विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

कुंभ राशि प्रोफाइल

Kumbh rashi profile (Aquarius Zodiac Sign)

कुंभ राशि के लोगों का नाम दा, गू, गे, गो, सा, से, सू, आदि अक्षरों से होता है। कुंभ राशि का स्थान राशि चक्र के ग्याहरवें नंबर पर आता है। शनि ग्रह इस राशि का स्वामी होता है। इसका चिन्ह कुंभ होता है जिसका अर्थ होता है, कि व्यक्ति का स्वभाव शांत व सरल है। इन्हें मॉडर्न व नए जमाने की चीजों का शौक होता है। ये खुद को स्वतंत्र रखना पसंद रखते हैं। इस राशि में स्थिरता होती है। इनके दिमाग में विचारों के बहाव आते रहते हैं, इसीलिए ये किसी भी निर्णय तक पहुंचने में बहुत अधिक समय लगता है। ये अपने जीवन में खूब प्रगति प्राप्त करते हैं। ये मिलनसार व्यक्ति होते हैं, इसलिये इनके आस-पास के लोग इनसे बहुत घुले-मिले रहते हैं। इनके ख्वाब दार्शनिकता से भरे होते हैं।

व्यक्तिगत विशेषताएं

इनका स्वभाव संवेदनशील होता है। ये दयालु, नम्र तथा शांत स्वभाव के भी होते हैं। इन्हें हवा में बातें करना कतई भी पसंद नहीं होतीं। इन लोगों में हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता होती है। ये नए जमाने के साथ-साथ पुराने खयालात के भी होते हैं। इन्हें पुराने गानों को सुनने, पुरानी फिल्मों को देखने तथा पुरानी चीजों का बहुत शौक होता है। ये अपने आप तक ही सीमित रहना पसंद करते हैं। ये हर कार्य को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। इन्हें राजनीति बिल्कुल पसंद नहीं होती, इसलिए ये हमेशा राजनीतिक कार्यों से दूर रहते हैं। ये स्थिर, आत्मविश्वासी व दृढ़ निश्चय करने वाले मनुष्य होते हैं। परोपकार, दान-पुण्य करना इन्हें खुशी देता है। ये चिंतनशील और आत्मकेंद्रित होते हैं। इन्हें अपना निश्चित व अलग स्थान पसंद होता है।

आज का कुंभ राशिफल देखें

रुचि/शौक

  • इनको घूमना, नई-नई जगह यात्रा करना अच्छा लगता है।
  • इनको कहानियों की किताबों को खरीदना, व उन्हें पढ़ना बहुत पसंद है।
  • इनको फोटोग्राफी, पत्थर तथा विचित्र चीजें इकट्ठा करने का शौक होता है।
  • इनको गैजेट्स ओर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं खरीदने का व उन्हें इकठ्ठा करने का भी शौक होता है।
  • इनको अपनी छुट्टियों के समय अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर अच्छी जगह पर समय बिताना पसंद होता है।

गुण/खूबियां

  • ये संवेदनशील, मानवतावादी तथा दृढ़शील प्रकृति के होते हैं।
  • इनका स्वभाव शांत व गंभीर होते हैं।
  • ये अपने हर निर्णय सोच-समझकर करते हैं।
  • इन्हें हर व्यक्ति की मदद करने में सुख प्राप्त होता है।
  • ये अपने कार्य को बड़ी ही लगन व मेहनत से करते हैं।
  • ये हर कार्य को बेहतर से बेहतर बनाने की ओर कदम बढ़ाते हैं।
  • ये जिस कार्य का दृढ़ निश्चय करते हैं, उसे करके ही मानते हैं।
  • अपने शांत व सरल व्यवहार के कारण ये हर जगह जाने जाते हैं।
  • ये निष्पक्ष होते हैं।
  • ये किसी को भी दिक्कत या तकलीफ में बिल्कुल नहीं देख सकते।
  • पूरी निष्ठा से कार्य करना इनकी आदत में शुमार होता है।

कमी/कमजोरी

  • ये लोग हर काम में बहुत देरी कर देते हैं।
  • ये थोड़े डरपोक होते हैं।
  • अधिक चिंतित रहने की वजह से इनका स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
  • ये बहुत जल्दी ही हताश व निराश हो जाते हैं।
  • ये अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग नहीं रहते।

शरीर की आकृति

  • इनके हाथ लम्बे व हथेली मुलायम होती है।
  • इनकी उंगलियां छोटी बड़ी होती हैं, व अंगूठा लचीला से होता है।
  • इनके गाल या गर्दन पर तिल होता है।
  • इनके पैर भी लम्बे होते हैं।
  • इनकी लंबाई अच्छी होती है।
  • इनका पूरा शरीर आकर्षक होता है।
  • इनके बाल लंबे व घने होते हैं।

प्रेम जीवन/प्रेमी

इनको अपनी तरह स्वतंत्र व खुले विचारों के व्यक्ति पसंद होते हैं। ये अपने साथी को अपने से दूर नहीं जाने देना चाहते। इन्हें अपने साथी की आदत सी हो जाती है, ये उनके बिना रह नहीं पाते। इनके अंदर प्यार को लेकर उतावलापन होता है। ये प्रेम को अपने नये जीवन की शुरुआत समझते हैं और उसे बहुत अच्छे से निभाते हैं। इनके अंदर अपने साथी को जल्द ही मना लेने की शक्ति नहीं होती, इसलिए इनके बीच कभी-कभी झगड़े होते रहते हैं।

नौकरी/व्यवसाय

ये अपने हर व्यवसाय को मेहनत व ईमानदारी से करते हैं और हर व्यवसाय में सफलता प्राप्त करते हैं। इनके लिए इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं, विधुत विभाग, तथा टेलीविजन के कार्यों को करना ठीक रहता है। ये फिल्म के निर्माता बनकर भी अपनी एक पहचान बना सकते हैं।

शुभ रत्न: नीलम

शुभ रंग: इनके लिए काला, नीला, बैंगनी/जमुनी व हरा रंग भाग्यशाली होता है, इससे इनका मस्तिष्क शांत रहता है।

शुभ अंक: 4, 13, 22, 31, 40, 58, 67

शुभ दिन: शनि ग्रह से जुड़े होने की वजह से इनके लिए शनिवार का दिन शुभ होता है। इसके अतिरिक्त इनके लिए मंगलवार शुभ तथा रविवार, बुधवार और शुक्रवार अशुभ माने जाते हैं।