विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

तुला राशि प्रोफाइल

Tula Rashi Profile

तुला राशि का राशि चक्र में सातवें नंबर पर स्थान होता है। इस राशि का चिन्ह तराजू होता है। इस चिन्ह का अर्थ होता है- हर चीज को संतुलित करना व समझना। शुक्र ग्रह इस राशि का स्वामी होता है। इस राशि के जातकों को सुंदर व आकर्षक वस्तुओं से प्रेम होता है। ये लोग हर चीज में गुण को प्राथमिक मानते हैं। ये हर चीज़ पर ध्यान लगा कर काम करते हैं। तुला राशि के लोगों का जीवन एक तरफ जहां बहुत अच्छे तरीके से गुजरता है, जिसमें उनका स्वभाव लोगों के प्रति संवेदना से लेकर दयालु व संतुलित होता है, तो वहीं दूसरी ओर इनका जीवन चिड़चिड़े स्वभाव, बेचैनी तथा कष्ट भरा होता है।

आज का तुला राशिफल देखें

व्यक्तिगत विशेषताएं

तुला राशि के व्यक्तियों का मानना है कि जीवन में होने वाली हर चीज में संतुलन का होना आवश्यक है। इन्हें तर्कपूर्ण बातें ही अच्छी लगती हैं और ये हर बात के दोनों पहलुओं को जानते व समझते हैं। ये अपने समाज से जुड़े हुए होते हैं। इन्हें अपनी कला व गुणों का प्रदर्शन करना भली-भांति आता है। ये लोगों पर अपनी नजर रखते हैं परंतु उन लोगों को इस बात का भी पता नहीं चलने देते। ये भावुक और संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। ये व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में खुद को संतुलित या नियंत्रित रखना जानते हैं। ये अंधविश्वासी बातों को कभी नहीं मानते हैं। इन्हें किसी भी चीज में न्याय पसंद होता है। ये ऐसी रणनीति बनाते हैं कि कोई इनके विरुद्ध नहीं आ सकता। ये किसी से भी झगड़ा मोल लेना समझदारी का काम नहीं समझते। ये अपने संवाद द्वारा किसी से हुए विवाद, लड़ाई- झगड़े को समाप्त कर सकते हैं। तुला राशि के लोग जहां भी जाते हैं, वहां महफ़िल जमा देते हैं।

शरीर की आकृति

  • तुला राशि के व्यक्तियों का कद औसत या सामान्य होता है
  • इनके चेहरे का आकार अंडाकार अर्थात अंडे जैसा होता है।
  • इन लोगों की आंखें आकर्षक व सुंदर तथा आंखें किनारों से नुकीली सी होती हैं।
  • इनके गाल भरे से होते हैं।
  • इनके बाल ज्यादा लंबे न होकर घुंघराले होते हैं जो देखने में बहुत अच्छे लगते हैं।
  • इनमें वजन अधिक होने की समस्या होती है।
  • इनकी गर्दन लम्बी होती है।
  • इनकी ठोड़ी का आकार वी अक्षर जैसा होता है।
  • इनका शरीर देखने में काफी सुंदर व आकर्षक होता है।

गुण/अच्छाई

  • ये अपने गुस्से को शीघ्र ही संतुलित कर लेते हैं।
  • ये हर कार्य निष्पक्ष होकर व शांत तरीके से करते हैं।
  • ये व्यक्ति मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।
  • इनकी आवाज बहुत सुरीली होती है, तथा ये बहुत अच्छा गाते हैं।
  • तुला राशि के लोग अंधविश्वास, गलत इल्ज़ामों तथा पक्षपात से नफरत करते हैं।
  • ये लोग शीघ्रता से कोई भी फैसला नहीं करते। ये हर निश्चय सोच समझकर करते हैं।
  • ये हर पक्ष की सुनते हैं तथा हर चीज़ पर विचार-विमर्श कर फैसला लेते हैं।
  • इन्हें पुस्तकों से प्रेम होता है और ये बहुत पुस्तकों को पढ़ते हैं।
  • ये दयालु एवं नर्म स्वभाव के होते हैं।
  • ये लगातार कार्य करने वाले व्यक्ति होते हैं।

