जातकों के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा, आपके लिए बेहतरीन विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
राशि चक्र की बारहवीं तथा अंतिम राशि मीन राशि की होती है। 20 फरवरी से 20 मार्च के मध्य जन्मे जातकों की जन्म राशि मीन होती है। इसका राशि स्वामी गुरु ग्रह होता है और राशि चिन्ह मछली होती है।
इस राशि के जातक किसी बहस का निर्णय देने में असहज महसूस करते हैं। इनको लालच करना पसंद नहीं है। यह कार्यकुशल एवं परिश्रमी होते हैं, परन्तु कानून सम्बन्धी मामलों में इनको कठिनाई महसूस होती है। अत्यधिक खचीला स्वभाव होने के कारण इनको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
ये स्वभाव से विनम्र होते हैं। इनको पारिवारिक सहयोग नहीं मिल पाटा है। यह दिखावे से घृणा करते हैं तथा अपने कार्यों के प्रति ईमानदार होते हैं। मंगलवार के दिन लेन-देन करने से इनको कठिनाइयां झेलनी पड़ सकती है।
मीन राशि के जातकों को संसार से बहुत कम महत्वकांक्षायें होती हैं। इस राशि के जातक धन एवं शक्ति के लिए केंद्रित नहीं रहते हैं। ऐसे लोग धन के प्रति बहुत कम जिज्ञासा रखते हैं एवं धन के अर्जन में अपना बहुत कम समय व्यतीत करते हैं। ये लोगों को अपने तौर-तरीकों एवं अच्छे स्वभाव से प्रभावित करते हैं।
यह व्यवहार कुशल होते हैं तथा अपनी औपचारिकता से लोगो को आकर्षित करते हैं। इनके बारे में दूसरे लोग क्या सोचते हैं, उसका इन पर कोई असर नहीं होता। इन्हे किसी भी तरह की बंदिशें पसंद नहीं होती हैं। यह भूत काल, भविष्य एवं वर्तमान के बारे में जानने की अद्भुद शक्ति से युक्त होते हैं तथा उसे समझने में माहिर होते हैं। इनको किसी भी प्रकार का लालच नहीं होता है।
यह अपने भविष्य के प्रति बेपरवाह होते हैं। यह बहुत ही शांत स्वभाव के होते हैं तथा बहुत ही कम परिस्थितियों में आक्रामक प्रतिक्रिया देते हैं। यह ज्यादातर प्रतिरोधक विकल्प का चयन करते हैं। इनका गुस्सा बहुत शीघ्र शांत हो जाता है।
इनकी आतंरिक प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी होती है। इनमे स्वयं को किसी भी विकट परिस्थिति में डालने एवं उससे सुरक्षित निकालने की अच्छी क्षमता होती है। इनमे जरूरतमंदों एवं बीमारों की सहायता करने की भावना होती है।
मीन राशि वाले बोलने से पहले उसके परिणामों के बारे में नहीं सोचते हैं तथा यह नहीं देखते कि लोग उनकी बातों का गलत मतलब भी निकाल सकते हैं। यह भरम से ग्रस्त होते हैं। असफलता मिलने पर यह व्यवहारिक निर्णय लेने की बजाए ऐसे निर्णय लेने लगते हैं जिससे उनको पुनः असफलता मिलती है। हार से बचने के लिए ये लोग झूठी उम्मीदों का सहारा लेने लगते हैं। ऐसी स्थिति में इन जातकों को अपने जीवन में बदलाव लाने की आवश्यकता होती है। पूरा लेख पढ़ें...