विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

कर्क राशि प्रोफाइल

Kark Rashi Profile

कर्क राशि को राशि चक्र के चौथे नंबर की है। इस राशि का मुख्य चिन्ह केकड़ा होता है। यह राशि जल तत्व की होती है। इस राशि के लोग चंद्रमा द्वारा प्रभावित होते हैं। कर्क राशि के लोग स्वभाव से प्रसन्न होते हैं, अर्थात उनके चेहरे पर सदैव प्रसन्नता दिखाई देती है।  ये लोग किसी भी व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं तथा ये काफी मिलनसार स्वभाव के होते हैं।

कर्क राशि के लोग थोड़े भावुक भी होते हैं, तथा ये बहुत ही सामान्य से व्यक्ति होते हैं। इन्हें अपना अपमान सहन नहीं होता। इन व्यक्तियों को यदि किसी से बदला लेना हो, तो ये लोग इस काम को बड़ी ही शांति पूर्वक करते हैं और किसी को भी इसका पता नहीं चलने देते हैं। इस राशि के लोगों को दौलत का कोई ज्यादा शौक नहीं होता है, परंतु यदि इन्हें सामने से दौलत का प्रस्ताव मिले, तो ये मना नहीं करते हैं। ये लोग अपने मुकाम को हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करते हैं, परंतु जब उन्हें ऐसा आभास होता है कि उनके और उनके मुकाम के बीच कोई आता है, तब ये लोग उसे हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं।

आज का कर्क राशिफल देखें

इस राशि के लोग अपने जीवन और उसमें होने वाली निजी घटनाओं या बातों को किसी और के साथ शेयर करना या बताना पसंद नहीं करते। यह लोग राशि के लोग दयालु स्वभाव के होते हैं, इनका हृदय बहुत ही विशाल होता है और इन्हें जरूरतमंदों की सहायता करना बहुत ही अच्छा लगता है। इस राशि की स्त्रियों को खाना बनाने में बहुत ही दिलचस्पी होती है और वे बहुत स्वादिष्ट खाना बनाती हैं।

गुण/खूबियां

  • कर्क राशि के व्यक्ति अपने पैसे का इस्तेमाल बहुत ही सावधानी पूर्वक करते हैं।
  • ये लोग अपने रुपयों से सिर्फ उतना ही खर्चा करते हैं, जितना आवश्यक हो। फालतू पैसा बर्बाद करना इनकी आदत नहीं होती है जबकि इनके पास पैसों की कोई कमी नहीं होती है जिसे ये लोग अपनी मेहनत से कमाते हैं।
  • कर्क राशि का एक यह गुण सबसे अलग होता है, कि हर व्यक्ति अपने मन की कोई भी बात इनसे आराम से साझा या शेयर कर सकता है या कहा जा सकता है, कि इनके अंदर ऐसी कोई शक्ति विधमान होती है, जिससे ये अपने सामने खड़े व्यक्ति की मनोदशा के बारे में जान सकते हैं, अर्थात ये जान जाते हैं कि सामने जो व्यक्ति है, उसके मन में क्या चल रहा है। शायद यही कारण है कि लोग इस राशि के मनुष्यों से अपने हृदय की बात साझा या शेयर कर लेते हैं।
  • इस राशि के व्यक्ति को यदि किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो ये उसे पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
  • ये लोग अपना कार्य बड़ी गंभीरता से पूरा करते हैं।
  • इस राशि के व्यक्ति स्वयं इकट्ठी की गई चीजों को कभी अपने आप से दूर नहीं होने देते, फिर चाहे वो उसके मित्र हों या कोई भी वस्तु।
  • इस राशि के लोग अपनी दृढ़शीलता के कारण जाने जाते हैं।
  • इनके विचार बहुत उच्च होते हैं जिससे इन व्यक्तियों की छवि लोगों के सामने बहुत सुंदर व बढ़िया बनी रहती है।
  • ये अपनी सूझ-बूझ से किसी भी समस्या का हल आसानी से निकाल सकते हैं।
  • ये व्यक्ति अपने दोस्तों का सम्मान व उनकी इज़्ज़त करते हैं।

