विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

मंगल का मीन राशि में प्रवेश 18 जून 2020, जानिए क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव

Mars Transit in Pisces on 18 June 2020 Prediction for all Zodiac Signs

इन दिनों मंगल कुंभ में गोचर कर रहा है जिसके कारण उसे अपने शत्रु ग्रह शनि के ग्रह में प्रवेश करना पड़ रहा है, जिस वजह से मंगल पर राहु के दुष्प्रभाव भी पड़ रहे हैं।

ज्योतिषीय गणना अनुसार अब मंगल, कुंभ से अपनी राशि परिवर्तित करेगा एवं मीन में प्रवेश कर जाएगा। राशि परिवर्तन की यह क्रिया मंगल द्वारा 18 जून को घटित होगी। 18 जून की रात्रि 08 बजकर 12 मिनट पर मंगल, कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा जिसमें यह 17 अगस्त तक गोचर करेगा। इस राशि परिवर्तन का हर जातक पर भिन्न-भिन्न प्रभाव पड़ेगा। यह सभी राशि के जातकों के लिए किसी ना किसी तरह का परिवर्तन अवश्य ही लाएगा। कुछ जातकों के लिए यह शुभकारी बताया जा रहा है, तो कुछ के जीवन में अशुभकारी घटनाएं घटित होने का सूचक बताया जा रहा है।

मंगल का राशि परिवर्तन देश के हित के लिए ठीक नहीं माना जा रहा। मंगल की राशि परिवर्तन से देश में अनेकानेक प्रकार के परिवर्तन एवं समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना है। तो आइए जानते हैं मंगल के राशि परिवर्तन की वजह से होने वाले सकारात्मक एवं नकारात्मक परिवर्तन के संबंध में-

देश की आबोहवा में होने वाले परिवर्तन

ज्योतिष विज्ञेताओं के अनुसार मंगल का यह राशि परिवर्तन देश के लिए अशुभकारी संकेत हैं। यह चहुँऔर से बुरी खबर ही लेकर आएगा। देश की शासन प्रणाली, सीमावर्ती मामले, वैश्विक संबंध, मौसम का दुष्प्रभाव, चक्रवाती तूफान, महामारी का प्रकोप आदि दुष्प्रभाव के अधिक सक्रिय हो जाने की संभावना है। इस दौरान मौसम और सीमाओं से जुड़े वाद-विवाद अधिक संकट उत्पन्न कर सकते हैं। कुछ अनचाहे परिवर्तन लाने पड़ सकते हैं।

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी, तूफान एवं बारिश से दूबर स्थिति बनी रहेगी तो वहीं कुछ इलाकों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप छाया रहेगा। अग्निकांड आदि होने की भी आशंकाएं बनी ही रहेगी। मंगल ग्रह के सेनापति है, अतएव इसका सीधा प्रभाव राज के राजकीय प्रणाली पर विशेष रूप से दिखेगा। शासकों के मध्य दरार उत्पन्न हो सकती है जो देश के लिए अहितकारी रहेगा। अनेकानेक प्रकार की दुर्घटनाएं, वाद-विवाद की स्थिति बनी रहेगी। महामारी का प्रकोप भी विस्तृत हो सकता है।

सभी राशि जातकों पर पड़ेंगे प्रभाव

आइए जानते हैं मंगल की राशि परिवर्तन का भिन्न-भिन्न राशियों पर क्या पड़ने वाला है। यह प्रभाव किस के जीवन में  मंगलकारी परिणाम दर्शाएगा एवं किसके लिए यह अमंगलकारी साबित होगा, यह देखना दिलचस्प होगा। तो आइये जानें मंगल के परिवर्तन का आपके जीवन में पड़ने वाला शुभ मंगल व अमंगल परिणाम एवं प्रभाव-

मेष राशि

मंगल के मीन राशि में परिवर्तन करने से यह मेष राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। बारहवां भाव आर्थिक व्यय से संबंधित है। अतः मेष राशि के जातकों के खर्च में बढ़ोतरी होगी, साथ ही आपकी मानसिक तनाव की स्थिति में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आप के विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अपने मन को शांत रखने की चेष्टा करें।

