विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

9 अगस्त 2022 राशिफल, कुछ राशियों के व्यापारियों के लिए दिन रहेगा फायदेमंद

Horoscope Today Dainik Rashifal 9 August 2022 Astrology Prediction in Hindi

किन राशियों के व्यापारियों के लिए दिन रहेगा फायदेमंद, जानिए आज 9 अगस्त 2022 के दैनिक राशिफल द्वारा।

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के कारोबारियों को नए कार्यों को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त होंगी। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी जिससे घर के धन-वैभव में वृद्धि होगी।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को कार्यालय में नए जिम्मेदारियों की प्राप्ति होंगी जिससे आप पर कार्य का अतिरिक्त भार रहेगा, परंतु आप अपने समय प्रबंधन क्षमताओं के कारण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में विजय रहेंगे। अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होंगी।

आज कार्यक्षेत्र में अपने कर्मचारियों के साथ सामंजस्य बनाए रखें, उनकी भावनाओं का सम्मान करें एवं उनके सावधानी रखने का भी प्रयास करें। वित्तीय पक्ष मजबूत रहेगा। किसी रुके हुए कार्य में सफलता प्राप्त होने की संभावना है जिससे आय के स्रोत में वृद्धि होगी। संचित निधि में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

संतान पक्ष से कोई समाचार प्राप्त होगा जिससे आप अत्यधिक परेशान रहेंगे, परंतु जल्द ही समस्या का निवारण होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अत्यंत ही लाभप्रद साबित होगा। शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए कोई महत्वपूर्ण निर्णय भविष्य में आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर सामने आएगा।

परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा जिस कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। माता- पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपके संबंध में मधुरता बढ़ेगी। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होने से घर का वातावरण सकारात्मक एवं अध्यात्म पूर्ण रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें एवं अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा जिस कारण आप अपने व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देने में असफल रहेंगे। कारोबार में उन्नति प्राप्त होंगे, परंतु आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। कर्मचारियों पर आंख बंद करके भरोसा ना करें।

वित्तीय संबंधित दस्तावेजों की जांच पड़ताल सावधानीपूर्वक करें। कारोबार संबंधित नए योजनाओं को कार्यक्षेत्र में लागू करने से पूर्व किसी अनुभवी व्यक्ति से राय-मशवरा अवश्य करें।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट के संबंध में बाहर यात्रा पर जाने की संभावना है। अपनी महत्वपूर्ण फाइलों को अपने साथ सावधानीपूर्वक रखें।

विद्यार्थियों पर आज कार्यों का अत्यधिक दबाव रहने की संभावना है। अपनी एकाग्रता को अपनी पढ़ाई के ऊपर केंद्रित करने का प्रयास करें। मित्रों का चुनाव विवेकपूर्ण करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है।

कानूनी मामलों में फैसला आज आपके पक्ष में आने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधित दस्तावेजों को साइन करने से पूर्व अवश्य एक बार चेक कर लें। आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है जिससे आप का संपूर्ण दिन अच्छा व्यतीत होगा।

परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का योग बन सकता है जहां अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है, दुर्घटना होने के आसार नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी का सानिध्य एवं सहयोग पाकर पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सफलता प्राप्त होगी। डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर से संबंधित लोगों को अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा, हालाँकि भाग्य की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। कार्यक्षेत्र में कार्यों को पूरा करने में व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना है, परंतु कठिन परिश्रम एवं दृढ़ निश्चय से किए गए प्रयास में सफलता प्राप्त होगी।

कारोबार ने नए अवसर की प्राप्ति होगी जिससे कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को मनोनुकूल कार्य प्राप्ति की संभावना है जिससे कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा। आज अपने सहकर्मियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार को संयमित रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक काम का दबाव होने के कारण व्यक्तिगत जीवन में समय देने में आप असमर्थ रहेंगे।

संतान के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी। जो व्यक्ति अपने घर से दूर रहकर कार्य करते हैं, वे अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विदेश में प्रवास कर रहे किसी सगे- संबंधी से सुखद समाचार प्राप्त होने की संभावना है।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा। किसी प्रतियोगिता में शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से सफलता प्राप्त होने की संभावना है जिससे आपके आत्मबल में प्रखरता आएगी। किसी भी प्रकार के कार्यों को करने में अपने आत्मविश्वास को प्रबल रखें, इससे कठिन से कठिन कार्य को करने में सफलता प्राप्त होंगी।

परिवार में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। परिवार के बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। जीवनसाथी के कार्यों में उनका हाथ बटाएं, इससे एक तो उनकी सहायता होगी एवं दूसरा आपसी सद्भाव में वृद्धि होगी। परिवार के छोटे बच्चों के साथ समय व्यतीत करने से आपको आंतरिक सुख की प्राप्ति होगी। आज के दिन धार्मिक कार्यक्रमों में आपका दिल लगेगा। आज के दिन आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क राशिफल

कर्क राशि वाले जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े सफलता प्राप्त होने की संभावना है जिससे समाज में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कारोबार में कार्यों में गतिशीलता रहेगी। किसी नए प्रोजेक्ट्स की प्राप्ति होने की संभावना है जिस कारण आपको अत्यधिक चिंता रहेगी, परंतु समय के साथ सब कुछ सही हो जाएगा।

पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। किसी बड़ी पार्टी के आयोजन की भी संभावना बन रही है। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामान्य व्यवहार रखने का प्रयास करें। आपकी सरल एवं विनम्र व्यवहार के कारण अधिकारीगण आपसे अत्यधिक प्रभावित रहेंगे।

आज आपके द्वारा किसी को सहायता प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होने की संभावना है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में मन लगेगा। घर में किसी मेहमान के आगमन से माहौल उत्साहवर्धक रहेगा। घर के बच्चे अत्यंत ही खुश नजर आएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ शॉपिंग पर जाना हो सकता है जहां आपको फिजूलखर्ची से बचने का प्रयास करना होगा।

आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। पिता के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा, परंतु आप स्थिति को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। बच्चों की शैतानी आपको परेशान कर सकती है। भाई-बहनों के बीच आपसी सद्भाव बना रहेगा। नसों व मांसपेशियों से संबंधित तकलीफ रहेगी।