विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 26 मई 2020

Aaj ka Dainik Rashifal 26 May 2020

आज दिनांक 26 मई 2020, दिन मंगलवार आप सभी राशि के लोगों के लिए क्या लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज खूब मेहनत करेंगे जिसके आपको उचित परिणाम भी प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। मन को स्थिर रखें, मानसिक शांति से किया गया कार्य समस्या का तत्काल समाधान निकाल देगा। अचल संपत्ति से संबंधित मसले समाप्त होंगे। स्वजनों का प्रेम एवं सहयोग बना रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। मन चिंतित रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर आप अधिक परेशान रहेंगे। मानसिक नकारात्मकता को समाप्त करें, साथ ही नकारात्मक संगत से भी दूर रहने की चेष्टा करें। कार्यक्षेत्र में संतान की ओर से की गई मदद आपके कार्य क्षेत्र की स्थिति में सुधार लाने का कार्य करेंगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी हैं।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में तनिक सी सफलता पाकर अपने कार्य में स्थिरता ना लाएं, निरंतर मेहनत करते रहे। इससे आप सफलता के उच्च शिखर तक पहुंच सकते हैं। अपने मानसिक उत्साह एवं जोश को बनाए रखें। आपकी सकारात्मकता एवं ऊर्जा आपकी प्रगति हेतु मददगार सिद्ध होगी। आज के दिन किया गया निवेश आपको लाभ दिलाएगा। कार्यक्षेत्र की गंभीरता के कारण आप अपने निजी संबंधों को समय दे पाने में असमर्थ रहेंगे।

ये भी पढ़ें: मंगलवार के उपाय जो करेंगे सभी संकट दूर

कर्क राशि

धैर्य धरें, किसी भी कार्य हेतु समय से पूर्व किया गया प्रयत्न असफल ही होता है। आप अपने कार्यक्षेत्र को लेकर किसी विशिष्ट योजना पर कार्य कर सकते हैं। उतावलापन बरतना के लिए ठीक नहीं है। आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जिसमें आपको सफलता भी प्राप्त होगी। आज चंद्रमा आपके प्रेम भाव में हावी रहेगा, इस कारण आप अपने प्रेमीजन के साथ बेहतरीन लमहे व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा पूरा रहेगा। आपका यह आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी में मधुरता बरतें अन्यथा आपके सहकर्मियों में से कोई आपका विरोधी बन सकता है। आज आपके पुराने अटके हुए कार्य बन जाएंगे। स्वजनों की ओर से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि

जन कल्याण हेतु आप कोई बड़ा कार्य करेंगे जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज आपकी कार्यकुशलता एवं कार्यशैली की प्रशंसा होगी। आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न है, सहकर्मियों से आप प्रेमवत व्यवहार करेंगे जिससे आपके बीच अपनत्व की भावना जागृत होगी। शारीरिक थकावट हो सकती है किंतु मानसिक प्रसन्नता के कारण दिन बढ़िया रहेगा।

ये भी पढ़ें: गायत्री जयंती तिथि और इसकी विशेषताएं

तुला राशि

कार्य क्षेत्र में स्थिति कुछ ठीक नहीं है, उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कहीं बाहर घूमने जाने हेतु योजनाएं बनाएंगे। तुला राशि के डॉक्टरों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा।

वृश्चिक राशि

किसी बात को लेकर आप स्वयं को चिंताजनक स्थिति में महसूस करेंगे। अपने लक्ष्य के प्रति आप थोड़े व्याकुल हो सकते हैं। मानसिक शांति से किया गया कार्य आपको सफलता दिलाएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कारोबारी तौर पर आज खूब मुनाफा होगा। संतान की ओर से की जाने वाली मदद आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

धनु राशि

मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आपके लंबे समय से किसी मौके हेतु किया गया इंतजार पूर्ण होगा जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद अच्छी वार्तालाप होगी, वे आपकी समस्याओं का समाधान भी निकाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र हेतु आप किसी नई योजना की पूर्णता में लगे रहेंगे।

ये भी पढ़ें: लहसुनिया रत्न और इसके लाभ

मकर राशि

अचल संपत्ति संबंधित आर्थिक मामलों को लेकर घर परिवार में विचार विमर्श की स्थिति बनी रहेगी। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभकारी हैं। विद्यार्थियों का अध्ययन में खूब मन लगेगा। ध्यान रहे, कुछ फैसले दिमाग से नहीं लिए जाते, रिश्तो की स्थिति बेहतर करने में लाभ-हानि को नजरअंदाज करना ही बेहतर है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभकारी है। आपके सभी कार्य बनती चले जाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लाभ के योग हैं, आपकी पदोन्नति अथवा आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। पुराने किए गए निवेश में हानि हो सकती है तो वहीं आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी साबित होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि

आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी गलती की वजह से आपके उच्च अधिकारी आप पर क्रोधित हो सकते हैं, उनसे बहस करने की जगह अपनी भूल को सुधारने की चेष्टा करें। चिकित्सा से जुड़े लोगों के जीवन में सुख की वृद्धि होगी। आपके द्वारा किए गए कार्य की लोग सराहना करेंगे।