विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

मकर राशिफल 2021

Yearly Dhanu (Capricorn) Rashifal Horoscope 2021

वर्ष 2021 मकर राशि के जातकों के लिए घर परिवार के लिए दुखों से पूर्ण रहेगा। इस वर्ष आप सभी अपने परिवार जनों से थोड़ा दूर रहेंगे जिसके चलते आपके मध्य कुछ अराजक तत्व मतभेद उत्पन्न करने में सफल रहेंगे। इसी प्रकार आपके व आपके पार्टनर के संबंध में भी खटास आ सकती है जिसके चलते आप-एक दूसरे को देखना  तक पसंद नहीं करेंगे। किंतु आपको अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्यूंकि यह सभी परेशानियां वर्ष के अंत तक समाप्त होती नजर आएंगी। इसी के विपरीत आपको करियर शिक्षा व धन प्राप्ति हेतु कई नए-नए अवसर प्राप्त होंगे ।

प्रेम सम्बन्ध

वर्ष 2021 मकर राशिफल के अनुसार प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा जाने वाला है। ये वर्ष आपके मध्य एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। जो जातक अपने पार्टनर से कई वर्षों से विवाह के इंतज़ार में है, वे सभी शुभ बंधनों में बंधते हुए नजर आएंगे। अथवा जो भी जातक अभी तक अपने होने वाले प्रेमी से नहीं मिले है, उनके लिए भी यह सुहावना वर्ष रहेगा। उन्हें इस वर्ष अपने अपने साथी से मिलने का मौका मिलेगा। आप-एक दूसरे के साथ अपने जीवन के कई हसीन पल व्यतीत करने में सफल रहेंगे। आप दोनों मिलकर एक-दुसरे का बखूबी खयाल रखेंगे व सुख-दुख में हर पल साथ निभाएंगे।

वर्ष के मध्यांतर आपके बीच कुछ मतभेद आएंगे किंतु अंत तक आप अपने बीच मधुर संबंध बनाने में सफल रहेंगे। इस बीच आपको अपने पार्टनर पर पूर्ण विश्वास व भरोसा रखना होगा जिसके चलते आप अपने बीच आने वाले मतभेद आसानी पूर्वक समाप्त हो सकें।

करियर

राशिफल के अनुसार वर्ष 2021 करियर क्षेत्र में आपको लाभ प्रदान करेगा। यह वर्ष आपको अपने करियर क्षेत्र में अपने भविष्य में सफलता प्राप्ति हेतु बहुत ही उत्तम रहेगा जो नौकरी प्राप्त करने हेतु आपको नए-नए अवसर प्रदान करेगा। जो लोग अपनी नौकरी के क्षेत्र में कई वर्षों से प्रयासरत है, उन्हें इस वर्ष निश्चित ही नौकरी प्राप्ति होगी व वर्षों से की हुई मेहनत इस वर्ष सफल होगी।

जो लोग पहले से ही कार्य क्षेत्र में स्थापित हो चुके है, इस वर्ष उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी व अपने ही ऑफिस में पदोन्नति के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत से आप अन सभी अवसर को अपनी सफलता में प्रवर्तित करने में सफल होंगे और समाज में एक उच्च स्थान पर स्थापित होंगे।

इस वर्ष आपकी राशि में बुध ग्रह बहुत ही उत्तम स्तिथि में विराजमान है जिसके चलते आपको करियर क्षेत्र में बहुत लाभदायक परिणाम देखने को मिलेंगे। इसलिए इस वर्ष आपको अपने कर्म को तन्मयता व लगन से करने की आवश्यकता है जिसके चलते आप अपनी सफलता के मार्ग को बहुत ही सरलतापूर्वक पार कर सके।

शिक्षा

शिक्षा की दृष्टि यह साल बहुत ही बेहतर जाने वाला है। आपको इस वर्ष कम मेहनत में भी अधिक फल की प्राप्ति होती नजर आएगी। अगर आप नवयुवक की भांति अपने करियर को प्रबल बनाने में प्रयारत होने जाने रहे हैं, तो यह वर्ष आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपको अपने जीवन के बहुमूल्य निर्णयों बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णयों को साकार रूप देने के लिए कार्यबद्ध होना पड़ेगा जिसके उपरांत आप बहुत ही सरलता पूर्वक अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।

