विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

16 मई 2020 राशिफल

Daily Horoscope 16 May 2020 Rashifal

आज दिनांक 16 मई 2020, दिन शनिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

अपने विरोधियों से सतर्क रहने की चेष्टा करें, वे आप के विरुद्ध कोई बड़ा संयंत्र रच रहे हैं जिससे आपके कार्य क्षेत्र के प्रभावित होने की संभावना है। आप किसी नये प्रोजेक्ट आदि पर काम कर सकते हैं जो आपकी उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त करेगा। स्वजनों के सहयोग से वंचित रहेंगे जिससे मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत से कार्य करने की आवश्यकता है तभी आपकी प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

ये भी पढ़ें: वट सावित्री व्रत और इसकी मान्यताएं

वृषभ राशि

भूलकर भी घर से कहीं यात्रा हेतु ना निकले अन्यथा किसी नई दुर्घटना आदि के होने की संभावना है। सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से अपनी सेहत का ख्याल रखें। चारों और संक्रमण का खतरा फैला हुआ है जिससे बचना अत्यंत आवश्यक है। माता का सहयोग प्राप्त होगा। विवाहितों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, जीवनसाथी की मदद से कार्यों में सुगमता आएगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशियां प्रदान करेगा। किसी स्वजन से दूरियों का एहसास खेलेगा। घर परिवार के लोगों की मदद से आप किसी घरेलू कार्य का आगाज कर सकते हैं। अपने आसपास की स्वच्छता बनाए रखें, वातावरण का प्रभाव कुछ ठीक नहीं है। आज समझदारी से कार्य करें, अपनी कार्य कौशल एवं समय को उचित कार्यों पर ही लगाएं।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में स्वयं की दिनचर्या पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा बात आपके मान-सम्मान पर आ सकती है। विवाहितों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। घर में भाई-बहनों की मदद से आपके कोई अटके हुए कार्य बन जाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत करें लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

सिंह राशि

दिन बेहतरीन रहेगा। आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे सफलता प्राप्त करेंगे। भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक क्रियाकलापों की ओर मन लगेगा। घर-परिवार में किसी छोटी -मोटी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सम्मिलित होंगे। व्यापार वर्ग से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा।

ये भी पढ़ें: शनि के प्रकोप को दूर करेंगे ये सरल उपाय

कन्या राशि

अपनी वाणी पर संयम रखें, आपकी वाणी कई बनते कार्यों को बिगाड़ सकती है। कहीं का गुस्सा कहीं और न निकाले। गृहस्थ जीवन में अचल संपत्ति के मुद्दों को लेकर बहस छिड़ी हुई है जिससे पारिवारिक माहौल बना तनाव युक्त रहेगा। आपके आसपास अपनों में से कोई शत्रु है जो आपको अपने परिवार के विरुद्ध भड़काने का कार्य कर सकता है, अतः सतर्क रहें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिसका आप बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे। हालांकि इन सब के चक्कर में आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखना आवश्यक है। दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन मध्यम है।

वृश्चिक राशि

माता के सहयोग से अचल संपत्ति की प्राप्ति कर सकते हैं। घर-परिवार में अचल संपत्ति के मसलों पर वाद-विवाद हो सकता है। संतान की ओर से कोई विशेष मदद मिल सकती है, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी स्वजन से दूरियों का एहसास आपके मन को दुखी करेगा।

ये भी पढ़ें: नीलम रत्न और इसके फायदे

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की मदद से कोई लंबित कार्य बन जायेगा। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आप समाज सेवा हेतु तत्पर रहेंगे जो आपके भविष्य में आपके लिए फलदाई साबित हो सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज खूब मुनाफा कमाएंगे। आपके लाभ ही लाभ होंगे। आज किस्मत आपके साथ है, कम परिश्रम पर भी अधिक सफलता प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आज अपने उच्च अधिकारीयों को प्रसन्न रखने की चेष्टा करें तभी आपकी उन्नति के मार्ग में निरंतरता आएगी। धार्मिक क्रियाकलापों की प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य का ख्याल रखिए, सेहत से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के आज स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती हैं। आज आप मानसिक शांति हेतु धार्मिक क्रियाकलाप रुचि लेंगे।

मीन राशि

दिन बढ़िया रहेगा। घर-परिवार के साथ कुछ खुशहाल लम्हे व्यतीत करेंगे। बड़े भाई-बहनों के साथ बेहतरीन लमहे व्यतीत करेंगे। किसी बात को लेकर बहस हो सकती है जिसका प्रभाव आपके रिश्तों पर पड़ सकता है। पिता से किसी बात को लेकर थोड़ी कहासुनी हो जाएगी, हालांकि बाद में आप की सूझ-बूझ एवं समझ के कारण स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।