विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

13 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 13 January 2020

आज माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन सोमवार है जिसमें तृतीया तिथि शाम 5 बजकर 33 मिनट तक ही रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि आरम्भ हो जाएगी।

आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। राशिफल की गणना हम सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उनके अनुकूल करते हैं। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा चमकेगा आज सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए बेहतर है। आज लाभ ही लाभ के योग है। कारोबार का भी विस्तार होगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन बेहतर है।

वृषभ राशि

वाणी पर नियंत्रण रखें, बिना मतलब की बहस से बचें। किसी के बहकावे में आने से बचें, अपनी समझ का प्रयोग करें। सोच समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है, सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी से अनबन भी हो सकती हैं, अतः सोच-समझकर बोलें। वैवाहिक जीवन में आ रहे क्लेश समाप्त होने की कगार पर हैं। संतान की ओर से कोई शुभ सन्देश प्राप्त होगा।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में अनेकानेक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है जिससे मन विचलित रहेगा। हालांकि आर्थिक मामलों में दिन बेहतर है। लाभ के योग हैं। अपने विरोधियों को स्वयं पर हावी ना होने दें, सतर्कता से कार्य करें।

सिंह राशि

मन प्रसन्न रहेगा। सभी कार्य स्वयं ही होते चले जाएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। दिन बेहतर है।

कन्या राशि

मानसिक तौर पर तनाव की स्थिति में रहेंगे। किसी भी कार्य में अच्छा नहीं लगेगा। शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी आ सकती है। हालांकि कार्य क्षेत्र  में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार में भी लाभ ही होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन अत्यंत ही बेहतर है। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सब आपकी प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रति सभी की दृष्टि में सम्मान होगा। घर-परिवार में वातावरण बेहतरीन रहेगा।

वृश्चिक राशि

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान ना हो। आज आपके खर्च में वृद्धि होगी। कारोबार में दिन सामान्य ही रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। पारिवारिक स्थिति बेहतर है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों की आज यात्रा के योग बन रहे हैं। यह यात्रा के लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, कामयाबी हाथ लगेगी। दिन बेहतरीन है, इसका फायदा उठाएं।

मकर राशि

दिन व्यवस्था पूर्ण है। घर में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है जिस कारण व्यस्तता बनी रहेगी। मानसिक तनाव भी आ सकता है। हालांकि घर का माहौल बेहतर रहेगा जिस वजह से तनाव की स्थिति में अधिक समय तक नहीं रहेंगे।

ये भी पढ़ें :-

कुम्भ राशि

आर्थिक मामलों में दिन बेहतर है। आज के दिन किया गया आर्थिक निवेश फायदेमंद साबित होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के आर्थिक व्यय में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। वहीं संतान से संबंधित कोई परेशानी आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी छोटी मोटी यात्रा पर जा सकते हैं।