विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Mercury Transit August 2020: बुध का सिंह राशि में गोचर, जानिए क्या होगा इसका सभी राशियों पर असर

Mercury Transit in Leo 17 August 2020 know it's effects on all zodiac signs

हम सभी जानते हैं और यह मानते भी हैं कि ग्रह गोचरों की स्थिति व परिस्थिति का हमारे जीवन पर अक्षम्य प्रभाव पड़ता है। ऐसा ना सिर्फ ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है, अपितु विज्ञान में भी।

वैज्ञानिक अध्ययन व खगोलीय घटनाओं के अध्ययन के अनुरूप हमें यह पता चलता है कि अंतरिक्ष में घटित घटनाएं किसी न किसी प्रकार से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप में हमारे जीवन पर अपना गहरा असर छोड़ती हैं। ऐसे में 17 अगस्त को नवग्रहों में से एक बुध अपना राशि परिवर्तन करने जा रहा है जिसकी सौरमंडलीय स्थिति अनुसार यह सूर्य ग्रह के सबसे समीप के ग्रहों में सबसे छोटा होता है। इसका आकार अन्य 9 ग्रहों में सबसे छोटा है। ज्योतिष के अनुसार बुध को शुभ एवं श्रेष्ठ परिणाम देय ग्रह माना जाता है। यह भौतिकवादिता हेतु परिणामदेय होता है। इसे बुद्धि, संचार, वाणी, व्यवसाय आदि का कारक माना जाता है। जिन व्यक्तियों का बुध मजबूत होता है, उनकी अलग ही छवि होती है।

बुध को नव ग्रहों के मध्य युवराज की संज्ञा दी गई है। यह मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी ग्रह है जो कन्या राशि में उच्च राशिगत तथा मीन राशि में नीच राशिगत संज्ञक माने जाते हैं। यह चंद्र देव के पुत्र कहे जाते हैं। ऐसे में बुध द्वारा किया जाने वाला राशि परिवर्तन सभी जातकों के जीवन पर अपना प्रभाव अवश्य ही दर्शएगा।

दरअसल इस वर्ष के 2020 में 17 अगस्त की तिथि को सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर बुध अपने गोचर को कर्क राशि में समाप्त कर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहा है जहाँ पर पहले से ही सूर्य विराजमान है। अतः सिंह राशि में प्रवेश कर बुध का सूर्य के साथ ही युति करने वाला है। तत्पश्चात सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य योग आरंभ होगा जो 29 अगस्त से आरंभ हो जाएगा। उसके पूर्व बुधादित्य योग निष्प्रभावी रहेगा। इसी प्रकार से गोचर करते हुए 2 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 02 मिनट तक बुध सिंह राशि में बना रहेगा जिसके बाद यह अपनी अगली राशि अर्थात कन्या राशि में गोचर करने को चला जाएगा।

तो आइए जानते हैं बुध के द्वारा किया जाने वाला यह राशि परिवर्तन अन्य 12 राशि के जातकों को किस प्रकार प्रभावित कर रहा है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के विद्या भाव में बुध का गोचर होने वाला है जो अत्यंत ही शुभ परिणामदाई साबित होने वाला है। शिक्षा जगत के सभी लोगों के लिए यह वरदान साबित होगा। यह गोचर अत्यंत ही लाभकारी साबित होने वाला है। किंतु इस दौरान आपको अपने शत्रुओं से सतर्क व सावधान रहने की आवश्यकता है। इन दिनों आर्थिक मामले में अधिक लेनदेन करना भी आपके लिए ठीक नहीं है अन्यथा कर्ज का बोझ आप पर बन सकता है। वहीं निवेश आदि से भी परहेज बरतें। नवविवाहित जातकों के संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं, संभवत आपके घर में किसी नए नन्हे मेहमान का आवागमन हो सकता है। इस राशि पर बुध के गोचर के शुभ प्रभाव के रूप में आपकी ऊर्जाएं विकसित होंगी। आप सभी कार्य को पूरे जोश व उत्साह के साथ करेंगे एवं सफलता की प्राप्ति करेंगे। वहीं घर परिवार में घर के मुखिया से थोड़ी नोकझोंक व मतभेद जैसी स्थिति बने रहने की आशंका है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के चतुर्थ भाव में बुध का यह गोचर होने वाला है जो वृषभ राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से फलदाई साबित होगा क्योंकि बुध का चतुर्थ भाव में गोचर करना शुभकारी नहीं माना जाता है। किंतु वहीं अचल संपत्ति की खरीदारी व कुछ अटके कार्य आदि हेतु यह अत्यंत ही शुभकारी माना जाता है। जैसे आपको अगर मकान खरीदना हो अथवा किसी प्रकार की वाहन आदि की खरीदारी करनी हो, तो यह इसके लिए शुभकारी परिणाम दर्शाएगा। इन दिनों आपके आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, उनकी स्थिति में गिरावट आएगी। फिजूल के खर्चे से बचने की चेष्टा करें। दूसरों की बातों में टांग ना अड़ाए अन्यथा यह आप के मान-सम्मान हेतु ठीक नहीं होगा। घर-परिवार में अशान्तिपूर्ण वातावरण भी उत्पन्न हो सकता है, पारिवारिक माहौल को अपनी ओर से बेहतर बनाए रखने की चेष्टा करें। कारोबार हेतु बुध का यह गोचर बढ़िया रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह काफी बढ़िया परिणाम दिखाने वाला है।

आगे पढ़ें अन्य राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में