विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

2 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल

Dainik Rashifal 2 January 2020

आज 2 दिसम्बर 2020, पौष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज सप्तमी तिथि आज रात 9 बजकर 1 मिनट तक रहेगी, फिर बाद में अष्टमी तिथि आरम्भ हो जाएगी।

हर वर्ष पौष मास के शुक्ल पक्ष को शाकम्भरी देवी जयंती मानाने का विधान है। साथ ही रात 10 बजकर 40 मिनट तक वरीयान योग भी रहेगा। वरीयान योग शुभकारी योग है। इसमें मंगलकार्य सम्पन्न किये जाते हैं। इतना ही नही आज उत्तराभाद्र पद नक्षत्र भी है जो आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 7 बजकर 20 मिनट तक उत्तराभाद्र पद नक्षत्र में है। ऐसे में इतनी सारी शुभ-अशुभ योगों के बाद आज का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। राशिफल की गणना हम सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि इत्यादि सभी को देखकर उसके अनुकूल करते हैं। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं।

फिर देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल। जानते हैं कैसे चमकेगा 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपके लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर परिवार में सुख शांति बरकरार रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ राशि

आज आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। कार्यक्षेत्र में सभी का साथ मिलेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र अथवा गृह कार्य को लेकर काफी व्यस्त रहना पड़ सकता है। इससे मानसिक दबाव भी बढ़ेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा।

कर्क राशि

आप अपने कार्य में आज समय का विशेष ख्याल रखें। समय की तत्परता आपको सफलता दिलाएगी। घर परिवार को लेकर अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी। वाणी में मधुरता रखें।

सिंह राशि

घर में स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न होगा। आपकी एवं आपकी माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मौसमी प्रभाव से बचने का प्रयत्न करें। समय के अनुसार खानपान में भी बदलाव लाएं। सफलता प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें :-

कन्या राशि

फिजूलखर्ची से बचने का प्रयत्न करें। कारोबार में लाभ के योग है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। स्थानांतरण के भी योग बन सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलेगी। सेहत के प्रति संजीदा रहे। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों की पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आपके पुराने अटके कार्य बन जाएंगे। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या उत्पन्न सकती हैं। अपना ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

आज  गृहस्थ जीवन का भोग करेंगे। पारिवारिक रिश्तो में सुधार लाएंगे। प्रेमी जन से मधुर संबंध बनेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। कारोबार में लाभ के योग हैं। आपको किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है।

धनु राशि

आज का दिन भोग विलासिता पूर्ण रहेगा। स्वादिष्ट भोजन ग्रहण करने को मिलेगा। कहीं घूमने बाहर जा सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि
चहूं ओर आपकी प्रशंसा होगी। लोग आपको सम्मान की दृष्टि से देखेंगे। पदोन्नति के योग हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। सेहत के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ फलदाई है। विद्यार्थियों के लिए यह दिन सफलता का के मार्ग प्रशस्त करने के योग्य है। व्यापार में लाभ ही लाभ है। बड़े-बुजुर्गों एवं उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा।

मीन राशि

आज आपके सभी पुराने बिगड़े हुए काम बनेंगे। घर में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है या आप ही किसी कार्यक्रम में शरीक हो सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तो की नजदीकयां बढ़ेगी।