विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

12 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 12 January 2020

आज 12 जनवरी 2020, माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है जिसमें द्वितीया तिथि आज रात 8 बजकर 12 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जायेगी। इसके साथ ही आज विष्कुभ योग भी है। विष्कुभ योग रात 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा पुष्य नक्षत्र और आश्लेषा नक्षत्र भी है। पुष्य नक्षत्र सुबह 11 बजकर 50 मिनट तक है। आश्लेषा नक्षत्र 11 बजकर 51 मिनट से शुरु होकर अगली सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।

तो आइये जानते हैं इतने सारे शुभ-अशुभ योगों के बाद आज का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। राशिफल की गणना हम सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि आदि को देखकर उनके अनुकूल करते हैं जिसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं।

तो फिर देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल। जानते हैं कैसा चमकेगा आज 12 जनवरी 2020 को सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन आनंददायक व्यतीत होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि

किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आपसी तनाव दूर होंगे। एक-साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। आर्थिक उन्नति होगी।

मिथुन राशि

भाग्य आपके पक्ष में हैं। जिस भी कार्य को करेंगे, सफलता हासिल होगी। शत्रु पक्ष परास्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में दिन बेहतर है। आज आपके पुराने अटके के कार्य बनेंगे।

कर्क राशि

कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, सोच-समझकर विवेक के साथ कार्य करें। सेहत संबंधी परेशानियों से ग्रसित रहेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आत्मविश्वास बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़ें :-

सिंह राशि

आज अचानक कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। घर में खुशहाली बनी रहेगी। धन लाभ के योग हैं। कारोबार में उन्नति होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन के पुराने सभी क्लेश समाप्त होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कामकाज के प्रति थोड़ा आलस्य आ सकता है  जिससे कार्य विलंब से संपन्न होंगे, फिर भी कार्यक्षेत्र में आपकी धाक बनी रहेगी।

तुला राशि

कार्यभार बढ़ेगा। घर-परिवार की ओर से नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। कार्यक्षेत्र में भी नए-नए कार्य करने को मिलेंगे। जिम्मेदारियों के बीच में आप स्वयं को बेचैन होने ना दें, मन को शांत रखकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य को संपन्न करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही लाभकारी है। आज भाग्य आपके पक्ष में है। कारोबार में लाभ ही लाभ होंगे। परिवार में प्रेम बना रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि

धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। घर में किसी समारोह का आयोजन भी हो सकता है जिससे दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है किंतु परिवार की खुशहाली स्थिति से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि

पुराने सभी क्लेश दूर होंगे। अटके हुए सभी कार्य बनेंगे। मेहनत से कार्य करने की आवश्यकता है। दिन बेहतरीन व्यतीत होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। दिन कार्यक्षेत्र के लिए शुभ फलदाई है। वैवाहिक जीवन आनंददायक रहेगा।

कुम्भ राशि

आर्थिक उन्नति होगी। व्यापार के क्षेत्र में लाभ ही लाभ होंगे किंतु लाभ के साथ-साथ व्यय के भी योग हैं। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की चीजों में धन ना खर्च करें। कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, सोच समझ कर फैसला ले।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन अनुकूल है। आप अपने मन की बात एक-दूसरे से कह सकते हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रगति करने का है।