विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 17 जुलाई 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 17 July 2020

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर चिंता में बने दिखाई देंगे जिसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती है। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन बढ़िया व्यतीत होगा। आपकी कार्य क्षेत्र से जुड़ी चिंताएं कम होंगी जिस वजह से आपका कार्य में मन लगा रहेगा और आप बढ़िया, बेहतरीन सफलता अर्जित कर पाने में सफल हो पाएंगे। घर-परिवार में खुशहाली बरकरार है। पारिवारिक माहौल बढ़िया ही रहेगा, आपको भिन्न-भिन्न प्रकार के मनपसंद स्वादिष्ट व्यंजन खाने का अवसर भी प्राप्त होगा जो आपके मन को खुश और तृप्त कर देगा। किसी कार्य में घर परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा जो पारिवारिक एकता व आपके प्रति आपके अपनों का स्नेही दर्शएगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिनमान कुछ ठीक नहीं है, परिस्थितियां कमजोर हो सकती है। आपको समझदारी से पेश आने की आवश्यकता है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले लोगों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, आप सुकून की अनुभूति करेंगे।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया साबित होगा। आज के दिन को आप खूब एंजॉय करेंगे, फुल मस्ती से भरा दिन व्यतीत होगा। कुछ खर्च भी हो सकते हैं जिसकी आपको कोई परवाह नहीं होगी। आप पूरे मस्ती के मूड में है जिसमें खर्च को आप महत्व नहीं देंगे। दूसरी ओर पारिवारिक जिम्मेदारी आपकी बढ़ सकती है जिसको आप समझने का प्रयत्न करेंगे। सरकारी कामकाज में आपका कुछ फायदा हो सकता है। आपके कोई अटके कार्य बन सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों की अपने कार्य क्षेत्र में पकड़ मजबूत होंगी। कार्यक्षेत्र में आपके नाम की तूती बोली जाएंगी। कारोबार के मामले में दिन बढ़िया रहेगा, आप कुछ नया करने का सोचेंगे। नये जोश व नई उमंग के साथ नये चिंतन को नई तरीके से आयाम देंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन प्रेम से भरा पूरा रहेगा। प्रेमी युगल के लिए भी दिन बढ़िया है, आप एक-दूसरे के घर-परिवार के संबंध में अधिक से अधिक जानकर रिश्तो को और भी अधिक मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे, संभवतः आप विवाह हेतु योजना भी बनाए।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक व्यतीत होगा। आज अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। फिजूल में बेवजह की चिंताओं को मोल ना लें। आपके खर्च में बढ़ोतरी हो रही है, इस मामले में लापरवाही बरतने की वजह सख्ती से कार्य करें। समस्याओं का डटकर सामना करें। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, वे आप को फसाने हेतु साजिश का जाल बुन रहे हैं। आपको सभी कार्य सतर्कता से करने की आवश्यकता है, एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रखें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन रोमांस से भरा पूरा रहेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के जीवनसाथ के साथ उत्पन्न पुराने तनाव में कमी आएगी और आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आप अपने प्रेम जीवन को खूब इंजॉय करेंगे। आज आप घंटों अपने प्रेमी के साथ फोन पर बिजी रह सकते हैं। आपकी प्रेम से भरी-पूरी खूब सारी बातें होंगी, संभवतः आप मिलने हेतु योजनाएं भी बनाएं। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातको के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा, आपके रिश्ते में मजबूती आएंगी। इसके अतिरिक्त आज आप अपनी संतान के साथ अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे, आप उनकी बातों को सुनेंगे, समझेंगे एवं अपने वैवाहिक पारिवारिक जीवन का वास्तविक सुख का आनंद उठाएंगे। आज आप वीडियो बनाने में खूब रुचि लेंगे। इन वीडियोस के माध्यम से आप अपनी यादों को संजो कर बटोर कर लोगों के सामने पेश करने में दिलचस्पी लेंगे। इससे आपको कोई पुरस्कार आदि भी प्राप्त हो सकता है। कारोबार में दिन बढ़िया साबित होगा, आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। सेहत के मामले में दिन बढ़िया रहेगा, आप स्वयं को मजबूत व सशक्त महसूस करेंगे।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी यही कोशिश होगी कि आप सभी कार्यों को छोड़कर अपने घर परिवार वालों के पास जल्द से जल्द पहुंच जाएं और उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। अपने परिवार को लेकर आपके अंदर की भावना एवं संवेदनाएं हावी रहेंगी। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आपको कार्यों में खूब मजा आएगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उन्नति प्राप्त करने के योग्य हैं,  हालांकि आपकी आमदनी स्थिर रहेगी एवं खर्च में बढ़ोतरी होगी जिसको लेकर आपके मस्तिष्क पर चिंता की लकीरें स्पष्ट रूप से दर्शन हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में दिन कुछ खास ठीक नहीं रहेगा, उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन पहले की अपेक्षा बेहतर है, आपको अपने रिश्ते को सुधारने एवं सवारने हेतु एक नया अवसर प्राप्त होगा।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा सिद्ध होगा। आज आप पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत कर सकते हैं जो आपकी पुरानी यादों को ताजा कर देगा। आप आंतरिक रूप से स्वयं को फिर से उन लम्हों को जीने की इच्छा मन में लाएंगे । बातचीत के क्रम में कुछ खास ऐसे लोग भी होंगे जिनसे बातचीत कर आप भावुक भी हो जाएंगे। आपके मन में प्रेम की भावना जागृत हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। हालांकि आज का यह दिन आपका है, अतः आपके विरोधियों की सभी योजनाएं उन पर ही भारी पड़ जाएंगी। आप सफलता के शीर्ष तक पहुंच सकते हैं।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक ही व्यतीत होगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, आमदनी हेतु नए-नए तरीके भी आप आजमा सकते है। संभवत इन में सब में आपको सफलता भी प्राप्त हो जाए। आज आप लोन आदि का फायदा उठाने की कोशिश में नजर आएंगे। घर-परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने से आपको अच्छा लगेगा, आप उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहेंगे किंतु कुछ समस्याओं के कारण आप भटकाव में नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन पहले जैसा रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, आज आपके प्रियजन से किसी बात पर झड़प भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र के मामले में मेहनतकश लोगों के लिए दिन बढ़िया साबित होगा। कार्यक्षेत्र आपसे अधिक से अधिक मेहनत की मांग कर रहा है, अतः अपना 100% देने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया हैं। आप आंतरिक रूप से प्रसन्नता से भरे नजर आएंगे। आपके मन में प्रेम एवं रोमांस की भावना जागृत होंगी। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, जीवनसाथी भी आप से प्रफुल्लित रहेंगे। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उनके लिए भी आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, आप के मध्य प्रेम भाव और अधिक विकसित होगा। आज आपका अधिकाधिक समय रिश्ते नातों के मध्य व्यतीत होगा। आप अपना अच्छा खासा समय घर-परिवार में बिता सकते हैं। पारिवारिक कार्य में आपको बढ़िया लगेगा जो आपके मन को भाएगा। हालांकि कार्य क्षेत्र में भी आपका मन लगा हुआ है जो आपको बेहतरीन परिणाम दिला सकता है। सेहत के मामले में स्थिति बढ़िया रहेगी। किसी प्रकार का सरकारी लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। यह लाभ आपको एवं आपके परिवार के जनों को खुशियां प्रदान करेगा।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई होगा। आपको अपने खर्च के प्रति थोड़ी अधिक जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। खर्च पर नियंत्रण स्थापित करें अन्यथा आर्थिक स्थिति में अधिक उतार-चढ़ाव झेलना पड़ सकता है। आमदनी के मामले में स्थिति ठीक-ठाक है। घर-परिवार में पुरानी संपत्तियों के संबंध में परिचर्चा हो सकती हैं, संभवत क्रय-विक्रय से संबंधित हो। आपके घर में किसी छोटे सदस्य को शारीरिक समस्या उत्पन्न होंगी जो आगे चल कर भयावह हो सकती हैं। उनके प्रति ध्यान दें। आपके स्वास्थ्य के मामले में बढ़िया रहेगा। कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार की निराशाजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके द्वारा किए जा रहे कोई लंबे समय के प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हेतु भी विचार कर सकते हैं किंतु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से पूर्व आप अपने नए कार्य को ठीक तरीके से समझ-बूझ एवं परख लें अन्यथा बाद में कहीं बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न ना हो जाए।