जो छात्र इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा को उत्तीर्ण करने हेतु कोशिश कर रहे हैं, वे अपना प्रयास जारी रखे, आपको अवश्य ही सकारत्मक फल की प्राप्ति होगी।
बुध ग्रह की सकारत्मक दृष्टि के प्रभाव से आपको अपने शिक्षा क्षेत्र में कई लाभ देखने को मिलेंगे जिसके बारे में आप बिल्कुल भी नहीं जानते होंगे या जिनको पूर्ण करने हेतु आपने ना की भांति ही प्रयास किया होगा। इसलिए शिक्षा के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपको बहुत ही शुभ फल प्रदान कर चरमोत्कर्ष पर पहुंचने हेतु यश, बल, बुद्धि विवेक प्रदान करेगा।

जो छात्र कई वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं व अभी तक उन्हें सिर्फ निराशा का ही हांथ थामना पड़ा है, तो यह वर्ष सही मायने में आपके लिए ही आया है। इस वर्ष आपको अपनी मेहनत का फल दिखेगा और आप उन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे और अन सभी लोगों को जवाब देंगे जो लोग आपकी मेहनत को सिर्फ जिंदगी बिताने का माध्यम समझते है।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के तौर पर यह वर्ष बड़ी उलझनों से ग्रसित करने वाला होगा। इस वर्ष आप जीवन की कई बीमारियां से घिर सकते हैं जिसके चलते आप पूरे वर्ष परेशानियों में व्यतीत करेंगे। वर्ष के आरंभ में आपको सामान्य बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है - जैसे बुखार, जख्म, पैर में दर्द आदि। किंतु मार्च-अप्रैल माह के उपरांत आपको बड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इन बड़ी बीमारियों से बचने हेतु आपको अपने खान-पान से लेकर बाहर जाने आने तक का पूरा अच्छी तरह से खयाल रखना होगा। इस बीच आपको अगर किसी काम से बाहर जाने का संयोग बन रहा है, तो आपको उसके बारे में अभी सोचना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए आपको इस वर्ष बाहर जाने के बारे में सोचना भी नहीं है।

जो लोग अपना खान पान अधिकतर बाहर करते हैं, तो उन्हें अपने खाने का घर पर ही प्रबंध करना होगा। इससे आपकी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। नित आपको प्रातः कल उठकर योग व धन साधना करना चाहिए, इससे भी आने वाली समस्याएं स्वत ही समाप्त हो जाती है व आपको समास्यों का सामना करने हेतु बल प्राप्ति होगी।

दांपत्य जीवन

वर्ष 2021 दांपत्य जीवन के लिए मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। इस बीच आपके मध्य कई विपदाएं आएँगी जिस कारण आपके मध्य कई विवाद व मतभेद बने रहेंगे। बाहर के जन आपके इस माहौल का भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करेंगे किंतु आपको इस बीच अपने बीच कितने भी मतभेद क्यों ना हो रहे हो, आपको अपने साथी पर सुदृढ विश्वास रखना होगा। किसी भी बात पर बिना सोचे समझे आपको निर्णय नहीं लेना है। आपको आपके मध्य एक व्यवस्थित ढंग से एक अच्छे नींव की भांति अपनें सुखमय जीवन के लिए इमारत खड़ी करनी होगी।

इस बीच आपके मध्य कितने ही मतभेद क्यों ना रहे हो किंतु आपको उसकी लिए जरा भी नहीं सोचना, अपनी हर एक बात को एक-दूजे से साझा करना होगा व एक दूसरे की बात को समझने का प्रयास करना होगा, उसके उपरांत ही आप अपने जीवन को मधुर बनाने में सफल रहेंगे। बाहरी युग आपके तालमेल में कमी लाने का जी तोड़ प्रयास करेगा, किंतु आपको आपके मध्य एक टकसाल की भांति संबंध स्थापित करना पड़ेगा जिससे आप अपने दांपत्य जीवन को हंसी खुशी व्यतीत कर सकेंगे।

