विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

मीन राशि प्रोफाइल

Meen Rashi Sign (Pisces Zodiac Sign)

इस राशि के जातकों का नाम दी, दे, दू, दो, चा, ची, थ, झ आदि अक्षरों से शुरू होता है। गुरु ग्रह इनका स्वामी होता है। मीन राशि का चिन्ह दो मछलियां होती हैं। यह राशि चक्र में उसकी बारहवीं और अंतिम राशि होती है। इस राशि के लोगों का अपने कार्यस्थल या ऑफिस में तथा अपने घर परिवार व रिश्तेदारों में विशेष महत्व होता है तथा इनका एक अलग ही स्थान होता है। इनके घर के सदस्य इन्हें बहुत मानते हैं, तथा ये घर में सब के लाडले होते हैं। परंतु इनके मित्र बहुत ही कम होते हैं क्योंकि यह हर किसी से घुल मिल नहीं पाते और इन्हें अधिक लोगों के बीच रहना पसंद नहीं होता। यह अपने में ही मस्त रहते हैं। इन्हें अपना एक अलग स्थान पसंद होता है। किसी व्यक्ति के अंदर चल रहे विचारों को यह आसानी से समझ सकते हैं। इन्हें दिखावटी जीवन बिल्कुल भी पसंद नहीं है और ये कभी भी किसी भी चीज का दिखावा नहीं करते। इन्हें किसी भी काम में चालाकी ज्यादा पसंद नहीं।

व्यक्तिगत विशेषताएं

ये थोड़े संकोची व शर्मीले स्वभाव के होते हैं। इन्हें अपने आप में ही अच्छा लगता है। ये स्वयं तक सीमित रहते हैं। इन्हें अपने जीवन में कई धोखे मिलते हैं और ये धोखा खुद भी कभी देते हैं। ये लोगों का मनोरंजन सोशल मीडिया द्वारा या सिर्फ अपनों के बीच में करते हैं। इनके अंदर कई गुण होते हुए भी ये उन्हें बाहर नहीं निकालते और ये लोग अपने अंदर के रहस्य भी छिपाए रहते हैं। ये किसी समस्या को अपनी सूझ-बूझ द्वारा दूर कर देते हैं। ये किसी को सही राह दिखाने में बहुत अच्छे होते हैं और सबको सही सलाह देते हैं।

आज का मीन राशिफल देखें

शरीर की आकृति

  • इनके हाथ लम्बे, हथेली मजबूत लेकिन चपटी तथा अंगूठा लचीला व मोटा होता है।
  • उंगलियां भी अंगूठे की भांति थोड़ी मोटी होती हैं।
  • इनके कान, बाँह, पैर या गर्दन पर तिल होता है।
  • इनकी लंबाई काफी अच्छी होती है।
  • इनके बाल काले व घने होते हैं।
  • इनका मुँह गोल या आयताकार होता है।

रुचि/पसंद

  • इनको लिखने का और कहानियों को पढ़ने का शौक होता है।
  • प्रेरणादायक फिल्में देखना, कोई कवि सम्मेलन आदि देखना इन्हें पसंद होता है।
  • इन्हें गाने-बजाने, डांस आदि का भी शौक होता है।
  • ये लोग अच्छी व महंगी चीजों को इकट्ठा करने में रुचि रखते हैं।
  • इनको खेलों में भी बहुत मजा आता है।
  • इनको फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी तथा कम्प्यूटर वर्क का शौक होता है।

प्रेम जीवन/प्रेमी

इनके लिए प्रेम एक प्रकार की जिम्मेदारी बन जाता है। इनका जीवन प्रेम के बिना पूरा नहीं होता। इन्हें सुंदरता से नहीं वरन व्यक्ति के व्यवहार और कर्मों को देखकर उससे प्रेम होता है। ये अपने जीवन में समझदार साथी की चाह रखते हैं जो इनके कदम से कदम मिलाकर चले। ये बहुत ही सोच समझकर साथी चुनते हैं। जितना ये अपने साथी को प्रेम करते हैं, उतना ही ये अपने प्रेमी के प्रति वफादार और सचेत भी होते हैं। ये लोग कन्या या कर्क राशि के लोगों की ओर आकर्षित होते हैं।