वृषभ राशि

मंगल ग्रह का यह राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के ग्यारहवें भाव में गोचर कर अपने प्रभाव दर्शआएगा। इससे वृषभ राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने की संभावना है। हालांकि पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकता है, किसी बात को लेकर आपके बीच विचार-विमर्श के दौरान ही वाद विवाद उत्पन्न हो जाएगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक के दसवें भाव में मंगल गोचर करेगा। यहाँ दसवां भाव नौकरी, कार्यक्षेत्र, फ्यूचर कैरियर आदि से जुड़ा है। अतः आपको यह राशि परिवर्तन सफलता दिलाने योग्य है। इससे आपके जीवन में कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। इस राशि के विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा आदि में सफलता प्राप्त करेंगे। मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के नवें भाव में मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन के पश्चात गोचर होगा। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक नवाग्रह शिक्षा से संबंधित है। यह उच्च शिक्षा, धर्म-कर्म से जुड़ाव को दर्शाता है। जो जातक लंबे समय से नौकरी में परिवर्तन करने हेतु चेष्टा कर रहे हैं, उन जातकों के प्रयास सफल हो सकते हैं। आपको कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन अत्यंत लाभकारी रहेगा, आप खूब मुनाफा कमाएंगे।

सिंह राशि

मंगल ग्रह का मीन राशि में प्रवेश करना सिंह राशि के आठवें भाव में गोचर की स्थिति उत्पन्न करेगा जो सिंह राशि के जातकों में विभिन्न तरह के परिवर्तन लाएगा। यह सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों हो सकते हैं। सिंह राशि के जातकों को इन दिनों स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है, इसलिए अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या राशि

मंगल ग्रह का गोचर कन्या राशि के सातवें भाव में होगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कुंडली में मौजूद सातवां भाव जीवनसाथी से जुड़ा एवं वैवाहिक परिस्थितियों को प्रदर्शित करता है। यह साझेदारी से संबंधित होता है। मंगल का गोचर आपके निजी जीवन में समस्या उत्पन्न कर सकता है। आपके आपसी रिश्तो में मतभेद व कड़वाहट की स्थिति बनी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर होगा जो यह दर्शाता है कि आप के शत्रु अधिक सक्रिय हो रहे हैं। बावजूद इसके आप उन्हें परास्त करने में सफल होंगे साथ ही उनके सभी नकारात्मक प्रयोगों को असफल करने में सक्षम रहेंगे। हालांकि इन दिनों आपको सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है, इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या उत्पन्न होने  के प्रबल आसार रहते हैं।

वृश्चिक राशि

18 जून को मंगल द्वारा किया जाने वाला राशि परिवर्तन आपकी कुंडली के पांचवें भाव में गोचर करेगा। शास्त्रानुसार कुंडली का पांचवा भाव संतान एवं बौद्धिकता से संबंधित होता है। इस दौरान आपको संतान से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। संतान के करियर को लेकर मन चिंतित रहेगा अथवा स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आ सकती है। किसी मुद्दे पर आप बेवजह बहस में लगे रह सकते हैं। आपको धैर्य रखने की अत्यंत आवश्यकता है। आपका अधीर होना आपके लिए संकट उत्पन्न कर सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के चौथे भाव में मंगल इस दौरान गोचर कर रहा है। चौथा भाव सुख-समृद्धि को प्रदर्शित करता है। यह परिवर्तन आपकी संपत्ति में अपार वृद्धि कर सकता है, किसी अचल संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है। आप किसी मकान, जमीन आदि से जुड़ी खरीद-बिक्री हेतु विचार करेंगे। अचल संपत्ति के क्रय हेतु यह अत्यंत ही शुभकारी समय है। माताजी की सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है, उनका ख्याल रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि

मंगल इस दौरान मकर राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा जो आपके शौर्य, पराक्रम एवं साहस को प्रदर्शित करता है। इस दौरान आपके द्वारा किए गए कार्यों की समाज में सराहना होगी। आपके पुराने अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आपके द्वारा लिया गया निर्णय लोगों को हितकारी एवं कल्याणकारी लगेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के दूसरे भाव में मंगल का गोचर हो रहा है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके धन भाव से जुड़ा है। दूसरा भाव आर्थिक संपदा, भौतिक सफलता आदि को प्रभावित करता है। अतः इस दौरान आपको सफलता मिलने के योग हैं एवं लंबे समय से अटका हुआ धन आपको वापस प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि

मंगल कुंभ राशि से अपनी राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। यह मीन पर सर्वाधिक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष विज्ञेताओं के अनुसार मंगल का मीन राशि में प्रवेश मंगल के लिए अशुभकारी परिणाम लेकर आएगा। इन दिनों आपकी सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है। यह आपके जीवन में नकारात्मकता लाने का कार्य करेगा।