विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

मेष राशि चिन्ह प्रोफाइल

Mesh Rashi Profile

मेष राशि को राशि चक्र की पहली राशि कहा जाता है, अर्थात यह राशि चक्र की पहली राशि है। इस राशि का मुख्य चिन्ह भेड़ होता है। मंगल ग्रह मेष राशि का स्वामी है। इनके अंदर पराक्रम व उत्साह का मेल होता है और ऊर्जा कूट-कूट कर भरी होती है। इनके अंदर बचपना होता है जो कई लोगों को अच्छा लगता है, तथा इनका मासूम चेहरा और भोलापन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ये बहुत धैर्य रखने वाले होते हैं। ये हर कार्य बहुत ही शीघ्रता से करते हैं और बहुत ही जल्दी खत्म कर देते हैं। इनको अपना पूरा जीवन शर्तों से जीना अच्छा लगता है। इन जातकों को अपने विचारों या विचारधारा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं होता।

आज का मेष राशिफल देखें

व्यक्तिगत विशेषताएं

  • ये लोग स्पष्ट एवं सीधे नेतृत्व की भावना रखने वाले होते हैं।
  • इस राशि के व्यक्ति हर काम को कठिन से आसान बना देते हैं।
  • ये दयालु और नम्र स्वभाव के होते हैं।
  • ये किसी कार्य के गलत हो जाने पर न जाने क्यों खुद को ही उसका अपराधी या दोषी मानने लगते हैं। जो इनके लिए गलत साबित होता है।
  • ये कभी-कभी कठिन परिस्थितियों में डर जाते हैं।
  • ये बहुत ही तेज-तर्रार दिमाग के व्यक्ति होते हैं।
  • ये लोग अपने व्यवहार के कारण कई लोगों का साथ पा लेते हैं और लोग इनके हर कार्य में इनकी मदद भी करते हैं।
  • मेष राशि के कुछ लोग बहुत ही अड़ियल व जिद्दी स्वभाव के होते हैं।
  • कभी-कभी ये लोग अपने दोष या स्वयं की गई गलती को स्वीकार भी नहीं करते हैं। जिससे इनके करीबी इनसे दूर हो जाते हैं। जिस कारणवश इन्हें बहुत बुरा लगता है।
  • इनकी कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी होती है।

शरीर की आकृति

  • इस राशि के जातकों के हाथों की बनावट कोन के जैसी होती है। और इनकी हथेली उंगलियों के हिसाब से अधिक बड़ी होती है।
  • इनका माथा चौड़ा या बड़ा सा होता है।
  • इस राशि के लोगों के गाल या सिर पर चोट का निशान होता है।
  • इनकी भौंहे मोटी होती हैं तथा ऊपर की ओर उठी हुई होती हैं।
  • इनका कद औसत होता है।
  • इनका चेहरा लम्बा व चिंताजनक होता है, क्योंकि इनके चेहरे पर हमेशा चिंता के ही भाव रहते हैं।
  • इनकी आंखे गोल व कमजोर सी होती हैं।
  • इनका पूरा शरीर ठीक होता है, परंतु आकर्षक नहीं।

कमी/दोष

  • ये बहुत जल्दी ही गुस्सा हो जाते हैं और बात का बुरा मान जाते हैं।
  • ये आक्रामक स्वभाव के होते हैं।
  • यदि इनके किसी काम में देरी हो जाए, तो ये बहुत शीघ्र ही विचलित हो जाते हैं।
  • ये खुद को दोषी मानने की गलती अक्सर कर देते हैं, जबकि इनका कोई दोष भी नहीं होता।
  • इस राशि के कुछ लोग बहुत ही जिद्दी भी होते हैं और यदि वे अपनी बात पर अड़ जाएं, तो फिर ये किसी की भी नहीं सुनते।
  • ये अपना कीमती वक्त चिंता करने में ही निकाल देते हैं।
  • ये अपनी गलतियों की वजह से कई दुविधाओं में फस जाते हैं।
  • ये खुद को बहुत ही अधिक गुणवान समझते हैं, जो इनके लिए कभी-कभी गलत साबित होता है।
  • इनकी अपने घर के किसी न किसी सदस्य से कभी नहीं बनती।
  • ये अपने रहस्यों को किसी से साझा नहीं करते, फिर भी न जाने क्यों इन्हें अपने रहस्यों के बाहर आने का डर ही लगा रहता है।

रुचि/शौक

  • जिस कार्य से धन की अधिक प्राप्ति हो, इन्हें उस कार्य या धंधे को करना अच्छा लगता है। जैसे जुआ, लॉटरी आदि।
  • इन्हें एक्टिंग, डांस व गाने का बहुत शौक होता है।
  • इन्हें कांच और मिट्टी के बर्तनों में बहुत रुचि होती है, इसलिए ये इन्हें इकट्ठा करते रहते हैं।
  • कपड़े और फर्नीचर की खरीददारी करना भी इन्हें बहुत पसंद होता है।
  • इन्हें किताबें पढ़ने, किताबों को इकट्ठा करना व पुस्तकालय में अच्छी-अच्छी किताबों पर समय व्यतीत करना बहुत अच्छा लगता है।

