Warning: session_start(): open(/var/cpanel/php/sessions/ea-php74/sess_82b82d367aef178866f50a5133c02a9a, O_RDWR) failed: No space left on device (28) in phar:///home/astrokaka/public_html/app.1.1.1.phar/globalConfig/sessionController.php on line 29

Warning: session_start(): Failed to read session data: files (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php74) in phar:///home/astrokaka/public_html/app.1.1.1.phar/globalConfig/sessionController.php on line 29
राशिफल 21 जनवरी 2020 - Aaj ka 21 January 2020 Dainik Rashifal Horoscope in Hindi

21 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 21 January 2020

आज 21 जनवरी 2020 को माघ के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन मंगलवार है जिसमें आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में  है, जबकि राहुकाल दोपहर 15:09 से लेकर 16:27 बजे तक रहेगा।

इतने योगों के पश्चात् यह जानना आवश्यक हो जाता है कि आज का दिन सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा समय लेकर आएगा आज के दैनिक राशिफल द्वारा। इस राशिफल की गणना चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है जिसे निकालने हेतु पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कि कैसा चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में उत्तम है। आज के दिन किया गया आर्थिक निवेश अति फलदाई होगा। कारोबार में भी लाभ के योग हैं। पारिवारिक शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि

कार्यों का दबाव रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ जाएगी जिसका आप जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित रह सकते हैं।

कर्क राशि

दिन बेहतरीन रहेगा। मान सम्मान, पद प्रतिष्ठा आदि में वृद्धि होगी। सभी विरोधी परास्त होंगे। कारोबार में लाभ के योग हैं। लंबे समय से किसी कार्य हेतु की जा रही मेहनत आज सफल होगी। सेहत की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर है।

सिंह राशि

मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। परिवार का स्नेह प्राप्त होगा। कारोबार में स्थिति सामान्य है। नौकरी पेशा लोगों के उच्च अधिकारी उनसे प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य है।

कन्या राशि

घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखिए। आपकी अपनी सेहत की स्थिति भी चरमरा सकती है। कारोबार में लाभ के योग हैं। आर्थिक उन्नति के पूरे आसार हैं। मानसिक तनाव की स्थिति में रह सकते हैं, अपना ख्याल रखें।

ये भी पढ़ें:-

तुला राशि

आर्थिक लाभ के आसार हैं। पुराने लंबित कार्य बनेंगे। कहीं किसी यात्रा पर जा सकते हैं, यह यात्रा आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग प्रशस्त करेगी। मन प्रसन्न रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के समक्ष आज अनेकानेक चुनौतियां आएंगी जिनका डटकर सामना करने की आवश्यकता है। चुनौती से परास्त होने की जगह दो-दो हाथ करना आपके मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा।

धनु राशि

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी वाणी पर संयम रखने का प्रयत्न करें, किसी से बेकार में वाद-विवाद करने की चेष्टा ना करें, यह आपकी ख्याति में कमी लाएगा।

मकर राशि

आज घर में किसी अतिथि आगमन हो सकता है जिससे परिवार में खुशहाली बरकरार रहेगी। कुछ लोगों के बीच के आपसी संबंध में खटास बरकरार रहेगी। अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, हंसते मुस्कुराते रहें, स्थिति सामान्य हो जाएगी।

कुम्भ राशि

रचनात्मक कार्य करेंगे जिससे आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी और मानसिक प्रसन्नता बरकरार रहेगी। कारोबार में लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति की संभावना है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भाग्य पूर्णतः पक्ष में है। आज जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, सफलता अवश्य प्राप्त होगी। अचानक कहीं से धन लाभ के योग हैं। परिवार में किसी बात को लेकर मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।