विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

मेष राशिफल 2021

yearly mesh rashifal 2021

मेष राशिफल के अनुसार 2021 मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ व लाभकारी रहेगा। इस वर्ष आपको व्यापार व कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में आपके लिए नए-नए अवसर मिलेंगे व विदेश जाने का मौका व कई संस्थानों से स्कॉलरशिप प्राप्त होगी। किंतु आप को वर्ष 2021 में अपने दांपत्य जीवन में पूर्ण विश्वास व एक-दूसरे का ख्याल रखना होगा। स्वास्थ्य सम्बंधित सभी सावधानियों का अवश्य रूप से निर्वहन करना होगा। इस वर्ष आप अपने क्रोध व वाणी पर अंकुश लगाकर रिश्तो में मिठास लाने का प्रयास करें। इस प्रकार आपके लिए यह वर्ष 2021 बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। आइये अब जानते है विस्तृत वार्षिक राशिफल।

प्रेम संबंध

वर्ष 2021 मेष राशिफल के अनुसार आपके प्रेम संबंधों की बात करें तो यह 21वी शताब्दी का यह वर्ष आपके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण व लाभकारी सिद्ध होगा। अगर अभी तक आप अपने प्रेमी से नहीं मिले हैं तो यह वर्ष आपको अपने प्रेमी से भेंट कराएगा और अगर आप उससे पहले ही मिल चुके हैं तो इस वर्ष आप दोनों को एक बन्धन मे बन्धने का बहुत ही शुभ अवसर बनेगा। अगर आपके घर वाले आपको अपने प्रेमी से शादी करने से इंकार कर रहे हैं, या नाराजगी जाहिर कर रहे है, तो इस वर्ष सब आपको उन सभी परेशानियों से मुक्त कर आपको लोग आपको अपनी प्रेमिका से शादी करने हेतु सहमति दे देंगे अर्थात वर्ष के अंत तक नवंबर माह में आपके जीवन में सब कुछ सही दिशा में चलने लगेगा और कल तक जो आपका प्रेमी हुआ करते थे, वे आपके जन्मों के साथी बन सकते हैं।

करियर

वर्ष 2021 में मेष राशि वालों को अपने कैरियर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जो छात्र अपनी स्कूलिंग करके अपने भविष्य के बारे में चिंतित हैं, तो उन्हें कैरियर क्षेत्र में नई दिशाएं प्राप्त होंगी व अपने करियर के प्रति एक सफल दृष्टिकोण की ओर अग्रसर होंगे। अथवा जो छात्र मौके के इंतजार हेतु तैयार हैं और नौकरी की तलाश में कार्यरत हैं, उनके लिए भी यह वर्ष लाभकारी सिद्ध होगा, यह सभी जातकों के लिए कैरियर क्षेत्र में नए अवसर प्रदान कर भविष्य को उजागर करेगा। 2021 के अप्रैल व मई माह में शिक्षा क्षेत्र में आपको बाहर जाने के नए विकल्प प्राप्त हो सकते हैं व ये 2 महीने वर्ष में आपके करियर के लिए सबसे लाभकारी रहेंगे जिसमें आप सभी अपने भविष्य संबंधी परेशानियों का समाधान प्राप्त करेंगे।

शिक्षा

आपको शिक्षा संबंधी नए-नए अवसर प्राप्त होंगे, क्योंकि इस वर्ष मंगल ग्रह शुरुआत में अपनी ही राशि में विराजमान है। अवधारणा के अनुसार मंगल मानव के शिक्षा क्षेत्र के लिए अधिक लाभकारी सिद्ध होता है, इसलिए यह वर्ष शिक्षा क्षेत्र में आपको विदेश जाने से लेकर कई स्कॉलरशिप लेने का अवसर प्रदान करेगा जिसके माध्यम से आप अपने जीवन को उत्कृष्ट बनाने हेतु अग्रसर रहेंगे। जो लोग काफी समय से नौकरी की अपेक्षा में दरबदर भटक रहे हैं, उनके लिए यह वर्ष हर्ष का है। उन्हें इस वर्ष कई नौकरी व् कार्य क्षेत्र हेतु अवसर व व मौके प्राप्त होंगे। इस वर्ष के अंत में सूर्य की दृष्टि आप पर विराजमान होगी जिस कारण आप मनचाही नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

