Warning: session_start(): open(/var/cpanel/php/sessions/ea-php74/sess_2804202b54f00a2a631d6e5e78f8c1d4, O_RDWR) failed: No space left on device (28) in phar:///home/astrokaka/public_html/app.1.1.1.phar/globalConfig/sessionController.php on line 29

Warning: session_start(): Failed to read session data: files (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php74) in phar:///home/astrokaka/public_html/app.1.1.1.phar/globalConfig/sessionController.php on line 29
राशिफल 17 अप्रैल 2020 - Aaj Ka 17 April 2020 Dainik Rashifal Horoscope in Hindi

17 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal : 17 April 2020

आज दिनांक 17 अप्रैल 2020 चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि एवं दिन शुक्रवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में और उत्तर गोलार्द्ध में है। राहुकाल प्रातःकाल 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा। अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। बैसाख कृष्ण दशमी तिथि सायं 08 बजकर 03 मिनट तक है जिसके बाद एकादशी तिथि का आरंभ हो जाएगा।

धनिष्ठा नक्षत्र रात 01 बजकर 35 मिनट तक बना रहेगा। वही शतभिषा नक्षत्र का आरंभ भी हो रहा है। आज शुभ योग शाम 06 बजे तक है, उसके बाद शुक्ल योग का आरंभ हो जाएगा। आज चंद्रमा दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक मकर राशि में फिर उसके बाद कुंभ राशि में संचार करेगा। शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक है। साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 15 मिनट से दोपहर 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 17 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन बेहतर है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, एक-दूसरे के अंदर सहयोग भाव बना रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, साथ ही बात विवाह तक भी पहुँच सकती है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए भी दिन अनुकूल है, आपसी प्यार बढ़ेगा।

जानिए कब है रक्षाबंधन इस वर्ष

वृषभ राशि

दिन उतार चढ़ाव से भरा है, सोच समझकर कार्य करें। जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय ना लें अन्यथा अपने लिए परेशानी खड़ी कर लेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, आपसी प्रेम भाव बढ़ेगा। वहीं प्रेम प्रसंगों में आज का दिन कुछ ठीक नही है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आर्थिक मामलों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन कमजोर है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज रचनात्मक कार्य करेंगे। आज का दिन आपके ज्ञानार्जन एवं बौद्धिक विकास की दृष्टि से अच्छा है। आपकी वाणी एवं सोच लोगो पर अपना असर डालेंगे। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज आपके कार्यकौशल की तारीफ होगी जिससे आपका मन खुश रहेगा। कार्यो के विस्तार के भी योग बनने के आसार हैं। शत्रुओं द्वारा आपके विरुद्ध कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है, सचेत रहे।

कन्या राशि

पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम सम्बन्धो में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्तिथि उत्पन्न हो सकती है। कार्यस्थल पर ज्यादा परिश्रम करेंगे। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत स्तिथि उत्पन्न हो सकती है जिसका आपको सहज तरीके से सामना करने की जरुरत है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, आज जीवनसाथी के साथ प्यार के पल बिताएंगे।

शारदीय नवरात्रि तिथि एवं शुभ मुहूर्त

तुला राशि

आज का दिन प्यार के मामलों में बहुत ही अच्छा है, अपने प्रियजन के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा जिससे नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापारिक तौर पर लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में अभी और अधिक परिश्रम करने की जरुरत है।

वृश्चिक राशि

वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल रहेगी। आज आपको अपनी भाषा पर काबू रखते की आवश्यकता पड़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में किसी नई योजना को क्रियान्वित कर सकते हैं जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी। परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे मनोबल में बढ़ोतरी होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। एक ओर व्यय में कमी आएगी तो दूसरी तरफ आय में बढ़ोतरी के योग हैं। कारोबार में आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कार्यालय में कुछ परेशानियां हो सकती हैं जिनके लिए उच्च अधिकारियों की राय आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। प्रेम के रिश्तों में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

मकर राशि

दिन कुछ ठीक नहीं है। आज किसी बात की वजह से मन बेचैन रहेगा, साथ ही आलस्य भी आप पर हावी रहेगा। किसी अशुभ सन्देश की मिलने की सम्भावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। हो सके तो ज्यादा से ज्यादा आराम करें और सर्दी-जुकाम एवं वायरल से बचें। संतान से जुड़ी कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

कुम्भ राशि

आज का दिन प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं जो पहले तो कठिनाई भरा प्रतीत होगा लेकिन इससे कई प्रकार के नए अनुभव प्राप्त होंगे। गृहस्थ वातावरण सुखमय है। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। प्रेम के मामलों के लिए दिन थोड़ा मध्यम है।

मीन राशि

दिन अच्छा है। ज्यादा आराम करने का अवसर मिलेगा। अलग-अलग तरह के व्यंजनों के पान का अवसर प्राप्त होगा। माता का सहयोग प्राप्त होगा जिससे बिगड़े कार्य भी बन जाएंगे। आपको घर के बड़े बुजुर्गो को सेहत से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है, अतः उनकी सेहत का ख्याल रखें। अधिकाधिक घर मे ही रहे एव घर के अन्य लोगों की सेहत पर भी ध्यान दें। पुत्र की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्ति हो सकती है।