कमी/गलत आदतें

  • ये लोग कभी-कभी अनिश्चित होकर ही किसी बात को बोल देते हैं जो इनके लिए घातक साबित होता है।
  • अधिक चुनावों के कारण ये कभी-कभी समझ नहीं पाते, कि इन्हें किस चीज का चयन करना है।
  • इन्हें गुस्सा अतिशीघ्र आ जाता है।
  • इन्हें बहस करने में आनंद आता है।
  • ये अधिकतर चिंता में रहते हैं।
  • इन लोगों में सबके सामने खुद को छोटा समझने की गलत आदत होती है जिस कारण ये आलोचना या मजाक के पत्र बन जाते हैं।
  • तुला राशि के व्यक्ति विद्वानों, वकीलों को पसंद नहीं करते हैं।
  • ये अपने लिए खुद संकट पैदा कर लेते हैं।

रुचि/पसंद

  • इनको हर तरह के वाहनों का शौक होता है।
  • इन्हें अपने आस-पास हरियाली बहुत पसंद होती है।
  • ये लोग अपने घर में महंगे से महंगे पौधे लगते हैं।
  • इन्हें पर्वतीय क्षेत्रों, जंगलों आदि में जाकर वहां ट्रैकिंग करना बहुत अच्छा लगता है।
  • इनको अपनी छुट्टियों/अवकाश के दिनों या खाली समय में बाहर घूमना तथा नृत्य, संगीत आदि का शौक होता है।
  • इन्हें किताबें इकट्ठी करने तथा पढ़ना बहुत पसंद होता है।
  • इन्हें अपनी सुंदरता से प्रेम होता है, इसलिए ये लोग अपने चेहरे के लिए कुछ न कुछ करते ही रहते हैं।

आर्थिक जीवन

ये लोग हर तरह के व्यवसाय या व्यापार में सफल होते हैं। इनके जीवन में कभी भी कोई आर्थिक या धन संबंधी समस्या नहीं आती। ये अपने हर ख्वाब पूरे करते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करते समय ये धन नहीं देखते, अर्थात ये कंजूस स्वभाव के नहीं होते। यदि कभी इन्हें धन संबंधी कोई समस्या होती भी है, तो ये उसे किसी न किसी रूप में पूरा कर ही लेते हैं।

नौकरी/पढ़ाई

इस राशि के जातकों के लिए चिकित्सा, वकालत, चित्रकारी, साहित्य, टेलरिंग, क्राफ्टिंग, नृत्य तथा संगीत आदि के क्षेत्रों में कार्य करना शुभ व सफल होता है। ये बहुत अच्छे व्यापारी बनते हैं। इनके लिए सोना, चांदी का व्यापार भी बहुत अच्छा होता है। ये भट्टे का कार्य, अगरबत्ती, परफ्यूम तथा इत्र आदि सुंगध वाले व्यवसायों में लाभ को प्राप्त कर आने जीवन को सुखी बना सकते हैं। ये जो भी कार्य या व्यवसाय करते हैं, लोग इनका हमेशा साथ देते हैं।

प्रेम जीवन/प्रेमी

  • इन्हें अचानक प्रेम हो जाता है।
  • इनको बुद्धिमान, दयालु स्वभाव के लोगों से प्रेम होता है।
  • ये अपने से निचले स्तर के लोगों को कभी प्रेम नहीं कर सकते।
  • ये अपने प्रेम संबंध को लेकर बहुत ही गंभीर व भावुक होते हैं।
  • ये लोग अधिकतर सुंदर व संतुलित लोगों के प्रेम में पड़ जाते हैं।
  • इनका सिंह राशि के जातकों के साथ प्रेम ज्यादा समय तक नहीं चलता।
  • वृश्चिक व धनु राशि के साथ इनका प्रेम जीवन लंबा और सफल रहता है।
  • ऐसा साथी जो इनकी हर आवश्यकता को समझे व इनकी भावनाओं का सम्मान करे, इन्हें अपने लिए पसंद होता है।

