विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Sun Transit in Gemini June 2020 Explore Effects on Zodiac SIgns

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों एवं तारों की स्थिति एवं चाल सभी मनुष्यों के भविष्य में होने वाले शुभ एवं अशुभ संकेतों को व्यक्त करती है। यह हमे हमारे जीवन में होने होने वाली अच्छी एवं बुरी घटनाओं का बोध कराती है।

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार सूर्य को एक प्रधान ग्रह कहा गया है। इसे सरकारी जॉब, उच्च पद, नेतृत्व कर्ता एवं राजा आदि गुणों का कारक मानते है। इस अंक में हम चर्चा करेंगे इस वर्ष 2020 में होने वाले महान राशि परिवर्तन की।

सूर्य ग्रह, सिंह राशि का राशि स्वामी है। सूर्य ग्रह मेष राशि में उच्च का होता है तथा तुला राशि में नीच का होता है। इस वर्ष 15 जून को सूर्य ग्रह वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर 16 जुलाई तक वही विद्धमान रहेगा। सूर्य ग्रह की मिथुन राशि में बुध ग्रह एवं राहु छायाग्रह के साथ युति होगी। 21 जून 2020 को मिथुन राशि में स्थित रहते हुए सूर्य ग्रह पर ग्रहण भी लगेगा। इन सभी स्थितियों के होने पर तथा इस राशि गोचर के कारण सामान्य मानव के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, आइये जानते है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रह का यह राशि गोचर बहुत अच्छा होगा। सूर्य के तृतीय भाव में स्थित होने के कारण मेष राशि के जातकों द्वारा किये जा रहे प्रयासों में बढ़ोतरी होगी। इन प्रयासों द्वारा आप सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इस राशि गोचर के कारण आपमें एक नए जोश का संचार होगा तथा आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आप निडर होंगे तथा सफलता पूर्वक अपने कार्यों का निर्वाह करेंगे। कुछ नए लोगों से भेट होगी जो आपके व्यापार में उन्नति दिलाने के लिए मददगार साबित होंगे एवं उसे नई दिशा दिखाएंगे।

वृषभ राशि

सूर्य का मिथुन राशि में राशि गोचर आपको आर्थिक रूप से सफलता एवं लाभ प्रदान करेगा। यह राशि गोचर वृष राशि के जातकों के धन भाव में होगा। अतः आपको आकस्मिक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इस अवधि में आपको धन में वृद्धि मिलेगी। फँसा हुआ या कहिं रुका हुआ धन आपको पुनः प्राप्त होगा। धन में लाभ होने के साथ आपकी वाणी में भी कठोरता आने की सम्भावना है, अतः सोच-समझ कर वार्ता करें।

मिथुन राशि

यह राशि गोचर आपकी राशि ही क्रियान्वित हो रहा है, आपकी राशि में ही सूर्य, बुध एवं राहु की युति होगी तथा आपकी राशि में ही 21 जून को सूर्य को ग्रहण भी लगेगा। इस सूर्य के गोचर के प्रभाव के कारण क्रोध और आक्रामकता का भाव आपके स्वभाव में देखा जायेगा। मिथुन राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में भी इस राशि गोचर के प्रभाव का नकारात्मक असर पड़ेगा।

कर्क राशि

सूर्य के इस राशि गोचर का कर्क राशि पर मिला जुला प्रभाव पड़ेगा। इस गोचर का आपके कुंडली के द्वादश भाव में मिले-जुले प्रभाव देखने को मिलेंगे। व्यय भाव में होने के कारण इस काल में आपके व्ययों में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आपके यात्रा करने का योग भी बन रहा है जिससे आपके व्ययों में और अधिक बढ़ोतरी होगी। इस समय आप अपने प्रतिद्वंदियों से जीत पाएंगे। आपके कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण की स्थिति बन रही है।

