विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 23 मई 2020

Dainik Rashifal 23 May 2020

आज दिनांक 23 मई 2020, दिन शनिवार किन राशि वालों के लिए लाया है शुभ परिणाम, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा।

मेष राशि

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए लाभकारी है। सभी कार्य आपके अनुकूल संपन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का बेहतरीन तरीके से निर्वहन करने की चेष्टा करेंगे। माता-पिता के सहयोग से कोई बड़ा कार्य बन सकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आपके बीच के पुराने मनमुटाव समाप्त होंगे एवं रिश्तो में करीबियां बढ़ेगी। धार्मिक क्रियाकलापों में पूजा-पाठ आदि के समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
 
वृषभ राशि

दिन बढ़िया है। आप कारोबार में लाभ कमाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता प्राप्ति करने योग्य है। आज संतान के साथ कुछ बेहतरीन लमहे व्यतीत करेंगे जिससे आपके बीच की आपसी समझ बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पुराने शत्रुओं से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, वे आपके विरुद्ध कोई बड़ा साजिश रच सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ्य के लिए दिनमान कुछ ठीक नहीं है।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि के जातक जोशीले अंदाज में सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करने की चेष्टा करेंगे। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा है, पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। आपके समक्ष कोई बड़ी चुनौती आ सकती है जिसका बेहतरीन तरीके से सामना करेंगे। कानूनी मामलों में उलझने की चेष्टा ना करें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। घर-परिवार के साथ कुछ यादगार खुशनुमा लम्हें व्यतीत करगें।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की मदद से कोई बड़ा कार्य बन जाएगा। आज आपको अपने कार्यों को लेकर अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत हो जाए, अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट से संबंधित पुराने विकार रोग आदि उभर सकते हैं। मौसमी प्रभाव भी आप पर अपना प्रभाव दिखा सकता है, वातावरण कुछ ठीक नहीं है। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम रहेगा, आपको और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। कारोबार में आपके लाभ के नए-नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह राशि
आज के दिन सिंह राशि के लोग स्वयं को अत्यधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप जोश में सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने की चेष्टा में लगे रहेंगे। आर्थिक मामलों में दिन बढ़िया रहेगा। आप स्वयं को मानसिक तौर पर सकारात्मक महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आज वाहन आदि के प्रयोग से बचें। आज के दिन यात्रा करना भी आपके लिए हितकारी नहीं है।

कन्या राशि

भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। आज आप खूब मुनाफा कमाएंगे। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। आपकी बौद्धिकता एवं रचनात्मकता किसी भी कार्य को बेहतरीन तरीके से करने में अपना योगदान निभाएंगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत के प्रति थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, वातावरण प्रतिकूल हैं।

तुला राशि

विद्यार्थियों को किसी खास प्रोजेक्ट आदि पर कार्य मिल सकता है। आपके कार्य में वृद्धि होगी। आज आपको आपकी मेहनत के उचित परिणाम भी प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। तुला राशि के जातकों की महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, आपके पुराने रोग आदि उभर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

सभी कार्य मनोनुकूल संपन्न होंगे। दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा पूरा रहेगा। आप स्वजनों के लिए किसी बड़े सरप्राइज़ की योजना तैयार कर सकते हैं। नौकरी-पेशा लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। आज आपका पूजा-पाठ आदि में मन लगेगा, धर्म व आध्यात्म जगत को समझने का प्रयत्न करेंगे।

ये भी पढ़ें: मांगलिक दोष के सरल उपाय जो बदलेंगे आपकी तकदीर

धनु राशि

आप हर चुनौतियों का सामना करने हेतु स्वयं को तैयार महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आप स्वयं खुद को अपने लक्ष्य के नजदीक महसूस करेंगे। सेहत के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं है, मौसमी प्रभाव आपके प्रतिकूल है। ग्रह गोचरों की स्थिति आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है, ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन आनंदमय व्यतीत होगा।

मकर राशि

रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। गायन, वादन संगीत आदि में आप अपना हाथ आजमा सकते हैं। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। वहीं नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया व्यतीत होगा। व्यापार जगत से जुड़े लोगों को भी नये- नये अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है जिसमें स्वजनों की सलाह मददगार सिद्ध होंगी।

ये भी पढ़ें: शनिवार के ये सरल उपाय करेंगे शनि देव को प्रसन्न

कुंभ राशि

मन प्रसन्न रहेगा। सभी कार्य आपके अनुकूल संपन्न होते चले जाएंगे। आज आप खूब तरक्की करेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हेतु घर परिवार में बैठकर योजना बना सकते हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपको बड़ी हानि से बचा सकती हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके बीच मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होगी।

ये भी पढ़ें: नीलम रत्न से होने वाले लाभ

मीन राशि

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। हालांकि कारोबार में लाभ के योग हैं। सहकर्मियों से बनाकर रखने की चेष्टा करें। कार्यक्षेत्र में आपका अति विश्वासी हो ना आपके संबंधों को बिगाड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ्य के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं है। यात्रा के योग बन रहे हैं, हालांकि यह यात्रा आपके लिए कोई नया संकट उत्पन्न कर सकती है।