विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

25 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 25 April 2020

आज दिनांक 25 अप्रैल 2020, दिन शनिवार का है। वैशाख मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। विक्रम संवत 2077 है। आज सूर्य दक्षिण गोलार्द्ध में है। ग्रीष्म ऋतु है। आज प्रात: 9 बजे से प्रात: 10 बज कर 30 मिनट तक राहुकालम् योग है। अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत न करें।

वैशाख शुक्ल द्वितीया प्रात:11 बज कर 52 मिनट तक है जिसके बाद तृतीया तिथि की शुरुआत होगी। वहीं कृत्तिका नक्षत्र रात्रि 8 बज कर 58 मिनट तक है जबकि रोहिणी नक्षत्र सौभाग्य योग रात्रि 11 बज कर 51 मिनट तक रहेगा जिसकें बाद शोभन योग कौलव करण बना रहेगा। आज चंद्रमा दिन-रात वृष राशि में है।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 25 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम है। किसी बात को लेकर मन दुविधा जनक स्थिति में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद हेतु कार्य करेंगे जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत का ख्याल रखें, वातावरण का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृषभ राशि

दिन बेहतर हैं। आर्थिक उन्नति के योग हैं। लाभ ही लाभ होंगे। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सहयोग के कारण बिगड़े हुए कार्य भी बन जाएंगे। उच्च अधिकारी आपके कार्य एवं प्रस्तुतीकरण से प्रसन्न रहेंगे। आपकी पदोन्नति हो सकती हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

दिन आलस्य से भरा रहेगा। मन अस्वस्थ रह सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र हेतु दिन लाभकारी हैं, आपके कार्यों की गुणवत्ता की सराहना की जाएगी। घर में भाई-बहन के आपसी रिश्ते में प्रेम भाव बढ़ेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करें लोगों के लिए खुशनुमा रहेगा।

शनिवार के उपाय जो करेंगे शनिदेव को प्रसन्न

कर्क राशि

अपनी वाणी पर संयम रखें, आपकी वाणी बनते कार्य भी बिगाड़ सकती हैं। रिश्तो में दरार उत्पन्न हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों का ठीक-ठाक से निर्वहन करेंगे। सेहत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है, घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का भी ख्याल रखें।

सिंह राशि

दिन लाभकारी है। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा कई कार्य बिगड़ जाएंगे। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत करने लोगों के बीच स्थिति में परिवर्तित होंगी। आपके रिश्तो में सुधार एवं समझ विकसित होगा।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र हेतु दिन बढ़िया है। विद्यार्थियों के लिए सफलता प्राप्ति का समय है, पढ़ाई-लिखाई में खूब मन लगेगा। सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, मौसमी प्रभाव से प्रभावित हो सकते है। आप मानसिक व शारीरिक कष्ट से स्वयं को पीड़ित महसूस करेंगे।

नीलम धारण करने की विधि और इसके लाभ

तुला राशि

पारिवारिक खुशहाली मानसिक प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपसी सहयोग भाव बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन अत्यंत खुशनुमा है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर लोगों के लिए भी आज का दिन ठीक है। सरकारी कामकाज आदि पर ध्यान लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि

दिन लाभकारी हैं। आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आप दूसरों की मदद हेतु तत्परता दिखाएंगे। आपका सेवार्थ भाव आपके मान-सम्मान में वृद्धि  करेगा। आपकी बौद्धिकता आपकी उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगी।

धनु राशि

आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। गृहस्थ माहौल खुशियां प्रदान करेगा। मनपसंद भोजन ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। अपनी मेहनत को यूं ही बरकरार रखें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में दिन कुछ ठीक नहीं है। आपके खर्च में वृद्धि होगी, वहीं दूसरी ओर आमदनी के स्रोत में भी कमी आएगी। किसी नये कार्य पर दिमाग लगाने की चेष्टा करें तभी स्थिति सामान्य होने की संभावना है। हालाकि पारिवारिक सहयोग आपके बल को बढ़ावा देगा।

कुम्भ राशि

मन सुस्त रहेगा। कार्य में मन नहीं लगेगा। आलस्य हावी होगा। अपने कार्यभार के प्रति आपकी गैर जिम्मेदाराना हरकत आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकती है। मेहनत करने की आवश्यकता है। विवाहितों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।

वास्तु के इन नियमों के पालन से नहीं होगी धन की कमी

मीन राशि

दिन कुछ ठीक नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। मौसमी प्रभाव के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्या आ सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहे। वायरल आदि का प्रकोप चारों ओर फैला है। पारिवारिक माहौल सामान्य है। माता पिता का स्नेह बरकरार है।