विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

मिथुन राशि चिन्ह प्रोफाइल

Mithun Rashi Profile

मिथुन राशि को राशि चक्र में तीसरे स्थान पर माना जाता है। बुध इस राशि का स्वामी है। इन पर वायु तत्व प्रभावित होता है। इसका राशि चिन्ह जुड़वां व्यक्ति होते हैं। ऐसी वजह से इन लोगों के दो तरह के व्यवहार होते हैं - पहला सकारात्मक और दूसरा नकारात्मक। अपने इन अलग-अलग व्यवहार के कारण ये लोग दूसरों को कभी-कभी पसंद नहीं आते हैं। इस राशि के व्यक्तियों में धैर्य रखने की कम क्षमता होती है। इन लोगों को किसी भी कार्य को करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। ये किसी भी कार्य के पीछे पड़ते या चिपकते नहीं हैं।

ये व्यक्ति दूसरों की बातें बहुत ही ध्यानपूर्वक सुनते हैं, इन्हें दूसरों से बातें करना तथा अपनी बातें दूसरों को सुनाने में बड़ी दिलचस्पी होती है। ये लोग हर परिस्थिति में अपनी बुद्धि का प्रयोग बहुत ही उम्दा तरीके से करते हैं और ये लोग खुद को हर मुसीबत से बाहर निकलने और उसका सामना करने से बिल्कुल भी नहीं डरते हैं। इनको ऐसे कार्य करना कतई भी पसंद नहीं है जो प्रतिदिन एक ही जैसा हो और उसमें कोई बदलाव न हो। इसीलिए इन्हे कार्य में थोड़ा बहुत बदलाव करते रहना चाहिए जिससे कि इनका मन काम में लगा रहे। जिस कार्य में अधिक दिमाग का प्रयोग होता है, वह कार्य करना इन्हें बहुत पसंद होते हैं।

आज का मिथुन राशिफल देखें

इस राशि के व्यक्ति अपनी वास्तविक उम्र से काफी छोटे दिखते हैं। इसी कारणवश लोग इनकी उम्र को जाने बगैर इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। ये लोग अच्छी संगति के व्यक्तियों के साथ रहकर अच्छे तथा बुरी संगति के साथ बुरे व्यवहार के व्यक्ति हो जाते हैं। ये अपनी मर्जी के मालिक होते हैं।

शरीर की आकृति

  • मिथुन राशि के लोगों का कद बहुत ही लम्बा होता है।
  • ये लोग शरीर से काफी मजबूत होते हैं।
  • ये देखने में बहुत ही सुंदर होते हैं।
  • इनका रंग हल्का गोरा, सांवला या गेंहुआ होता है।
  • इनकी आंखें बहुत ही खूबसूरत होती हैं।
  • नाक लम्बी व पतली तथा बांहे लंबी होती है।
  • इनकी हड्डियां मजबूत तथा मांसपेशियां कोमल होती हैं।

गुण/खूबियां

  • इनके अंदर हर व्यक्ति को प्रसन्न करने का उम्दा हुनर होता है।
  • ये लोग बातूनी, या कह सकते हैं कि बातों के शौकीन होते हैं।
  • अपनी बातों से ये किसी का भी ध्यान अपनी ओर कर लेते हैं और सामने वाले व्यक्ति को भी फिर इनकी बातें सुनने और अपनी बातें सुनने में काफी अच्छा लगता है।
  • ये लोग कभी भी किसी की झूठी तारीफ़ नहीं करते हैं। ये जब भी किसी की प्रशंसा या तारीफ करते हैं, तो सच्चे मन से करते हैं।
  • इनका स्वभाव उदार व दयालु होता है। ये सच्चे मन से बुजुर्गों तथा जरूरतमंदों की सेवा व सहायता करते हैं।
  • ये लोग हर शिक्षा व विद्या को अच्छे से सीखते और समझते हैं, फिर ये अपनी शिक्षा द्वारा लोगों का हौंसला बढ़ाते हैं।
  • इनका तेज-तर्रार दिमाग उन्हें नई-नई चीजों का आविष्कार करने के लिए प्रेरित करता है और इनके द्वारा बनाई या खोजी गयी हर नई वस्तु की विधि लोगों को खूब पसंद आती है।
  • इनके विचार बहुत उच्च होते हैं।
  • ये देखने में बहुत ही फुर्तीले व आकर्षक होते हैं।
  • ये लोग अपने मित्रों से बहुत अच्छे से दोस्ती निभाते हैं।
  • इनके पास बोलने का बहुत अच्छा गुण होता है।
  • ये जिज्ञासु होते हैं, नई-नई चीजें जानना इनका स्वाभाविक गुण है।
  • इन लोगों को घर की सजावट का बहुत शौक होता है।
  • ये लोग बड़ी ही होशियारी के साथ हर सवाल का जवाब देते हैं।
  • ये बहुत ही अच्छे गुरु और शिष्य बनते हैं।