शादी/वैवाहिक जीवन

इस राशि के लोगों को पति/पत्नी बहुत ही अच्छे व गुणवान मिलते हैं। इनका वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखदायी होता है। इनकी संतान बहुत भाग्यशाली होती है। इनका साथी इन्हें पूरी तरह समझने वाला होता है। ये अपने साथी को प्रेम से हर बात समझाते हैं और ये हमेशा उनका साथ देते हैं व सम्मान करते हैं। इनके बच्चे इनका नाम रोशन करते हैं। इनके एक से अधिक विवाह की आशंका रहती है। इनका विवाह कुंभ या मिथुन राशि के जातकों से होता है, इन राशि के लोगों से इनका संबंध बहुत लंबा चलता है। इनके जीवन में विवाह बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस राशि के कई लोगों की छोटी उम्र में ही शादी हो जाती है।

परिवार/माता-पिता

इनके परिवार जीवन में थोड़ी ऊंच-नीच कभी कभी बनी रहती है। इनके परिवार के सदस्य इनसे बहुत प्यार करते हैं। कभी-कभी इनके परिवार में सौतेले माता-पिता या भाई-बहन भी होते हैं जिसके कारण ये परेशान भी हो जाते हैं। इनके रिश्तेदारों से ज्यादा इनके मित्र या बाहर के लोग इनके हर कार्य में इनकी सहायता करते हैं, परंतु बाहर वालों पर ज्यादा विश्वास करना भी इनके लिए कभी-कभी घातक साबित होता है। ये अपने परिवार से बहुत प्रेम करते हैं और परिवार की हर बात का सम्मान करते हैं।

दोस्त/मित्र

  • इनकी दोस्ती मकर, कन्या तथा मिथुन राशि के लोगों से बहुत अच्छी रहती है और इनसे तुला राशि के जातकों की काफी अच्छी बनती है।
  • तुला राशि की अपनी ही राशि अर्थात तुला राशि से बहुत अच्छी मित्रता होती है क्योंकि ये लोग एक-दूसरे का बहुत साथ देते हैं।
  • धनु राशि के जातकों से इनकी मित्रता सामान्य रहती है।
  • ये मेष राशि के लोगों से नफरत करते हैं और इनकी इनसे बिल्कुल भी नहीं बनती।
  • कर्क व सिंह राशि के लोगों से इनकी दुश्मनी हो जाती है।
  • कन्या, वृषभ, मीन तथा वृश्चिक राशि के लोगों से इनकी मित्रता उदासीन या सामान्य रहती है।

स्वास्थ्य/खान-पान

इन्हें अपने स्वास्थ्य की अधिक चिंता नहीं करनी पड़ती है। इनको शरीर की आंतरिक समस्याएं हो जाती हैं। इनको वजन बढ़ने सम्बन्धी परेशानी होती है। तुला राशि के जातकों को कम चीनी का सेवन करना ठीक रहता है। इनको तेलीय पदार्थों का सेवन कम से कम करना चाहिए। इनके स्वास्थ्य के लिए मटर, चुकन्दर, लीची, बादाम, मक्के व जौ का आटा सेब, पालक, भूरे रंग के चावल, किशमिश आदि खाना बहुत लाभदायक रहता है। इन्हें हमेशा स्वच्छ जल पीना चाहिए। इन्हें अपने भोजन में हरी सब्जियों तथा पानी की मात्रा अधिक वाले फलों व सब्जियों का सेवन करना चाहिए जिससे इन्हें स्वास्थ्य में कोई दिक्कत या परेशानी नहीं होती है। और ये लोग इनके द्वारा अपना वजन कम या संतुलित करने में कामयाब हो जाते हैं।

शुभ रत्न: हीरा

शुभ अंक

इनके लिए 6 अंकों वाली श्रंखला के अंक 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69 तथा 4, 5, 8 शुभ और इसके अलावा 3, 7, 9, 1, 2 आदि अशुभ मानी जाती हैं।

शुभ रंग

इनके लिए सफेद तथा हल्का नीला रंग शुभ होता है, इससे इनका मन शांत रहता है। इसके अतिरिक्त भूरा व क्रीम रंग भी इनके लिए भग्यशाली होता है।

शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, सोमवार

अशुभ दिन: रविवार, बुधवार