विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 15 जून 2020

Dainik Rashifal 15 June 2020 Horoscope

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया व्यतीत होगा। आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आज आपके अटके हुए धन भी वापस प्राप्त हो सकते हैं। आपकी रचनात्मकता आपके कार्यक्षेत्र के नेतृत्व क्षमता में दृश्य मान होगी जो सराहनीय रहेगा।  वैवाहिक जीवन में स्तिथि कुछ ठीक नहीं है। आज अपनी सेहत का ख्याल रखें। संतान को लेकर मन में कोई विचार मंथन चल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपके समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतियां आएंगी जिनका आप सामना करने हेतु तत्पर हैं। आप अपनी बौद्धिकता का अधिक से अधिक प्रयोग करेंगे। आर्थिक लाभ के योग बने हुए हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सुखद है।

मिथुन राशि

किसी बात को लेकर मन थोड़ा व्यतीत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका दिन बढ़िया व्यतीत होगा। आज आपके समक्ष कुछ चुनौतियां आएंगी जिनका आप डटकर सामना करेंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध पहले की अपेक्षा बेहतर होंगे। आपकी वाक शैली लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगी, वे आपकी प्रशंसा करते नहीं थकेंगे।

ये भी पढ़ें: बुद्ध पूर्णिमा तिथि और शुभ मुहूर्त

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त प्रतीत होगा। आप अपने मन की इच्छाओं को हर स्थान पर दबाते हुए नजर आएंगे। आप जो भी करना चाहेंगे, उसके विरुद्ध परिस्थितियां खड़ी हो जाएंगी। कहीं यात्रा हेतु आपका मन आतुर रहेगा जो किसी कारणवश आप पूरा नहीं कर पाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातको का आज का दिन खुशनुमा रहेगा, प्रेमीजन के साथ समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि

आज आपके सभी कार्य आपके मनोनुकूल संपन्न होने वाले हैं। आप जिस में कार्य में हाथ लगाएंगे, सफलता अवश्य मिलेगी। आप के स्वास्थ्य की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं है, सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। आज कहीं भी फिजूल की बातों पर बहस भी ना करें अन्यथा बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ मन थोड़ा अधिक अग्रसरित होगा।, आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि

स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ठीक नहीं है, सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है। कारोबार में लाभ के योग बने हुए हैं। स्वजनों की मानसिक प्रसन्नता का ख्याल रखें। आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं, यह यात्रा आपके लाभप्रद साबित होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, इक्षित स्वादिष्ट भोजन के सेवन का अवसर प्राप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें: फंसा हुआ पैसा वापिस प्राप्त करने के उपाय

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन उनके अनुकूल ही रहेगा। आपके कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। आप अत्यधिक मेहनत करेंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सुखद है। किसी बात को लेकर मन में निराशाजनक स्थिति बनी रहेंगी। आज के दिन किसी से फिजूल के वाद-विवाद ना करें, इससे बचने हेतु प्रयत्न करें।

वृश्चिक राशि

अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अपनी मन की व्यथा को किसी ऐसे जन के सामने जाहिर ना करें जिससे आपको उसके विपरीत परिणाम ही प्राप्त हो। आज भावनाओं में आ कर लिया गया निर्णय आपके लिए दीर्घकालिक समय में संकट खड़ा कर सकता है, अतः एहतियात बरतें।

धनु राशि

आपके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुधार में सुधार होगा। अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर उसे और अधिक सुदृढ़ करने का विचार करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभकारी रहेगा। आज आपको कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। आज संक्रमण आदि से बचें और अपनों को भी बचाएं।

मकर राशि

लंबे समय बाद किसी स्वजन से आप के संपर्क जुड़ेंगे जो आपके पुराने दिनों की यादों को ताजा कर देगा। कारोबारी दृष्टि से आप किसी विशेष योजना पर कार्य करेंगे। आज किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा जिसकी वजह से आपके अटक रहे कार्य बन जाएंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर आप कोई विशेष नियम अथवा नीति बना सकते हैं। मित्रों का सहयोग आपके लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में आप का मन लगा रहेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। वही प्रेम जीवन सुखद व्यतीत होगा, आज अपने प्रेमीजन की भावनाओं को समझेंगे एवं उनके साथ समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होंगी। आज आप खूब तरक्की करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि

मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा आदि से जुड़े फैसले लेंगे एवं उसमें सफल सिद्ध होंगे। अपने शत्रुओं से बचकर रहने की आवश्यकता है। आज आपकी किसी प्रिय वस्तु के गुम हो जाने का भय रहेगा। पारिवारिक खुशहाली बरकरार रहेगी। आप घर में किसी समारोह आदि के आयोजन हेतु विचार करेंगे।