विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

11 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 11 January 2020

आज 11 जनवरी 2020 को माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। आज से माघ के महीने की शुरूआत हो चुकी है। आज चंद्रमा का संचार अपनी राशि कर्क में हो रहा है। वहीं दोपहर में आज पुष्य नक्षत्र का भी आरंभ हो रहा है। आज प्रतिपदा तिथि रात 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि लग जायेगी। साथ ही आज वैधृति योग भी है। वैधृति योग दोपहर 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगा जिसके बाद विष्कुम्भ योग लग जायेगा।

ये तो हुई आज के शुभ-अशुभ योगों की बात, आइये अब राशिफल के माध्यम से जानते हैं आज 11 जनवरी 2020 का दिन सभी 12 सितारों के जातकों के लिए क्या सौगात लाएगा। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सबकुछ देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानें आज का राशिफल और कैसा चमकेगा 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

बड़ों-बुजर्गों का स्नेह प्राप्त होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति कुछ ठीक-ठाक नहीं है। किसी पुराने मित्र के सहयोग से लाभ मिल सकता है। कार्य सम्बंधित किसी छोटी-मोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी है। आज आपको कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक उन्नति के योग हैं। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा।

मिथुन राशि

विरोधियों से सावधान रहें, वे आपके विरुद्ध कोई नीति बना सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अपनों का स्नेह बना रहेगा।

ये भी पढ़ें :-

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छा होगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक व्यय में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। मौसमी प्रभाव से ग्रसित रहेंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन बेहतर है।

कन्या राशि

आय में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। भाग्य आपके साथ नहीं है। दिनभर अनेकानेक परेशानियां आएंगी जिसका आप डटकर सामना करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको हिम्मत देगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही फलदाई हैं। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। किसी अचल संपत्ति को माता पिता के सहयोग से प्राप्त कर सकते हैं। दिन आनंदमय व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि

दिन सफलता हासिल करने का है। जिस भी कार्य को करेंगे, कामयाबी आपके कदम चूमेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अत्यंत लाभकारी हैं। नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके सहकर्मियों में से कोई आपके विरुद्ध किसी योजना को अंजाम दे सकता है।

धनु राशि

मानसिक तनाव से ग्रसित रहेंगे शारीरिक स्थिति भी कुछ बेहतर नहीं है। मौसम का प्रभाव आप पर असर दिखाएगा। खान-पान का ध्यान रखें। आर्थिक व्यय में भी वृद्धि होगी। अपने विरोधियों से बचकर रहें।

मकर राशि

मन प्रसन्न रहेगा। खुद को स्वस्थ और तंदुरुस्त महसूस करेंगे। किसी भी कार्य को करने में आलस्य नहीं आएगा। हर कार्य में सफलता हासिल करेंगे। दिन बेहतर है। सभी का प्रेम प्राप्त होगा। मन लगाकर कार्य करें।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि के जातकों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपके खर्च में वृद्धि होगी, इसलिए अनावश्यक व्यय से बचने की चेष्टा करें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आपके बीच के आपसी मतभेद दूर होंगे।

मीन राशि

धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल भी हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। संतान का सहयोग प्राप्त होगा।  प्रेम प्रसंगों के लिए दिन बेहतर है।