कमी/कमजोरी

  • मिथुन राशि के व्यक्ति किसी कार्य के पीछे के अपने असली मकसद को छिपा कर रखते हैं।
  • ये लोग कभी-कभी किसी कार्य को समय से पूरा नहीं कर पाते हैं जिसके कारण लोग इनसे निराश हो जाते हैं।
  • ये लोग हर चीज़ में बदलाव पसंद करते हैं, परन्तु जब इस नहीं हो पाता है, तब ये बहुत निराश व दुखी हो जाते हैं।
  • ये अपने लिए दृढ़ निश्चय नहीं कर पाते क्योंकि इन्हें यदि कोई बात आज सही लगती है, तो कल ये उस बात को पूरी तरह गलत मानते हैं।
  • ये लोग अपने विचारों को दूसरों के सामने प्रस्तुत करने से झिझकते हैं।
  • इन्हें लोगों के साथ मजाक करने, उन्हें बेबकूफ बनाने में बड़ा मजा आता है जिस कारणवश लोग इनसे रुष्ठ हो जाते हैं।
  • ये लोग विषय की जानकारी के बिना ही ऐसा दिखावा करते हैं कि जैसे उन्हें सबकुछ पता हो, जिस कारणवश ये अपनी बेइज्जती भी करा लेते हैं।
  • इस राशि की लड़कियों व स्त्रियों में हर कार्य को जल्द से जल्द करने की ताकत होती है और वे हर कार्य को बहुत ही सलीके से करती हैं।
  • ये लोग बहुत ही व्यस्त किस्म के व्यक्ति होते हैं। इनका फोन कभी खाली नहीं रहता, हमेशा ये फोन पर ही लगे रहते हैं।
  • ये लोग खुद को नियंत्रण में नहीं कर पाते।

रुचि/आदतें

  • इस राशि के नवयुवकों को कम्प्यूटर पर गेम खेलना तथा शतरंज का खेल बहुत अच्छा लगता है, तथा शतरंज में ये पारंगत होते हैं।
  • एक तरफ तो ये शांतिप्रिय होते हैं, तो दूसरी तरफ ये लोग व्यक्तियों का मजाक बनाने में बहुत खूब होते हैं।
  • ये अपने फोन में व्यस्त रहना पसंद करते हैं।
  • इनके अंदर चतुरता व चालाकी होती है जिसके कारण ये अपने हर काम बनवा लेते हैं।
  • इन्हें बहुत बातें करने की आदत होती है।
  • इन्हें कला करने व लिखने की आदत होती है।
  • इनको हर दिन नई-नई चीजों में दिमाग लगाने की आदत होती है।
  • इन लोगों को ऐसे खेल खेलने की आदत होती है जिसमें अधिक से अधिक ऊर्जा खर्च हो।
  • इनको हर दिन सजने-संवरने की तथा सुंदर दिखने की आदत होती है।
  • इन लोगों को दिखावा करने की आदत होती है।
  • इस राशि की स्त्रियों को खाना पकाना और अच्छे पकवान खाना बहुत पसंद होता है।
  • इनकी नाखूनों को चबाने की बहुत गलत आदत होती है।