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत ही कठिनायों से पूर्ण रहेगा। इस बीच आपके व आपके परिवार जनों के मध्य कई विवाद उत्पन्न होंगे जिससे आप बहुत ही चिंतित व तनाव से पूर्ण रहेंगे। परन्तु इन दिनों लम्बे समय से चल रही रिश्तेदारों से खटास स्वतः समाप्त होती नजर आएगी जिसके चलते आपको राहत मिलेगी। किंतु इस वर्ष आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा इसके चलते आप अपने कई कामों को बिगाड़ते हुए नजर आ सकते हैं। इसलिए आप अपने ऊपर किसी भी व्यक्ति, वस्तु आदि को प्रभावित होने से बचाना होगा।

धन

धन के दृष्टिकोण से मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 बहुत ही उत्तम रहेगा। इस वर्ष आपको धन प्राप्ति के अन्य अवसर प्राप्त होंगे। जिन लोगों का धन कई वर्षों से अटका हुए है या धन के कारण बहुत दिनों से कोई कार्य रुका हुआ है, तो ये वर्ष आपके लिए बहुत ही अच्छा जाएगा। वे सभी धन आपको बहुत ही आसानी पूर्वक मिल जायेंगे। जो लोग नए व्यापार व अपने कार्यक्षेत्र में वृद्धि करना चाहते हैं उनके लिए भी यह वर्ष बहुत ही उत्तम रहेगा, क्यूंकि यह वर्ष आपके लिए अधिक से अधिक धन प्राप्ति के लिए अवसर प्रदान करेगा।

ज्योतिषीय उपाय

  • उत्कृष्ट धातु का नीलम रत्न पंचधातु की अंगूठी में लगाकर मध्यमा उंगली में धारण करना चाहिए ।
  • चांदी की अंगूठी में ओपल रत्न भी अपने अनामिका अंगुली में धारण कर सकते है।
  • शनिवार के दिन कोई सफेद रंग की वस्तु आस पास की नौ कन्याओं को दान देना चाहिए।
  • शनिवार के दिन ईश्वर का नाम लेकर जातक को व्रत का अनुसरण करना चाहिए व कन्याओं को भोज करना चाहिए।  
  • अपने घर से दूर किसी वन व खाली स्थान पर जाकर अनार का वृक्ष लगाना चाहिए।
  • वर्ष में किसी भी मंगलवार के दिन आपको रक्तदान करना चाहिए, इससे आपके सभी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने में सफलता प्राप्त होगी।

निष्कर्ष

मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष 2021 बहुत ही विचारणीय रहेगा किंतु आपको इस वर्ष थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। वहीं वर्ष के अंत तक सभी समस्याओं का निवारण होता चला जाएगा। आपको इस वर्ष सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी जैसे शिक्षा से लेकर धन प्राप्ति हेतु तक सभी में आपको लाभ प्राप्त होगा, किंतु आपको अपने घर-परिवार व दांपत्य जीवन में थोड़ी प्रतिकूल परिस्थियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बहुत ही सहजता पूर्वक अपने सभी कार्यों व निर्णयों को लेना होगा जिसके चलते अपनी परेशानियों को आप स्वतः ही समाप्त करने व स्वयं पर हावी होने से बचा सकते हैं। यह वर्ष आपको आपके स्वास्थ्य के लिए भी थोड़ा हानिकारक रहेगा किंतु आपको स्वास्थ्य संबंधी सभी बीमारियों से छुटकारा प्राप्त करने हेतु वर्ष के आरंभ से ही अपनी जीवन शैली में परिवर्तन करना होगा व नित व्यायाम व ध्यान साधन करना होगा, जिससे आप अपने स्वास्थ्य संबंधी सभी बीमारियों से निजात पाने में सक्षम रहेंगे।


बाकी राशियों का वार्षिक राशिफल जानें


मेष 2021
Mar 21 - Apr 20

वृषभ 2021
Apr 21 - May 21

मिथुन 2021
May 22 - Jun 21

कर्क 2021
Jun 22 - Jul 22

सिंह 2021
Jul 23 - Aug 21

कन्या 2021
Aug 22 - Sep 23

तुला 2021
Sep 24 - Oct 23

धनु 2021
Nov 23- Dec 22

मकर 2021
Dec 23- Jan 20

कुंभ 2021
Jan 21 - Feb 19

मीन 2021
Feb 20 - Mar 20