विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

8 फरवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 8 February 2020

आज दिनांक 8 फरवरी 2020, माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। साथ ही दिन शुक्रवार है। आज विक्रम संवत् 2076 है। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल एवं शिशिर ऋतु है। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 29 मिनट से चलकर 12 बजे तक है। अतः इस कालावधि में कोई भी शुभ कार्य न करें। वहीं त्रयोदशी तिथि सायं 06 बजकर 33 मिनट तक रहेगी जिसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा। शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक है। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 48  मिनट से 03 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। अमृत काल रात को 9 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की दशा जानने के पश्चात आज 8 फरवरी 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

मेष राशि वालों को आज पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम प्रसंगों में से दिन कुछ ठीक नहीं है, आपसी तनाव बढ़ सकता है।

वृषभ राशि

सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधी मामलों में दिन अत्यंत ही बेहतर है, आज पुराने सभी क्लेश दूर होंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। उनका परामर्श आपकी उन्नति का कारण बनेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज सभी कार्य समझदारी पूर्वक करेंगे। आपके व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। आप तरक्की करेंगे। अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। खुद को जिम्मेदार बनाने की कोशिश में आगे बढ़ेंगे।

गोमेद रत्न के लाभ

कर्क राशि

आज आपके लाभ के योग हैं। आज के दिन किया गया आर्थिक निवेश अधिक फलदाई है। आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। अपनों का सहयोग बना रहेगा। कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम के मामलों में दिन अनुकूल है।

सिंह राशि

भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पुराने लंबित कार्य बनेंगे। दांपत्य जीवन बेहतर है। प्रेम प्रसंगों में दिन आपके पक्ष में है। सभी कार्यों को मन लगाकर करें, कामयाबी अवश्य प्राप्त होगी।

शनि ग्रह के उपाय जो करेंगे सभी कष्ट दूर

कन्या राशि

आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। खान-पान का खास ख्याल रखें। मौसमी प्रभाव भी अपना असर दिखा सकता है। कारोबार में दिन मध्यम रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के आज आर्थिक लाभ के योग हैं। कारोबार में उन्नति होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बेहतर है। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार करने की कोशिश करेंगे। किसी से बहस ना करें, किसी से उलझने का प्रयत्न करना आपके लिए हानिकारक है।

वृश्चिक राशि

आज आपके खर्च में वृद्धि होगी। आपके प्रेमीजन आपसे किसी बात पर नाराज हो सकता है जिसे मनाने कि आप कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में दिन लाभकारी रहेगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं।

धनु राशि

सभी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सहयोग आपकी उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करेगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। आर्थिक निवेश से बचने का प्रयोग करें। आज के दिन निवेश करना आपके लिए हानिप्रद होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं।

नवविवाहित जोड़े सुखी दांपत्य जीवन चाहते हैं तो अपनाएं ये वास्तु उपाय

मकर राशि

सेहत का ख्याल रखें। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। मौसमी प्रभाव की वजह से सर्दी, जुकाम, बुखार आदि भी हो सकता है। स्वास्थ्य की वजह से मानसिक परेशानी बनी रहेगी जिस वजह से कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। फिर भी कार्य क्षेत्र में स्थिति बेहतर रहेगी।

कुम्भ राशि

शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर हैं। आपके रणनीति कार्य करेगी। सेहत के लिए दिन बेहतर है। आर्थिक लाभ के योग हैं।

मीन राशि

पुरानी समस्याएं समाप्त होने के कगार पर है। आर्थिक मामलों में दिन मध्यम है। समझदारी के साथ कार्य करें। पुराने कर्ज समाप्त होंगे। कहीं यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। हालांकि यह यात्रा के लिए बहुत अधिक फलदाई नहीं है।