कमी/दोष

  • इनकी एक बड़ी से बड़ी कमी यह होती है कि इनके पास कितना ही धन क्यूँ न हो, परंतु उनको सदैव यह बहुत ही कम दिखाई पड़ता है। कुछ इसी प्रकार का स्वभाव उनके प्रेम के विषय में भी होता है। इनको कोई जितना प्यार करे, इनके लिए वह प्रेम कम ही रहता है।
  • इन्हें मीठा खाना हद से भी ज्यादा पसंद होता है। ये इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं और मीठा अधिक खाने से ये लोग मोटे हो जाते हैं जिस कारण इनके बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • ये लोग खुद को सुरक्षित नहीं मानते हैं, इन्हे हमेशा किसी न किसी बात का डर ही लगा रहता है।
  • इन लोगों को अपने भविष्य की बहुत अधिक चिंता होती है।
  • ये तुनकमिजाजी होते हैं।
  • इनकी शैतानियों व चंचलता को झेलना या सहन कर पाना कठिन होता है।
  • इनकी अपने पैसे के प्रति सावधानी और वफादारी इन्हें लोगों के सामने कंजूस बनाती है।
  • इन्हें छोटी से छोटी बात पर क्रोध आने में देर नहीं लगती।
  • ये लोग अपने घर को गंदा बनाये रखते हैं और किसी भी चीज को व्यवस्थित रूप से नहीं रखते हैं।
  • ये लोग एकाग्र होकर कार्य नहीं करते हैं जिससे इनका काम बनते बनते बिगड़ जाता है।

आदतें/शौक

  • इन्हें मीठा खाने बहुत पसंद होता है।
  • ये लोग पैसे को इकठ्ठा या जमा करना बहुत अच्छे से जानते हैं।
  • इन्हें कलाकृतियों व रचनाओं का बहुत शौक होता है।
  • ये लोग कभी-कभी बच्चों के समान मासूम बन जाते हैं।
  • इन्हें बच्चों के साथ खेलना बहुत पसंद होता है और बच्चे भी इन्हें पसंद करते हैं।
  • लोगों से जल्द ही घुल-मिल जाना इनकी आदत में होता है।
  • इन्हें जल मार्ग अर्थात समुद्रों, नदियों के बीच से जाना, और नाव तथा जहाज़ में सफर करना बेहद पसंद होता है।
  • इन लोगों को अपने खाली समय में घुड़सवारी, तैराकी तथा मूवीज व सीरियल देखना पसंद होता है।
  • इन लोगों को दान-पुण्य करना, समाज की सेवा करने वाली संस्थाओं से जुड़े रहना बहुत अच्छा लगता है।

शरीर की आकृति

  • इनकी आंखे गोल आकार की होती हैं।
  • इनके केश काले रंग के होते हैं, परंतु हल्के अर्थात कम घने होते हैं।
  • इनकी नाक बहुत छोटी तथा आंखे बड़ी व सुंदर होती हैं।
  • इस राशि के लोगों का माथा बड़ा और रंग साफ या गोरा होता है।
  • इन लोगों की लंबाई या कद सामान्य या थोड़ा कम होता है।
  • इन लोगों के शरीर का वजन अधिक होता है जो इनकी सबसे बड़ी समस्या होती है।
  • इनके हाथ कोमल व चपटे होते हैं और उंगलियां मोटी सी होती हैं।
  • इनकी गर्दन, बांहों तथा गालों पर तिल होते हैं।

प्रेम/प्रेम जीवन

इन्हें अपने से बिल्कुल ही विपरीत व्यवहार के व्यक्ति से प्रेम होता है। ये साहसी व मजबूत लोगों को पसंद करते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी के बारे में अच्छे से सोच समझकर और विचार-विमर्श करके ही अपनी शादी का निर्णय लेते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी से अधिक से अधिक प्रेम की चाह रखते हैं। ज्योतिषों के अनुसार कर्क राशि के लोगों के लिए वृश्चिक और मीन राशि के लोग अच्छे रहते हैं जो जीवनभर एक-दूसरे का साथ देते हैं। ये अपने जीवन में सुंदर साथी की इच्छा रखते हैं।