प्रेम जीवन

ये लोग बहुत ही सुंदर व आकर्षक होते हैं तथा इनके साथी भी बहुत ही सुन्दर होते हैं। ये लोग अक्सर अपने विपरीत लिंग के प्रेम में बहुत जल्दी पड़ जाते हैं। इन्हें प्रेम करने से कोई नहीं रोक सकता। इनके लिए धनु राशि का जीवनसाथी अच्छा होता है। ये बिल्कुल अपने जैसा ही जीवनसाथी चाहते हैं, जिसके सभी गुण इनके गुणों से मेल खाते हों। ये अपने साथी के प्रति बहुत ही वफादार व विश्वासपात्र होते हैं। ये अपने प्रेमी को प्रेरणा देने तथा मनोरंजन की कमी नहीं होने देते। ये अपने साथी के साथ कभी-कभी कुछ शैतानी कर देते हैं जिसके कारण इनका साथी इनसे नाराज हो जाता है। ये लोग अपने जीवनसाथी से कई घंटों तक बात कर सकते हैं। इन्हें अपने साथी के बारे में नई बातें जानना बहुत अच्छा लगता है। इनके लिए आपस में संवाद होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे उनके सभी झगड़े और बाधाएं दूर हो जाते हैं।

मिथुन राशि के लोग बहुत ही अच्छे प्रेमी या जीवनसाथी साबित होते हैं। ये अपने प्रेमी/साथी के लिए अच्छे गुरु भी बनते हैं, तथा उसे हर तरह का ज्ञान व सलाह देते हैं। परंतु कभी-कभी इन उपदेशों को समझाते समय इनकी आपस में कहासुनी भी हो जाती है। परंतु अपने अच्छे व सुदृढ़ संवाद के कारण ये आपस में अपनी सारी लड़ाई को खत्म कर पुनः एक-दूसरे को मना लेते हैं।

परिवार/दोस्त

ये अपने मित्रों व परिवार को अपना अधिक से अधिक समय देते हैं। अपने परिवार के साथ ये बहुत खुश रहते हैं। ये अपने दोस्तों के लिए कुछ भी कर सकते हैं जिससे परिवार के सदस्य तथा इनके सारे दोस्त इन पर बहुत विश्वास करते हैं और इनकी कही हर बात मानते हैं। मिथुन राशि के जातकों को परिवार पर आने वाली हर चुनौती का सामना करना भली-भांति आता है, चाहे वह कितनी भी बड़ी हो। इस राशि के लोग अपने परिवार को हर खुशी देते हैं और ये अपने भाई-बहनों के पसंदीदा होते हैं क्योंकि ये लोग अपने भाई-बहनों को बहुत प्यार करते हैं।

नौकरी/व्यवसाय

मिथुन राशि के व्यक्तियों के लिए पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, रेडियो स्टेशन तथा शोरूम आदि में कार्य करने वाले व्यवसाय अच्छे रहते हैं। प्रतिभा के धनी तथा अच्छे वक्ता होने के कारण ये राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इस राशि के कई व्यक्तियों को लेखन का बहुत शौक होता है और इनकी लेखन शैली बहुत ही अच्छी होती है। इस कारण इनके लिए स्क्रिप्ट राइटर की नौकरी बहुत अच्छी रहती है। ये लोग हर व्यवसाय को बहुत ही अच्छे से कर लेते हैं और अच्छा धन कमाते हैं। इन्हें संगीत, अध्यापक के क्षेत्र में भी रुचि होती है। ये सभी तार्किक कार्यों को करना पसंद करते हैं। ये किसी भी कार्य में बॉस या लीडर के तौर पर अच्छे साबित होते हैं। कई प्रकार के वाहनों का इन्हें बहुत शौक होता है, इसीलिए ये लोग वाहनों का व्यापार/व्यवसाय भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इनके लिए पायलट, खगोलशास्त्री, प्रधानाध्यापक, विधुत विभाग, फैशन डिजाइनिंग तथा होटल मैनेजमेंट आदि के क्षेत्र में भी अच्छी भूमिका निभाते हैं।

शुभ रंग:- पीला व केसरिया

शुभ रत्न:- चांदी व मूंगा

शुभ दिन:- बुधवार, गुरुवार

शुभ अंक:- 5, 14, 23, 38, 41, 68