विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

19 मई 2020 राशिफल

Daily Horoscope 19 May 2020 Rashifal

आज दिनांक 19 मई 2020, दिन मंगलवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आप जिस पर कार्य में हाथ लगाए सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में दिन बढ़िया है, आप के सभी कार्य बेहतरीन तरीके से संपन्न होगें। आप अपने कार्य क्षेत्र के विस्तार हेतु कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। खर्च को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। सेहत का ख्याल रखें, बेवजह की बातों को लेकर मानसिक तनाव उत्पन्न ना होने दें।

वृषभ राशि

दिन अत्यंत लाभकारी है। आपकी उन्नति हेतु अनेकानेक मार्ग खुलेंगे। आज आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आज संपन्न हो सकता है। आपको कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है जो आपके जीवन में सदैव आपको काम आएगी। आज आप खूब मेहनत करेंगे एवं अपने कार्यों में रचनात्मकता लाने की चेष्टा करेंगे। संतान की ओर से सभी चिंताएं समाप्त होंगी। गृहस्थ जीवन के सभी मनमुटाव समाप्त हो जाएंगे। दिन बढ़िया है, मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति उतार-चढ़ाव युक्त है, पुराने निवेश आदि में पुनः निवेश करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर आप घर-परिवार में विचार-विमर्श करेंगे एवं किसी नई योजना को तैयार करने में जुट जाएंगे। अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें, स्वास्थ्य संबंधी अनेक अनेक समस्याएं आपके इर्द-गिर्द मंडरा रही हैं।

कर्क राशि

भाग्य आपके साथ है। आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, कामयाबी प्राप्त होगी। आज आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आप स्वयं को मानसिक एवं परिवेश के अनुरूप सकारात्मक महसूस करेंगे। कारोबार में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज आपके व्यय में वृद्धि होगी, हालांकि आर्थिक लाभ के भी योग हैं। शादीशुदा जातकों के लिए दिन मध्यम रहेगा, जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। संतान को लेकर मन व्याकुल करने की आवश्यकता नहीं है, धैर्य बनाए रखें।

आने वाले दिनों में मनाये जाने वाले कुछ व्रत एवं त्यौहार:

सिंह राशि

आज परिस्थितियां आपकी विपरीत रह सकती हैं। आप अपनी योजनाओं को सही दिशा देने में अक्षम महसूस करेंगे। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान और भी अधिक बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में अशांति बनी रह सकती है। आज अपनी सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आप के हौसले को बढ़ाएगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप खूब प्रगति करेंगे। आप अपने मनोनुकूल सभी कार्य को संपन्न करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह दिन अत्यंत ही शुभकारी है, आपका परिश्रम एवं लगन को देखकर आपके गुरुजन आपसे प्रभावित रहेंगे। प्रेम संबंधों के मामलों में दिन बढ़िया रहेगा, आज प्रेमीजन की मदद से आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

तुला राशि

घर-परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। संतान के कोई पुराने रोग उभर सकते हैं जिस वजह से आपका मन व्याकुल रहेगा। कार्यक्षेत्र हेतु दिन बढ़िया है, आज आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपको बल देगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन रोमांचक है।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन सुखद रहेगा। आपके समक्ष अनेकानेक अवसर आएंगे जिनका आप लाभ उठाने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में अशांति बरकरार रहेगी। घर-परिवार को लेकर आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जिसमें बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेना आवश्यक है। माता-पिता से संबंधों में नजदीकी आएंगी। अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा सेहत की स्थिति बिगड़ सकती हैं।

धनु राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों द्वारा आपके प्रति आभार व्यक्त किया जा सकता है। आपके कार्य कौशल एवं बुद्धिमता के सभी कायल बनेंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा, माता-पिता की ओर से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है। आज आप किसी नए कार्य के विस्तार पर योजना बना सकते हैं। छात्रों के लिए समय कुछ ठीक नहीं है, आपको अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

मकर राशि

आज के दिन अचल संपत्ति संबंधी मामलों में निवेश करने से बचें। वाहन आदि की खरीदारी हेतु समय सही नहीं है। आज आपके समक्ष ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जिनका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अपने विचारों में घमंड ना पनपने दें अन्यथा आपके रिश्ते एवं कार्य प्रभावित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा, आप एक-दूसरे के सहयोग में लगे रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे मन प्रसन्नता से खिल उठेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज अपनी वाणी पर संयम बरतें, आपकी वाणी बनते कार्यों को बिगाड़ सकती हैं। कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारीयों से बनाकर रखने की चेष्टा करें अन्यथा आपकी प्रगति प्रभावित हो सकती हैं। फिजूल की बहस में ना पड़े, अपने कार्य में मेहनत करने की चेष्टा करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन है, पढ़ाई-लिखाई पर खूब ध्यान देंगे। पारिवारिक तौर पर सहयोग आपके लिए बना रहेगा। कारोबार की दृष्टि से आपको खूब मेहनत करने की आवश्यकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए दिन सुखद है। आप अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों का बेहतरीन तरीके से निर्वहन करने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं जिससे आपकी प्रगति में उछाल आएगा। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें अन्यथा स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। मन प्रसन्न रहेगा। माता की ओर से कोई आर्थिक लाभ प्राप्त होगा जो आपके कार्यक्षेत्र की उन्नति हेतु संजीवनी की तरह कार्य करेगा।