आर्थिक जीवन

मेष राशि के लोग हर प्रकार की चुनौती का सामना कर अपने कार्य को सम्पूर्ण करते हैं और अपने कार्य में सफलता पाते हैं। किसी भी मुश्किल से निकलना इन्हें अच्छे से आता है, इसलिए इनका भविष्य बहुत सुखी रहता है। इनका आर्थिक पक्ष सामान्य या ठीक-ठाक रहता है क्योंकि ये कमाते तो हैं, परन्तु उसे खर्च भी तुरंत ही कर देते हैं। इसलिए इनके पास पैसा टिकता नहीं है और इस वजह से इनका आर्थिक जीवन सामान्य ही रहता है।

प्रेम जीवन/प्रेमी

इनका प्रेम संबंध अक्सर सिंह राशि के जातक से होता है। ये प्रेम के लिए पागल से रहते हैं, परंतु इन्हें लगता है कि इनके मन को कभी भी संतुष्टि प्राप्त नहीं हो पाती। ये ऐसे व्यक्ति से प्रेम में पड़ते हैं जो इन्हें अच्छे से समझता हो और इन्हें बहुत प्यार करता हो। जब ये अपने प्रेमी से संतुष्ट नहीं होते हैं, तब ये बहुत ही दुखी या नाराज़ और रूठे से रहते हैं।  प्रेम कम मिलने के कारण ये टूट से जाते हैं और इसीलिए अक्सर इन लोगों को चिंता में देखा जाता है। इन्हें प्रेम में बहुत बार धोखा मिलता है। इनका स्वभाव गुस्से वाला होता है, तभी इनका साथी इनसे धीरे-धीरे दूर हो जाता है। अतः इनका प्रेम संबंध ज्यादा अच्छा नहीं रहता है।

वैवाहिक जीवन

मेष राशि के जातकों का विवाह अगर सिंह राशि के साथ होता है तो इनके लिए सही रहता है। इनका वैवाहिक जीवन प्रेम जीवन से बहुत अच्छा रहता है और इनका साथी भी इनकी हर चीज में इनका साथ देता है। यदि पति और पत्नी दोनों ही मेष राशि के हों, तो उनमें बहुत गहरा प्रेम रहता है और वे कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते।

पढ़ाई/शिक्षा

इन्हें पढ़ाई का बहुत शौक होता है और ये बहुत ही मन से पढ़ते हैं। इनकी शिक्षा हेतु इंजीनियरिंग, मेडिकल, राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र आदि विषय बहुत अच्छे रहते हैं जिनसे पढ़ाई करके आगे ये बहुत सफल होते हैं, और इन्हें इन विषयों में बहुत रुचि भी होती है।

नौकरी/व्यवसाय

मेष राशि के व्यक्तियों के लिए मेडिकल स्टोर, खनिज, कोयला, विधुत, रंग व्यवसाय, रेडियो, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक सामानों, केमिस्ट, आतिशबाजी, घड़ियों  तथा खेल के सामानों के व्यवसाय आदि बहुत सही रहते हैं तथा इन्हें इन क्षेत्रों में काफी सफलता प्राप्त होती है। इन व्यवसायों द्वारा इनके जीवन में धन की मानो वर्षा होती है और कोई समस्या नहीं रहती।

चरित्र संबंधी विशेषताएं

  • इनके अंदर मेहनती, स्वार्थी, दुराग्रही, आक्रामक व हिंसक आदि चारित्रिक विशेषताएं होती हैं।
  • ये योजना बनाने में कुशल, इच्छाओं के समायोजन तथा नए विचारों को सामने लाने वाले व्यक्ति होते हैं।
  • ये आध्यात्मिक होते हैं।
  • ये हर कार्य के लिए सही व्यक्ति होते हैं।

गृहस्थ जीवन

इन्हें अपने घर के सदस्यों से प्यार व सम्मान बहुत मिलता है। इनका अपने परिवार में बहुत अलग स्थान होता है। समाज में भी ये बहुत अच्छी छवि वाले माने जाते हैं। अपनी नेतृत्वता के कारण इन्हें हमेशा अपने हर कार्य में अपने परिवार का पूरा साथ मिलता है। इनका परिवार बहुत ही अच्छा होता है और इनकी हर इच्छा का सम्मान कर उसे पूरा करता है।

दोस्त/मित्र

  • मेष राशि के लोग कुंभ राशि के बहुत ही अच्छे मित्र बनते हैं और इन दोनों में काफी घनिष्टता होती है।
  • धनु, सिंह व मिथुन राशि के लोगों से भी इनकी मित्रता बहुत अच्छी रहती है।
  • मिथुन राशि वालों से कभी-कभी इनकी खट-पट हो जाती है।
  • कर्क व मकर राशि के जातकों से इनका छत्तीस का आंकड़ा रहता है।
  • कन्या, वृषभ तथा मकर आदि राशियों से इन्हें बहुत लाभ मिलता है।
  • इन्हें कर्क, मीन तथा वृश्चिक आदि राशियों से सावधान रहना चाहिए।
  • ये अपने उस दोस्त बहुत सम्मान करते हैं, जो इनका सम्मान करते हैं।

शुभ रंग:- लाल, सफेद

शुभ अंक:- 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72

शुभ दिन:- मंगलवार, गुरुवार, रविवार

शुभ रत्न:- मूंगा, हकीम रत्न, मणिक, हीरा