विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

30 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 30 April 2020

आज दिनांक 30 अप्रैल 2020 वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि एवं दिन बृहस्पतिवार है। विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है। आज राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक है। इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें।

आज सप्तमी तिथि दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक बनी है जिसके बाद फिर अष्टमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। पुष्य नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 53 मिनट तक है, फिर आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ हो जायेगा। वहीं वणिज करण दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक है, तत्पश्चात बव करण का आरंभ होगा। आज चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक बना हुआ है। साथ ही विजय मुहूर्त भी दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 30 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

स्वास्थ्य के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है, अतः सेहत के प्रति जागरूक हो जाएं अन्यथा किसी बड़ी संकट का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का सहयोग एवं स्नेह बना रहेगा। संतान के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति कर सकते हैं। मन खुश रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद है।

वृषभ राशि

दिन आलस्य से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन को पूरा नहीं कर पाएंगे जिससे कारोबार की स्थिति मध्यम रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में सुधार आएगा, घर-परिवार पर अधिक समय देंगे। किसी बात को लेकर मन चिंतित रह सकता है। हालांकि पारिवारिक वातावरण आपके मानसिक तनाव को दूर करेगा। कुछ पुराने रिश्तों के बीच की दरार समाप्त होंगी एवं एकता बढ़ेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते चले जाएंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। लाभ ही लाभ होंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। वहीं प्रेम जीवन अत्यंत ही सुखद है।

कर्क राशि

मन खिन्न रहेगा, किसी बात को लेकर गंभीर चिंतन की स्थिति में रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को मनोनुकूल तरीके से पूर्ण नहीं कर पाएंगे। घर में किसी से अनबन होने की संभावना है। संपत्ति आदि के मामलों में रिश्तो को प्राथमिकता दें। तनिक क्षण अर्थ के लोभ में अपने पारिवारिक रिश्तो को दाव पर ना लगाएं। रिश्ते अनमोल है। बड़े-बुजुर्गों के द्वारा दिए जा रहे परामर्श पर चिंतन मनन करें।

ये भी पढ़ें:-

सिंह राशि

दिन बढ़िया रहेगा किंतु आज आपकी वाणी इसे थोड़ा बिगाड़ सकती हैं। अतः अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अगर आपके बड़े बुजुर्ग आप पर क्रोध जता रहे हैं  तो शांत रहकर उसे सहन करने एवं उनके कारणों के निवारण की चेष्टा करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सांसारिकता के भटकाव में ना पड़े। अपनी वास्तविकता का सदैव ध्यान रखें। आप अपने लिए स्वयं ही संकट खड़ा ना करें।

कन्या राशि

स्वास्थ्य के मामलों में दिनमान कुछ ठीक नहीं है, सेहत पर ध्यान दें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में इतना लीन ना हो कि आपके रिश्ते आपके हाथों से पीछे छूटते चले जाएं, इसलिए कार्य के साथ-साथ अपने अपनों का भी ख्याल रखें। शिक्षा के क्षेत्र में दिन सामान्य बना रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्याओं के कारण आप की शिक्षा-दीक्षा प्रभावित हो सकती हैं। माता-पिता का आप के प्रति प्रेम भाव बना रहेगा।

तुला राशि

कार्यभार बढ़ेगा जिससे आप मानसिक दबाव का अनुभव करेंगे। इससे मन चिड़चिड़ा हो सकता है किंतु आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, संतान की मदद से आपके सभी कार्य एवं जिम्मेदारियां सरल व सहज तरीके से संपन्न हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन सुख देगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा है। एक-दूसरे की मदद हेतु खड़े रहेंगें।

ये भी पढ़ें:- नौकरी अथवा कार्यक्षेत्र में उन्नति पाने के उपाय

वृश्चिक राशि

मन उदास रहेगा। आप स्वयं को चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। अपना क्रोध हर किसी के समक्ष जाहिर करेंगे जिससे आपके रिश्ते पर प्रभाव पड़ेगा, साथ ही आपके मान-सम्मान में भी कमी आएगी। घर के बड़े-बुजुर्गों द्वारा आपको धार्मिक कार्यों के प्रति कार्य करने की सलाह दी जाएगी। संतान की ओर से प्राप्त शुभ समाचार मानसिक प्रसन्नता प्रदान करेगा।

धनु राशि

दिन सुखद एवं लाभकारी है। आप अपनी जिम्मेदारियों का बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि पूर्ण वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हर समस्याओं का मिलकर समाधान निकालेंगे। घर में आपके मनपसंद का भोजन बनेंगे। संतान की ओर से मन थोड़ा रुष्ट हो सकता है किंतु बाद में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

मकर राशि

दिन अत्यंत लाभकारी है। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। अचल संपत्ति से संबंधित कानूनी मामले समाप्त हो सकते हैं। आप अपनी समस्याओं को आपसी सुलह के माध्यम से प्रेमवत तरीके से सुलझा लेंगे। अपनी संतान द्वारा किए गए कार्यों पर आप स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। मन हर्षोल्लास से भरा रहेगा। घर की बेटियों को उपहार, मिठाई आदि भेंट करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होने की आवश्यकता है, आपका बिगड़ता स्वास्थ्य किसी बड़ी समस्या को उत्पन्न कर सकता है। वैसे भी चारों और संक्रमण वायरस आदमी का प्रकोप फैला है, अतः विशेष एहतियात बरतना आवश्यक है। सावधानी बरतें। अधिक से अधिक घर में रहे। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का भी खास ख्याल रखें, वे सर्दी, जुकाम आदि से पीड़ित हो सकते हैं। किसी नई कला को सीखने हेतु हाथ आजमा सकते हैं।

मीन राशि
 
आज का दिन सुखद है। आपके सभी कार्य मनोनुकूल संपन्न होंगें। आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे सफलता प्राप्त करेंगे। लंबे समय से अटके कार्य आज संपन्न हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, एक दूसरे के साथ यादगार लम्हे व्यतीत करेंगे। किसी पुराने मित्र अथवा स्वजन आदि से लंबे समय बाद वार्तालाप होगी। आप कुछ बेहतरीन लम्हों को याद कर खिलाखिलायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन करने में सफल होंगे।