विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

30 जून 2020 से बृहस्पति ग्रह के धनु राशि में गोचर करने पर राशियों पर प्रभाव

Jupiter Transit in Sagittarius on 30 June 2020 effects on zodiac signs

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति, चाल आदि का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। ग्रहों के अपने स्थान बदलने से समस्त 12 राशियों पर बुरा या अच्छा प्रभाव पड़ता है। जैसा की आप जानते है कि गुरु बृहस्पति सभी देवताओं के गुरु माने गए है, इन्हे शिक्षा, सौभाग्य एवं संपत्ति का कारक ग्रह माना जाता है। यह धनु एवं मीन के राशि स्वामी है।

कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति उच्च होने पर मनुष्य सभी भौतिक सुविधाओं को प्राप्त कर सौभाग्य के पथ पर अग्रसारित होता है एवं सौभाग्यवान हो जाता है, वहीं इसके अरिष्ट होने पर मानव जीवन अव्यवस्थता आ जाती है तथा पग-पग पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गुरु के अस्त होने पर कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। इस वर्ष 30 जून 2020 को बृहस्पति ग्रह अपनी स्वराशि धनु में गोचर करेगा तथा ये इस राशि में 20 नवंबर तक रहेगा। इसके बाद ये ग्रह अपनी स्वराशि से निकलकर शनि ग्रह द्वारा संचालित राशि, मकर में विचरण करेगा। गुरु ग्रह के अपनी राशि में गोचर करने के कारण समस्त राशियों पर गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा। आइये जानते है गुरु ग्रह के इस विचरण का समस्त राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा:

मेष राशि

मेष राशि के लिए गुरु ग्रह का यह स्थान परिवर्तन शुभ है। धनु राशि में गोचर के दौरान गुरु ग्रह मेष राशि के जातकों के नवम भाव में स्थित होंगे। इस समय आपकी धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी और आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। किसी धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं।

वृष राशि

ज्योतिष गढ़ना के अनुसार गुरु ग्रह वृष राशि के अष्टम भाव में स्थित होंगे। यह ग्रह गोचर आपके सेहत को लेकर अच्छा नहीं है। अपनी सेहत का ध्यान रखे। इसके प्रभाव से जातक को किसी रहस्य को भेदने की तीव्र इच्छा होगी। जातक को ससुराल पक्ष से कोई अनमोल भेंट मिल सकती है।

मिथुन राशि

बृहस्पति ग्रह इस बार गोचर कर आपके विवाह भाव में होंगे। यह आपके वैवाहिक जीवन के लिए अत्यंत फलदायी है। यह आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली लाएगा। व्यापारिक साझेदारी से लाभ होगा। शोध के कार्य से जुड़े जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कोई भी वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

कर्क राशि

इस अवधि बृहस्पति आपके छठे भाव में होगे। अतः यह ग्रह परिवर्तन आपके लिए सेहत की दृष्टि से अशुभ है। जातक को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए, आपको पेट संबंधित रोग होने की सम्भावना हैं। अपने शत्रुओं से सतर्क रहें। प्रतियोगताओं में लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह राशि

गुरु के आपके संतान भाव में स्थित होंने से संतान से सम्बन्धित शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में और नज़दीकी आएगी। संतान प्राप्ति का शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। जातक को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा, उसे पेट या सूजन से सम्बंधित परेशानियाँ हो सकती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की कुंडली में गुरु चतुर्थ भाव में होगा। इस गोचर के फलस्वरूप आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। माँ की सेहत अच्छी रहेगी।  परिवार में सुख-शांति रहेगी, किसी प्रकार का वाद विवाद नहीं होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना। नया वाहन या संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है।  

तुला राशि

बृहस्पति ग्रह तुला राशि के तृतीय भाव में होंगे। इसके अनुसार आपको आकस्मक यात्रा करना पड़ सकती है। आप साहसी बनोगे। भाई-बहन से मुठभेड़ होने की संभावना है। आपके सुखों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि में गुरु की स्थिति द्वितीय भाव में होगी। भौतिक लाभ होने की संभावना है। पैसों की बचत करना शुरू कर सकते हैं। आप सबके प्रेम का पात्र बनेंगे तथा सब आपसे प्रेमपूर्वक वार्तालाप करेंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

धनु राशि

गुरु राशि का गोचर धनु राशि में ही होने के कारण आपको अत्यंत लाभ होगा। इस अवधि में आपका मानसिक विकास होगा एवं ज्ञान में वृद्धि होगी। जातक अपने नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रख उनका पालान करेंगे। आर्थिक जीवन में सफलता मिलेगी। असंख्य स्रोतों से धन प्राप्ति संभव है।

मकर राशि

मकर राशि में गुरु ग्रह की स्थिति बारहवें भाव में होगी। इस अवधि आपके फ़िज़ूल खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मकर राशि के जातकों के पास लक्ष्मी तो आएगी परन्तु ठहरेगी नहीं। आर्थिक फैसले लेते समय सतर्कता बरते अन्यथा धन हानि संभव है।

कुंभ राशि

गुरु बृहस्पति कुम्भ राशि के जातकों की कुंडली में एकादश भाव में होंगे। इस काल आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप धन को संचित कर पाने में सफल होंगे। बड़े भाई-बहनों के मध्य प्रेम बढ़ेगा। संकट की घड़ी में वह आपकी सहायता करेंगे।

मीन राशि

इस अवधि गुरु ग्रह मीन राशि के दशम भाव में होगे। मीन राशि के जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में अच्छी खासी सफलता मिलेगी। शिक्षा विभाग से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। मन प्रसन्न रहेगा।