नौकरी/व्यवसाय

इन्हें नौकरी करना या किसी के नीचे रहकर काम करना पसंद नहीं होता, इसलिए इन्हें नौकरी से अच्छा अपना कोई खुद कार्य शुरू करना ठीक लगता है। इनका मानना है कि अपने खुद के काम के साथ हम उस चीज के बारे में अधिक से अधिक जान पाते हैं। वैसे इनके लिए व्यवसाय में पत्रकारिता, विज्ञापन एजेंसी, सौंदर्य प्रसाधन तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों संबंधी कार्यक्षेत्र में काफी सफलता रहती है और ये कार्य इनके लिए अच्छे रहते हैं।

वैवाहिक जीवन

इनका विवाह जीवन इनके साथी के साथ बहुत अच्छा गुज़रता है। इनके एक से ज्यादा शादी की संभावना रहती है। इनके विवाह जीवन में कभी-कभी परेशानी भी हो जाती है पर वह जल्द ही ठीक भी हो जाती है। ये विवाह के बाद बहुत सुखी व खुश रहते हैं। इनका विवाह कर्क या कन्या राशि के जातकों से होता है जो इनके लिए सबसे सही जीवनसाथी साबित होते हैं।

आर्थिक जीवन

ये खर्चीले स्वभाव के होते हैं और महंगी चीजों में बहुत खर्चा करते हैं। फिजूलखर्ची इनका स्वभाव होता है। इनके जीवन में पैसे की कोई कमी नहीं होती है। जब भी कभी इन्हें पैसे की जरूरत होती है, इन्हें धन बहुत ही सरलता से प्राप्त हो जाता है। धन या पैसे से ये सब कुछ ले जरूर सकते हैं, पर फिर भी धन से इन्हें सफलता प्राप्त नहीं होती। ये पहले तो बहुत खर्च करते हैं, पर बाद में इन्हें पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ जाती है।

पढ़ाई/शिक्षा

इनके लिए फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी का कोर्स, पत्रकारिता, संगीत या डांस, ज्योतिष शास्त्र, आदि के क्षेत्र में पढ़ाई करना ठीक रहता है क्योंकि आगे चलकर इन्हीं विषयों से इनका भविष्य बनता है और इनसे ये काफी सफल व्यक्ति बनते हैं।

चरित्र संबंधी विशेषताएं

  • सामान्य व्यक्तियों के मामले इनमें काफी अंतर होता है।
  • ये कभी-कभी खुद को सबके सामने अपराधी या नाकारा सा समझते हैं।
  • इनके अंदर न/नहीं कहने की हिम्मत नहीं होती है, अर्थात ये किसी भी चीज के लिए ना नहीं कह पाते।
  • ये करुणामय, बुद्धिपूर्वक, हर कार्य या प्रेम करने वाले, चीजों को उसके हर प्रकार से समझने वाले तथा किसी के प्रति कट्टर विश्वासी या कट्टर दुश्मनी रखने वाले होते हैं।
  • ये घिसे-पिटे रीति-रिवाजों को नहीं मानते, ओर उन्हें खत्म करने वाले इंसान होते हैं।

दोस्त/मित्र

  • मेष, कर्क, धनुसिंह राशि के जातकों से इनकी बहुत अच्छी मित्रता रहती है।
  • कन्या, तुला, वृषभ तथा मिथुन राशि के लोगों से इनका व्यवहार सामान्य व उदासीन होता है और इनसे इनकी मित्रता भी ठीक चलेगी है।
  • इनके लिए मित्र, मित्र होता है, फिर चाहे वह गरीब हो या अमीर। इन्हें इससे कोई मतलब नहीं होता है।
  • ये अपने हर मित्र को बराबर सम्मान व इज़्ज़त देते हैं।

गृहस्थ जीवन

घर के संबंध में कोई भी कार्य ये आसानी से संभाल लेते हैं। ये घर के मामले में भावुक होते हैं। परंतु जब कभी घर में कोई समस्या आती है, तो ये दृढ़ बनकर सजा सामना करते हैं। इनके पिता और इनमें बहुत प्रेम होता है। ये अपनी पत्नी व संतान से बहुत सुख पाते हैं। इनकी संतान बहुत ही समझदार होती है।

शुभ रत्न: पुखराज

शुभ रंग: लाल, नारंगी तथा पीला

शुभ अंक: 3, 12, 21, 30, 48, 57, 66, 75

अशुभ अंक: 7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70

शुभ दिन: गुरुवार, रविवार तथा सोमवार