विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 24 मई 2020

Aaj ka Dainik Rashifal 24 May 2020

एस्ट्रोकाका के इस प्लेटफार्म पर जाने आज यानी दिनांक 24 मई 2020, दिन रविवार का राशिफल जो बताएगा किन राशि वालों का भाग्य आज उनका साथ देगा और किन राशि वालों को करनी पड़ेगी अभी और मेहनत।

मेष राशि

मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिस कारण आपका मन खुश रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया है। कार्यक्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को प्रसन्न चित्त एवं तनाव रहित महसूस करेंगे। वहीं शारीरिक रूप से थकावट आदि की अनुभूति हो सकती है। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि

आज के दिन वृषभ राशि वाले स्वयं को मानसिक तनाव के बीच घिरा हुआ महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण स्थापित करें अन्यथा भावुकता में आकर आपके द्वारा किया गया कोई कार्य नया संकट उत्पन्न कर सकता है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे। घर में माता से थोड़े अनबन हो सकती है।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि के जातक आज किसी चिंता से घिरे हुए रह सकते हैं। किसी बात को लेकर मानसिक उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी, समस्या की गहराई तक पहुंचकर उसका समाधान करें अन्यथा आगे जाकर स्थिति और भी गंभीर बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित करें, अपने आत्मविश्वास को टूटने ना दें। आज अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है।

कर्क राशि

आपको अपने दैनिक दिनचर्या में कुछ परिवर्तन करने की आवश्यकता है। इसमें अपने कार्य एवं समय का विशेष ध्यान रखें। फिजूल की बातों में व्यर्थ समय ना बर्बाद करें। कारोबार में मुनाफे होंगे। अचल संपत्ति की प्राप्ति में माता का सहयोग मिलेगा। आज आपके समक्ष नई-नई चुनौतियां आएंगी जिनका आपको बेखौफ होकर सामना करने की आवश्यकता है।

सिंह राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। सभी कार्य मनोनुकूल संपन्न होंगे। बेरोजगारों को अपने मनोनुकूल क्षेत्र में नौकरी मिल सकती हैं। कला से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा के उजागर हेतु प्रयत्न करेंगे। संभवत अपनी कला को अपना अपने पेशे के रूप में जीवन में शामिल करेंगे। सिंह राशि की महिलाएं आज अपने जीवनसाथी से कोई उपहार आदि प्राप्त कर सकती हैं।

कन्या राशि

आज के दिन कन्या राशि वालों पर नकारात्मक शक्तियां हावी होने की चेष्टा कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके नए विरोधी पनप सकते है, अतः सतर्क रहें। समझदारी से कार्यों को संपन्न करें। घरेलू क्रियाकलाप में खर्च की बढ़ोतरी होगी जिस पर नियंत्रण स्थापित करें अन्यथा आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें, कोई पुराने रोग उभर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों का आज पारिवारिक माहौल कुछ ठीक नहीं है, घर में कलह की स्तिथि बनी रह सकती है। फिजूल की बातों पर ध्यान ना दें, बहस आदि से बचने की कोशिश करें। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें, आज आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती हैं। हालांकि कारोबार में लाभ के योग हैं। आज अचल संपत्ति संबंधी मसलों को लेकर मानसिक तनाव की अनुभूति करेंगे। आपके स्वजनों में से कोई आपसे नाराज हो सकता है।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपके बिगड़ते कार्य भी बन जाएंगे। संतान को लेकर चिंताजनक स्थिति में रहेंगे। सेहत के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं, ग्रह-गोचरों की स्थिति के अनुरूप आपके घर-परिवार पर स्वास्थ्य संबंधी संकट मंडरा रहा है। अपना तथा अपने अपनों का ख्याल रखें।

धनु राशि

पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। धनु राशि वालों को आज घर-परिवार के साथ कुछ बेहतरीन लमहे व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। घर में मिलजुल कर अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन पकाएंगे एवं साथ मिलकर खाएंगे जिससे आपके बीच प्रेम एवं सहकार भावना विकसित होगी। कार्यक्षेत्र की ओर से पदोन्नति अथवा वेतन में वृद्धि का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि

भावनाओं में बहकर किसी भी ऐसे क्रियाकलाप को अंजाम ना दें जो आपके लिए एवं आपके स्वजनों के लिए संकट खड़ा कर दें। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर रुष्ट हैं। कारोबार में स्थिति मध्यम है, आपको अपनी जिम्मेदारियों का ठीक तरीके से निर्वहन करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी रहेगी। आप स्वयं को मानसिक तनाव के बीच गिरा हुआ महसूस करेंगे।

कुंभ राशि

वैवाहिक रिश्ते में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है जिसे आपके जीवनसाथी की सूझबूझ ठीक करने में कामयाब रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। आपकी बौद्धिकता एवं समझदारी से सहकर्मी आपसे तालमेल बिठाने की चेष्टा करेंगे। आज आपके घर किसी रिश्तेदार आदि का आगमन हो सकता है  जिससे खर्च में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सचेत रहे।

मीन राशि

मीन राशि वालों का आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त है। दोपहर तक सभी कार्य आपके मनोनुकूल संपन्न होंगे। छात्रगण अपनी किसी बड़ी प्रतियोगिता परीक्षा हेतु विशिष्ट रणनीति को अपनाएंगे। कार्य क्षेत्रों में अटका कार्य स्वयं ही बन जाएगा। वहीं दोपहर के बाद स्थितियां प्रतिकूल हो जाएंगी। अनेकानेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की ओर से आपका मन गौरवान्वित महसूस करेगा।