पारिवारिक जीवन

यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए शुरूआत से ही सुखद रहेगा। इस वर्ष आप अपने सभी परिवारजनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं जिसके चलते आपके मध्य और भी नज़दीकियां आएंगी। अगर किसी जातक के परिवार में कई वर्षों से मतभेद चल रहे हैं, तो यह वर्ष आपके लिए उन सभी समस्याओं का समाधान और सभी मतभेदों को समाप्त कर आपके परिवारजनों के मध्य एक मिठास भरे संबंध का निर्माण करेगा। इस वर्ष आपको अपने परिवार जनों का पूर्णतः साथ मिलेगा। हर परिस्थिति में आपके माता-पिता और सभी परिवार जन आप के साथ खड़े होंगे। किसी भी रिश्तेदार से चल रहे क्लेश व विवाद स्वतः ही इस वर्ष समाप्त हो जाएंगे। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके रिश्तों में एक नई ऊर्जा व उमंग का संचार करेगा।

धन

मेष राशि 2021 के अनुसार धन की दृष्टि से ये वर्ष आपके लिए शुरुआती माह में मंदी व् धन की धीमी गति का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष के मध्य में आपको धन की प्राप्ति होगी किंतु बिना किसी मेहनत और परिश्रम के धन की प्राप्ति नहीं होगी, आपको आपकी मेहनत के अनुसार ही धन की प्राप्ति होगी। अगर किसी जगह आपका धन अटका हुआ है, या कई वर्षों से आप कर्जे में डूबे हुए हैं, अथवा निवेश किए हुए धन में हानि हो रही है, तो इस वर्ष आपको वह अटका धन स्वतः ही मिल सकता है व निवेश के किये हुए धन में आपको लाभ प्राप्त हो सकती है। इस वर्ष अगर आपने नए व्यापार व व्यवसाय को आरंभ करने का मन बनाया है, तो आपको उसे जल्दी मूर्त रूप दे देना चाहिए, इसमें आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।

घर

मेष राशि 2021 के अनुसार एवं आपके लिए घर व मकान बनाने के दृष्टिकोण से ठीक नहीं है। अगर आप 2021 में अपने नए मकान व घर को बनाने हेतु अपना मन बना रहे हैं, तो इस वर्ष घर घर बनाने के बारे में भूल कर भी ना सोचे। इसके लिए आपको वर्ष के अंतिम दिनों का इंतजार करना चाहिए क्योंकि शुरुआती माह आपके लिए घर बनाने हेतु सही नहीं है। अगर आप इसके बारे में सोचते भी हैं, तो यह आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगा। इसलिए वर्ष के बाद या अंतिम दिनों का इंतजार आपके लिए सुखद रहेगा।

संतान

मेष राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए संतान पक्ष की ओर से खुशियों के अवसर प्रदान करेगा। जो लोग अपनी संतान पक्ष की ओर से परेशान व पीड़ित रहते हैं, इस वर्ष उनके मध्य चल रहे मतभेद समाप्त हो जाएंगे। वहीं अगर कोई जातक संतान सुख से वंचित है या उनके मध्य कुछ परेशानियाँ आ रही हैं, तो आपको इस वर्ष संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है क्योंकि इस वर्ष सूर्य ग्रह भाग्य स्थान पर स्थित है जिस कारण मंगल ग्रह शुभ स्थिति में विराजमान होगा जिसके चलते आपको मनचाहे वरदान यानी सुख की प्राप्ति होगी।

दांपत्य जीवन

मेष राशिफल के अनुसार वर्ष 2021 दांपत्य जीवन हेतु अनुचित सिद्ध हो सकता है क्योंकि इस वर्ष जैसे ही बुध ग्रह अपनी दशा व दिशा बदलेंगे, उसके उपरांत ही आपके दांपत्य जीवन में मतभेद उत्पन्न होना आरंभ हो जाएंगे। पिछले कुछ दिनों से चल रहे मतभेद व झगड़े में वृद्धि होगी व आपको बड़ी परेशानी व समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। शुरुआती 3 माह आपके दांपत्य जीवन के लिए शिथिल नजर आएंगे किंतु उसके उपरांत यह वर्ष आपके जीवन में संकटों को बढ़ावा देंगा जिससे पार पाने हेतु आपको अपनी कुंडली में स्थित शुक्र ग्रह को बलवान करने हेतु कुछ ऐसे उपायों को अपनाना होगा जिससे शुक्र ग्रह आपकी कुंडली में बलवान हो जाए।