मकर राशिफल

आज आप अपनी को बुद्धिमता का प्रयोग करने की आवश्यकता हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। बिना मतलब के वाद-विवाद से बचें। घर के छोटों के साथ मतभेद या बहस आदि होने की संभावना है। आज आपके यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, हालांकि यह यात्रा आपके लिए घातक सिद्ध हो सकती है। अतः आज किसी भी कीमत पर ऐसी यात्राओं पर जाने से बचें। आज कारोबारी तौर पर स्थिति उतार-चढ़ाव युक्त रहेगी, आज आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। मन परेशान रहेगा। दांपत्य जीवन में स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, किसी बात को लेकर मानसिक तनाव की स्थिति में रहेंगे। पारिवारिक माहौल भी अशांत रहेगा, घर में किसी बात को लेकर क्लेश की स्थिति बनी रहेगी जो आपकी मानसिक अशांति को बढ़ाने का कारक बनेगी। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन शुभ है।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा व्यतीत होगा। आज का दिन वैवाहिक जातकों के लिए विशेष तौर पर खुशनुमा रहेगा, जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे, आपके बीच के पुराने कलह भी आज समाप्त हो जाएंगे। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा, घर-परिवार की मदद से आप के रिश्ते सुनहरे होंगे। पारिवारिक सहयोग आपके कार्यक्षेत्र में भी दृश्य मान होगा। कार्य क्षेत्र में आपको बेहतरीन नतीजे प्राप्त होंगे। घर के किसी बड़े-बुजुर्गों की ओर से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है जो आपके मन के प्रफुल्लित होने का कारक होगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में आप खूब मेहनत भी करेंगे। आपकी मेहनत आपको उन्नति दिलाएगी किंतु इन सबके बीच आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपकी सेहत बिगड़ सकती हैं। परिस्थितियों के साथ-साथ स्वयं को भी दुरुस्त रखने की आवश्यकता होती है, इसलिए अपना ख्याल रखें। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज काफी समय बाद किसी खास मित्र से वार्तालाप हो सकती है।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके पुराने मानसिक तनाव दूर होंगे। आप लंबे समय से किसी मानसिक तनाव को महसूस कर अंदर ही अंदर घुटे जा रहे थे। आज आपको अपनी समस्याओं की मूल वजह का पता चलेगी जिससे आप सभी समस्याओं से मुक्त हो जाएंगे। आमदनी में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। वहीं दूसरी ओर खर्च में कमी भी आ रही है जो आपकी आर्थिक स्थिति को बढ़िया करेगा। पारिवारिक जनों के साथ आप तालमेल बिठाने की कोशिश में लगे हुए नजर आएंगे जो आपकी पारिवारिक छवि को बढ़िया बनाएगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आप अपने प्रेमीजन से अपने मन की बातें को साझा करने की प्रयत्न करेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा है। आपकी सेहत की स्थिति मजबूत रहेगी।