विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

26 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल

Dainik Rashifal 26 December 2019

आज दिनाक 26 दिसंबर 2019 अर्थात 5 पौष, शक संवत 1941 की तिथि है। इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण आज के दिन 26 दिसंबर 2019, बृहस्पतिवार को लग रहा है। यह ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, यानी पूर्णग्रास नहीं बल्कि खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण भारत समेत अन्य देशों में भी दिखाई देगा, जिसमें सूर्य एक आग की अंगूठी की तरह नजर आयेगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। वलयाकार सूर्य ग्रहण उस समय लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आने के बावजूद भी पृथ्वी को पूरी तरह से अपनी छाया में नहीं ले पाता, जिस कारण सूर्य का बाह्य भाग प्रकाशित रह जाता है। यह साल का तीसरा सूर्यग्रहण है, लेकिन पूर्ण सूर्यग्रहण के रूप में यह साल का पहला ग्रहण होगा।

ऐसी स्थिति में यह देखना आवश्यक हो जाता है कि आज का यह सूर्यग्रहण इन 12 सितारों पर अपना क्या प्रभाव डालता है। किन-किन राशियों के लिए यह सूर्यग्रहण काल दोष की भांति कार्य करता है तो किन जातकों के भाग्योदय का कारक बनता है। तो आइये जानते हैं आज के राशिफल के माध्यम से।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के नवम भाव में आज का सूर्यग्रहण पड़ेगा जो आपके भाग्य के लिए प्रतिकूल परिणाम देगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी से वाद विवाद से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दूरगामी परिणाम को देखते हुए निर्णय लें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के आठवें भाव में सूर्य ग्रहण लग रहा है। आज चौकन्ना रहने की जरुरत है। वाहनों के प्रयोग से बचने का प्रयत्न करें। सेहत का ध्यान रखें। कोई बड़ा
संकट आ सकता है। व्यापार में लाभ के आसार हैं।

मिथुन राशि

आज आप के लिए सूर्य ग्रहण सातवें भाव पर लग रहा है। आप आर्थिक निवेशों से बचें। मित्रों से बिना मतलब विवाद मोल न लें। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का ख्याल रखें।

कर्क राशि

सूर्य ग्रहण कर्क राशि के जातकों के लिए छठे भाव में पड़ने जा रहा है जिससे आप मानसिक रूप से सशक्त बनेंगे। आपके शत्रुओं की हर चाल को आप मात देंगे। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण पांचवें भाव में पड़ रहा है जिससे सिंह राशि का स्वामी भाव प्रभावित होता है, जो अहितकारी है। आज आपकी प्रतिष्ठा में कमी आएगी। प्रेम सम्बंधो में भी खटास उत्पन्न हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण चौथे भाव पर लगने जा रहा है। किसी पर अनायास ही भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में ध्यान दे। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है। वाद-विवाद से बचे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण उनके तीसरे भाव में पड़ रहा है जो आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि का कारक बनेगा। वाद विवादों से बचें। मानसिक तनाव हो सकता है। घर के छोटो का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

चूंकि आपकी राशि के लिए सूर्य ग्रहण दूसरे भाव में लगने जा रहा है, आज आपकी आर्थिक स्थिति चरमरा सकती है। आर्थिक निवेश से परहेज रखें। घर में किसी से बेवजह अनबन हो सकती है। किसी दुर्घटना के होने की सम्भावना है।

धनु राशि

आज सूर्य धनु राशि में विराजमान है। आज आपका दिन मध्यम रहेगा पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। बड़े बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सब्र के साथ काम लें। मानसिक शांति बनाये रखने का प्रयत्न करें।

मकर राशि

सूर्य ग्रहण आपके लिए आज नकारात्मक प्रभाव ले कर आया है जिससे आर्थिक तंगी के हालात बन सकते हैं। मधुर संबंध बिगाड़ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है।  वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुम्भ राशि

सूर्यग्रहण आपके लिए मंगलकारी रहेगा। आमदनी के नए मार्ग खुलेंगे। व्यापार में उनत्ति होगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। सेहत से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

मीन राशि

सूर्यग्रहण शुभ फलदायी रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोक ख्याति बढ़ेगी। घर में शांति रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मानसिक तनाव समाप्त होंगे।