विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

25 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल

Dainik Rashifal 25 December 2019

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और दिन बुधवार का है। आज 25 दिसंबर 2019 को रात 09 बजकर 27 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल तुला राशि से निकलकर अपनी राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। आज से मंगल अपनी राशि में 8 फरवरी 2020 की सुबह 03 बजकर 50 मिनट तक रहेंगे। सभी ग्रहों में मंगल को पृथ्वी, युद्ध, क्रोध एवं प्राकृतिक आपदा का मुख्य कारक माना जाता है। मंगल वैवाहिक जीवन के मंगल-अमंगल को भी प्रभावित करता है। आपको बता दें कि कल सूर्य ग्रहण का योग है। ऐसे में 26 तारीख को लगने वाले सूर्य ग्रहण से पहले मंगल का अपनी राशि में आना प्राकृतिक आपदा के कारण अर्थ, प्राण आदि का नुकसान कर सकता है। देश में कुछ अप्रिय घटनाएं व अशुभ हो सकता हैं। मंगल के इस गोचर का प्रभाव राशियों पर भी देखनो मिलेगा।

आज का राशिफल निकालने हेतु पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है, जिसके उपरांत इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का  दैनिक भविष्यफल बताया गया है। इससे आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

राशिफल के माध्यम से हम आपको आपकी नौकरी एवं व्यापार, लेन-देन, गृहस्थ एवं दाम्पत्य जीवन, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के भविष्यफल के बारे में संकेत देंगे। इसके साथ ही मंगल के गोचर का प्रभाव भी देखेंगे। तो आइये देखते है आज यानि 25 दिसंबर को मंगल का इन 12 सितारों पर क्या रहेगा प्रभाव। जानते है कैसा व्यतीत होगा इनका दिन और क्या है आज का भविष्यफल।

मेष राशि

आज मेष राशि में मंगल आठवें भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान नया वाहन, मशीनरी आदि पर धन खर्च होगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र व कार्यालय में  समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

वृषभ राशि

वृषभ के सातवें भाग में आज मंगल गोचर कर रहा है जिससे आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन बेहतर होगा। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि

आपकी राशि के छठवें भाग में मंगल के गोचर करने के कारण आज आपके लाभ के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र में दिन बेहतर है। निवेश करने से आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। पेट सम्बंधित समस्या हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के पांचवे अंश में मंगल का गोचर है। आज पुराने अटके हुए काम बनेंगे। व्यापारिक दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह राशि

आज आपको अपने सभी कार्य सतर्कता के साथ करने होंगे। मंगल आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर कर रहा है। आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। बेकार के वाद-विवाद से बचें। सम्पति से जुड़ी समस्या से विचलित न हों।

कन्या राशि

आपकी राशि के तीसरे भाव में मंगल गोचर है जो शुभफलदायी है। यह आपके दांपत्य जीवन के लिये नई मिसाल पेश कर सकता है। धन लाभ होने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशि

आज मंगल ग्रह का गोचर तुला राशि के दूसरे भाव में है। आज आपको भविष्य की चिंता सताएगी। विदेशी स्रोत से धन लाभ हो सकता है। नकारात्मकता से दूर रहें। मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

आज राशि के लग्न भाव यानि पहले भाग में मंगल ग्रह गोचर कर रहा है। आज आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु राशि

धनु राशि के बारहवें भाग में मंगल भाव गोचर कर रहा है जिस वजह से आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। किसी से अनबन हो सकती है।

मकर राशि

चूँकि आज मंगल मकर राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहा है, आज आप लोगो को आज बहुमुखी लाभ प्राप्त होगा। आप किसी अचल संपत्ति की खरीद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कुम्भ राशि

आपकी राशि के दसवें भाग में मंगल गोचर कर रहा है, जिससे आज किसी तरह से आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। यात्रा के भी योग बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के नवमें भाग में आज मंगल गोचर कर रहा है जो आप के भाग्योदय का कारक बनेगा। आज धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में तरक्की के योग हैं।