सिंह राशि

सिंह राशि का राशि स्वामी सूर्य होता है। सूर्य का यह राशि गोचर, इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ परिणाम देगा। यह गोचर सिंह राशि के जातकों की कुंडली के लाभ भाव में होगा। इस दौरान सिंह राशि के जातकों की आमदनी बढ़ेगी। इनको किसी प्रकार की उपलब्धि प्राप्त करने का योग बन रहा हैं। इस राशि गोचर के दुष्परिणाम स्वरुप इस राशि के जातकों के अंदर थोड़ा अभिमान बढ़ने की सम्भावना है। समाज में सिंह राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह राशि गोचर बहुत ही अनुकूल है। इसका प्रभाव कन्या राशि के जातकों की कुंडली के दशम भाव में पड़ेगा। इस महान गोचर के परिणाम स्वरूप कन्या राशि के जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम मिलने की सम्भावना है। यह राशि गोचर आपको आपके कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों द्वारा मान-सम्मान दिलाएगा। सभी पुरानी दिक्कतें, जिन्हे आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत समय से झेल रहे है, का उचित समाधान मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह राशि गोचर उनके भाग्य में वृद्धि करेगा। यह राशि गोचर तुला राशि के जातकों की कुंडली के भाग्य भाव में होगा। इस राशि गोचर के परिणाम स्वरुप तुला राशि के जातकों का भाग्य उदित होगा। तुला राशि के जातक सभी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इनकी मानसिक स्थिति बढ़ेगी तथा इनके द्वारा लिए गए सभी निर्णय सफल साबित होंगे। इस दौरान तुला राशि के जातकों को नौकरी में स्थानांतरण करने की सम्भावना होगी।

वृश्चिक राशि

सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभप्रद नहीं होगा। यह राशि गोचर वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली के आठवें भाव में होगा। इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को सावधानी पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। इस समय वृश्चिक आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। राशि गोचर के दुष्परिणाम स्वरूम वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धन हानि के योग भी बन रहे है, अतः सावधानीपूर्ण व्यय करें। वर्तमान परिस्थितियों को देख कर मन विचलित हो सकता है। मानसिक उत्पीड़न को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

धनु राशि

सूर्य का यह राशि गोचर धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ज्यादा शुभ परिणाम नहीं लाया है। यह राशि गोचर आपकी कुंडली में विवाह भाव में सम्पादित होगा। इस राशि गोचर का आपके दांपत्य जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धनु राशि के जातकों की उनके जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना होगी। व्यापार के लिए धनु राशि के जातकों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।

मकर राशि

सूर्य का यह राशि गोचर मकर राशि के जातकों के लिए अनुकूल परिणामों को लेकर आया है। यह मकर राशि के जातकों की कुंडली के छठे भाव में होगा। गोचर की इस अवधि में मकर राशि के जातकों को बहुत ही अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आप अपने प्रतिद्वंदियों को मात देने में सफल होंगे। यदि मकर राशि के जातक के खिलाफ कोई क़ानूनी मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आएगा।

कुंभ राशि

सूर्य का यह महान गोचर कुम्भ राशि के जातकों के लिए मिले जुले परिणाम लेकर आया है। यह राशि गोचर कुम्भ राशि के जातकों की कुंडली के संतान भाव में होगा। दाम्पत्य जीवन में परिस्थितियां आपके सोच के अनुसार नजर नहीं आयंगी तथा इस समय आपकी अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मत-भेद होने की पूरी सम्भावना है। अतः जीवन साथी की भावनाओं का पूरा ध्यान रखें। इस राशि के जातकों के संतान को भी किसी प्रकार का कष्ट हो सकने की सम्भावना है।

मीन राशि

सूर्य का यह राशि गोचर मीन राशि के जातकों के लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आया है। यह मीन राशि के जातकों के कुंडली के चतुर्थी भाव में होगा। मीन राशि के जातकों की पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत मीन राशि के जातकों को अच्छे लाभ मिलने की सम्भावना है। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति एवं वेतन में बढ़ोतरी मिलने की संभावनाएं दिख रही हैं। माता जी की सेहत का ध्यान रखें।