विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

27 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 27 March 2020

आज दिनांक 27 मार्च 2020 चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि और दिन शुक्रवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में है। बसन्त ऋतु है। आज राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक है, अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। वहीं तृतीया तिथि रात्रि 10 बजकर 13 मिनट तक  है, फिर चतुर्थी तिथि का प्रवेश होगा। वहीं अश्विनी नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। उसके बाद भरणी नक्षत्र का आरंभ हो रहा है। वहीं वैधृति योग सायं 05 बकर 15 मिनट तक रहेगा जिसके उपरांत विष्कंभ योग का आरंभ होगा।

आज तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 04 मिनट तक बना है जिसके बाद वणिज करण का आरंभ हो जाएगा। आज चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक होगा। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 17 मिनट से सुबह 10 बजकर 09 मिनट तक बना है।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 23 मार्च 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

आज आपके कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिससे आपका दिन काफी वयस्तता पूर्ण रहेगा। मानसिक तौर पर थोड़े अशांत रह सकते हैं। किसी बात की चिंता सताएगी। सेहत से सम्बंधित समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

अच्छी सेहत के लिए वास्तु उपाय जो जुड़े हैं आपकी रसोई से

वृषभ राशि

आज घर मे पिता से किसी बात को लेकर नौंक-झोंक हो सकती है, अतः अपनी वाणी पर संयम बरतने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन सुखद है, आपसी समझ मे वृद्धि होगी। संतान की तरफ से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन राशि

दिन खुशियों से भरा है। पिता का सहयोग एवं स्नेह प्राप्त होगा। माता से किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। हालांकि बाद में हालात बेहतर हो जायेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनो का साथ बना रहेगा।

माणिक्य रत्न और इससे होने वाले लाभ

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार वालों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यादगार समय व्यतीत करेंगे जिससे आपसी रिश्तों में दृढ़ता आयेगी।

सिंह राशि

माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कोई बिगड़ा हुआ कार्य भी बन जाएगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि

मन खुश रहेगा। गृहस्थ माहौल बेहतर है। अपनों के साथ समय व्यतीत करने को मिलेगा। घर में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन को चखने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक खुशहाली बरकरार रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम है। आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी अशुभ समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सेहत का खयाल रखें, स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

वृश्चिक राशि

अपनी वाणी पर संयम रखें। बेवजह किसी से न उलझें अन्यथा किसी से अनबन होने की भी संभावना है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर मन खिन्न रहेगा।  

धनु राशि

आज आप मानसिक तनाव की स्थिति में रहेंगे जिससे मन सुस्त और उदास रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मौसमी प्रभाव से बचने का प्रयत्न करें। सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के आज यात्रा के योग है। वैसे तो यह यात्रा आपके लिए लाभदायक है परन्तु किसी घटना के भी घटित होने की संभावना है। हो सके तो यात्रा को टाल दें। स्वास्थ्य संबधित कोई परेशानी पैदा हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों के लिए दिन पहले की तुलना में अच्छा है। कार्यक्षेत्र में ध्यान लगेगा परन्तु प्रगति के आसार बंद दिखाई दे रहे हैं। अनावश्यक व्यय में भी वृद्धि होगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत पर विचार कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में आपसी स्नेह भाव बना रहेगा।

मीन राशि

सेहत के प्रति जागरूक होने की चेष्ठा करें। लंबे समय से आ रही परेशानियों को नजरअंदाज न करें अन्यथा लंबा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सही उपचार करवाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।