वैवाहिक जीवन

इनका विवाह वृश्चिक या मीन राशि के लोगों से तय होता है। ये बहुत ही प्रेम करने वाले जीवनसाथी की इच्छा रखते हैं परंतु इस राशि के पुरुष अपनी पत्नी के कहे अनुसार चलना पसंद नहीं करते, वे स्वतन्त्र रहना पसंद करते हैं। ये जिद्दी स्वभाव के कारण अपनी पत्नी की नहीं सुनते। इन लोगों की अक्सर लड़ाइयां होती रहती हैं। ये अपने पैसे अपनी पत्नी के पास रखते हैं। बस इसी कारण वे अपनी पत्नी की कुछ बातें मानते हैं। पर ये अपने जीवनसाथी का सम्मान बहुत करते हैं। इस राशि के दंपति अपने बच्चों का पालन-पोषण बहुत ही प्रेम से करते हैं। बड़े होने पर इनके बच्चे इनका बहुत आदर व सम्मान करते हैं, और अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हैं।

मित्र/दोस्त

कर्क राशि के लोगों की कन्या, मीन, वृश्चिक तथा वृषभ राशि के लोगों से गहरी दोस्ती होती है और इनकी आपस में बहुत बनती है। इसके अतिरिक्त धनु, मिथुन, कुंभ तथा सिंह राशि के व्यक्तियों से भी इनकी सामान्य मित्रता रहती है। कर्क राशि के लोग अपने सभी मित्रों का बहुत सम्मान करते हैं। इनकी वृषभ, तुला, वृश्चिक, मेष, मकर, मीन या कुंभ राशि के लोगों से अतिशीघ्र ही दुश्मनी भी ही जाती है। इनको कभी-कभी अपनी उम्र से बहुत ज्यादा उम्र या बहुत कम उम्र के मित्र मिल जाते हैं, जो गुप्त रूप से इनके शत्रु होते हैं और उनके साथ कुछ गलत करने के उद्देश्य से उनके मित्र बनने का ढोंग रचते हैं। इसलिए कर्क राशि के जातकों को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए

नौकरी/व्यवसाय

इस जाति के व्यक्तियों के लिए राजनीतिक क्षेत्र तथा पत्रकारिता क्षेत्र, विज्ञापन क्षेत्र बहुत ही शुभ होते हैं। इनके लिए सेल्समेन की नौकरी भी बहुत अच्छी होती है। इस राशि के जातकों का करियर भविष्य में चलकर बहुत अच्छा हो जाता है। ये चाहे कोई सा भी व्यवसाय या नौकरी करें, जैसे अध्यापक, गणितज्ञ, अभिनय, शिल्पकार, मूर्तिकार, कलाकार, ज्योतिषी, गुप्तचर, मैकेनिक या पुलिस आदि, इन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होती है। इन लोगों को लेखन का काफी शौक होता है। अतः कुछ लोग अपनी अच्छी लेखनी के कारण उसे ही अपना व्यवसाय बनाना पसंद करते हैं। इनके जीवन में पैसा बहुत महत्व रखता है। ये अपना हर निर्णय, फिर चाहे वह व्यवसाय से जुड़ा हुआ हो या कोई पारिवारिक, पैसे को ध्यान में रखकर ही करते हैं।

शुभ रंग: सफेद, क्रीम तथा हल्का नीला
 
शुभ रत्न: मोती, मूंगा और लाल रूबी

शुभ अंक: 2, 7, 11, 20, 29, 38, 47, 16, 34, 25, 43, 52, 61

अशुभ अंक: 3,4,6,8,9

शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, रविवार तथा शुक्रवार