व्यय

वर्ष 2021 में आपको थोड़ा सोच समझ कर खर्च करना होगा क्योंकि इस वर्ष आपके घर के खर्चों में वृद्धि होगी। ऐसे मे आपको अपने हाथों को रोककर खर्च करना होगा, नहीं तो आपकी सारी जमा पूंजी इस वर्ष आपके हाथों से मैल की भांति निकल जाएगी। इस वर्ष आपको शनि ग्रह की तिरछी नजर से बचना होगा क्योंकि शनि ग्रह ही आपके खर्चों में वृद्धि का कारक माना जाता है। इस कारण आपके घर के खर्चे इतने बढ़ जाएंगे कि उन्हें संभालने हेतु आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है। मध्यम वर्ष पर कुछ अधिक सचेत रहने का विषय है किंतु अंत माह में आपके खर्चे स्वतः ही कमी आ जायेगी।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष 2021 आपके लिए कुछ खट्टा मीठा रहने वाला है। मंगल ग्रह का आपकी अपनी राशि मेष में होने से यह आपके सर चढ़ने वाली बड़ी से बड़ी बीमारी को छोटे रोगों में परिवर्तित कर देगा। इस कारण शुरुआती वर्ष 2021 आपके लिए हितकारी सिद्ध होगा। किंतु मध्यांतर वर्ष में शनि और शुक्र की वजह से आपको अपने आपको बाहरी जगत की बीमारियों से बचा कर रखना होगा व अपना सावधानीपूर्वक ख्याल रखना होगा। अगर आप बाहरी जगत की बीमारियों से बचने हेतु सावधानी व नियमों, कानूनों का पालन नहीं करते हैं, तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जो आपके लिए बहुत ही गंभीर व चिंताजनक का विषय बन सकता है। अगर आप अपना ज्यादातर खानपान बाहर करते हैं, तो इस दौरान आपको बाहरी खानपान को त्याग कर घर में ही खानपान करना चाहिए व बाहरी खाने से मीलो की दूरियां बना लेनी चाहिए।

मेष राशिफल 2021 के अनुसार अपनाएं कुछ अचूक उपाय

1) मेष राशि के जातकों को मूंगा रत्न पहनना चाहिए। इससे आपको आप पर आने वाले संकटों को पार पाने हेतु सहायता प्राप्त होगी।

2) आपको प्रतिदिन बजरंगबली का पाठ व हफ्ते में 2 दिन सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

3) आपको भगवान शिव की आराधना कर इस वर्ष 2 से अधिक ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहिए।

4) आपको नित भगवान शिव को सहृदय जल अर्पित करना चाहिए व वर्ष 2021 में एक बार रुद्राभिषेक जरूर करवाये।

5) सूर्य देव को प्रातः काल उठकर तांबे के बर्तन में जल अर्पित करें व अर्घ्य देते समय 'ॐ सूर्य देवाय नमः' का पाठ करें।

निष्कर्ष

वर्ष 2021 मेष राशि के लिए सभी महत्वकांक्षाओ की पूर्ति करने वाला वर्ष होगा। इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए अवसर प्राप्त होंगे व इस साल आपको अपने सभी सपने साकार होते नजर आएंगे। साथ ही आप इस वर्ष अपने सभी रिश्तेदारों व परिवार जनों के निकट रहेंगे। आपके घर में हर्षोल्लास का माहौल व्याप्त रहेगा। अपनी सक्रियता व रचनात्मकता के आधार पर, आप उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर रहेंगे व अपने जीवन के उत्कर्ष पर विराजमान होंगे।


बाकी राशियों का वार्षिक राशिफल जानें


मेष 2021
Mar 21 - Apr 20

वृषभ 2021
Apr 21 - May 21

मिथुन 2021
May 22 - Jun 21

कर्क 2021
Jun 22 - Jul 22

सिंह 2021
Jul 23 - Aug 21

कन्या 2021
Aug 22 - Sep 23

तुला 2021
Sep 24 - Oct 23

धनु 2021
Nov 23- Dec 22

मकर 2021
Dec 23- Jan 20

कुंभ 2021
Jan 21 - Feb 19

मीन 2021
Feb 20 - Mar 20