विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

28 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 28 April 2020

आज दिनांक 28 अप्रैल 2020 दिन मंगलवार है। हिंदी तिथि अनुसार वैशाख माह शुक्ल पक्ष की पंचमी है। विक्रम सम्वत 2077 है। आज आद्रा नक्षत्र है।

आज चन्द्रमा बुध प्रधान मिथुन राशि में है तो वहीं सूर्य मेष में हैं। आज स्कन्द षष्ठी भी है। स्कन्द देव भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र और भगवान गणेश के छोटे भाई हैं। भगवान स्कन्द को मुरुगन, कार्तिकेय और सुब्रहमन्य के नाम से भी जाना जाता है। षष्ठी तिथि भगवान स्कन्द को समर्पित मानी जाती है। आज सूर्योदय का समय प्रातः  05:42:35 बजे का है तो  वहीं आज सूर्यास्त सांय 18:54:52 बजे होगा।

अशुभ मुहूर्त में राहुकाल दोपहर 03 बजकर 36 मिनट से शाम 05 बजकर 15 मिनट तक बना हुआ है। अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। आज के शुभ मुहूर्त में अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक बना है।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 28 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा किंतु अत्यधिक जोखिम भरे कार्यों में हाथ ना डालें। किसी भी प्रकार का निवेश सोच-समझकर एवं जांच परख कर ही करें। हालांकि आज का दिन निवेश के लिए लाभदायक साबित भी हो सकता है। दांपत्य जीवन में अधिकतर लोगों के लिए दिन सुखद है। पारिवारिक माहौल मानसिक प्रसन्नता प्रदान करेगा। धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी है। घर-परिवार में अधिकाधिक समय देंगे। आज आप घर में आपसी सहमति से कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। विवाहितों के लिए दिन खुशनुमा है। आपकी आपसी समझ में वृद्धि होगी। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें, स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक नहीं है। अपने खानपान पर नियंत्रण रखें, अन्यथा पेट संबंधी समस्या आ सकती हैं। पारिवारिक माहौल मानसिक प्रसन्नता बनाए रखेगा।

मिथुन राशि

दिन ठीक-ठाक रहेगा। घर-परिवार से लेकर कार्यक्षेत्र तक के दायित्वों में वृद्धि होगी जिस वजह से आप मानसिक दबाव का अनुभव करेंगे। मानसिक उलझन एवं तनाव की स्थिति बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। कार्यों की वृद्धि से असमंजस की स्थिति में रहेंगे। अपनी बौद्धिकता का प्रयोग करने की आवश्यकता है। समझदारी एवं चतुराई से कार्य करें ताकि कम समय में अधिक परिणाम की प्राप्ति कर सके। आज आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं।

कर्क राशि

आज आपके के खर्च में बढ़ोतरी होगी तो वहीं आय के स्रोत में कमी आएगी जिस वजह से मन खिन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। गृहस्थ जीवन में अनबन होने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों से लेकर कारोबार तक दिन मध्यम बना रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने वालों लोगों के लिए दिन आनंद से भरा है, प्रेमीजन का सहयोग बिगड़ते कार्य बना देगा। आज के दिन आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी, अतः लगन से कार्य करें।

ये भी पढ़ें:-

सिंह राशि

आज आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति के आसार हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके द्वारा अपनाई गई रणनीति को आपके सहकर्मियों द्वारा नकल करने की चेष्टा की जा सकती है।  प्रेमजीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक माहौल आपकी मानसिक प्रसन्नता को चौगुना कर देगा। सेहत की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर बनेगी। विवाहितों के लिए दिन रोमांचक है।

कन्या राशि

सेहत के प्रति ध्यान दें, स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्या प्रभावित कर सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा, आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियों का बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे। भविष्य के बारे में सोच कर अधिक चिंतित ना हो। बस कार्य करते जाये, परिणाम आपके हित में रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन लाभकारी है, पढ़ाई-लिखाई में खूब मन लगेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को आज के दिन कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, किंतु ध्यान रहे भावनाओं में आकर लिया गया निर्णय दीर्घकालिक अवधि हेतु नुकसानदेह हो सकता है। अतः समझदारी से माहौल को देखते हुए कोई भी निर्णय लें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। खानपान पर ध्यान दें, सेहत का ख्याल रखें। आज आपकी चालाकी पकड़ी जा सकती हैं, अतः अपनी चालाकी में भी समझदारी बरतें।

वृश्चिक राशि

लंबे समय बाद किसी पुराने स्वजन से फोन पर वार्तालाप होगी जो आपके टूटे-बिखरे रिश्ते में जान डाल देगा। आप बीते कुछ यादगार लम्हों को याद कर खुश होंगे। कार्यक्षेत्र के प्रति आपको अधिक सजग होने की आवश्यकता है। घर-परिवार एवं रिश्तों में इतना ना उलझें कि आप अपने कार्य का नुकसान कर लें। घरेलु माहौल सुखद है। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।

धनु राशि

अपने शत्रुओं से बचकर रहने की चेष्टा करें। आपके स्वजनों में से कोई आपके विरुद्ध बड़ा षड्यंत्र रच सकता है। आज आप कोई बड़ा निर्णय ना लें, आज के दिन लिया गया निर्णय संकट खड़ा कर सकता है। परिवार में कलह का वातावरण बन सकता है। मानसिक तौर पर स्वयं को अशांत महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। आज आप अपनी मानसिक शांति हेतु धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।

मकर राशि

आप स्वयं को अत्यधिक व्यस्त महसूस करेंगे एवं अपनी व्यस्तता की वजह से थकावट का भी अनुभव करेंगे। हालांकि आप के कुछ महत्वपूर्ण कार्य रह जाएंगे। इधर-उधर के छोटे-मोटे कामों में अधिक समय लग जाएगा। अतः आपको इससे सीख लेनी चाहिए कि कार्यक्षेत्र में समझदारी बरतना अत्यंत आवश्यक है। व्यर्थ के कार्यों में समय ना बर्बाद करें, अपनी जिम्मेदारियों को समझें एवं समझदारी के साथ उन्हें निभाने की चेष्टा करें। आर्थिक लाभ के योग हैं।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि के जातकों की मानसिक शांति बनी रहेगी। मौसमी प्रभाव आपकी सेहत पर असर डाल सकता है। वायरस, संक्रमण आदि से बचने हेतु एहतियात बरतें। किसी से मनमुटाव होने की संभावना है। अपने द्वारा किए गए बर्ताव से आप स्वयं ही चिंतित रहेंगे। किसी स्वजन को दुखी कर सकते हैं जिसका आपको पछतावा होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति मन आकर्षित होगा।

मीन राशि

आज आप के खर्च में वृद्धि होगी जिस वजह से आप आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता ग्रस्त हो जाएंगे। हालांकि घर-परिवार की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न चित्त हो जाएगा। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा है, विशेष तौर पर पत्रकारिता और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन संघर्षपूर्ण रह सकता है। सेहत के प्रति सजग रहें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली भरा बरकरार रहेगी।