विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

9 मई 2020 राशिफल

Daily Horoscope 9 May 2020 Rashifal

आज दिनांक 9 मई 2020 ज्येष्ठ मास के कृष्णा पक्ष द्वितीया तिथि एवं दिन शनिवार है, विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में है। ग्रीष्म ऋतु है। आज राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक है। अतः इस दौरान आप किसी भी शुभ कार्य का प्रारम्भ ना करें।

द्वितीया तिथि आज प्रातः 10 बजकर 16 मिनट तक बनी है जिसके बाद तृतीया तिथि का आरंभ हो जायेगा। आज अनुराधा नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 33 मिनट तक है, इसके बाद फिर ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ होगा। आज चंद्रमा अगले दिन तड़के 05 बजकर 02 मिनट तक वृश्चिक जिसके पश्चात धनु राशि पर संचार करेगा।

आज शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक बना हुआ है। साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक है।

इतने प्रकार के शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज दिनांक 9 मई 2020 का दिन सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा, यह जानना बेहद ही रोमांचक हो जाता है। आज के इस राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

आप स्वयं को शारीरिक व मानसिक तौर पर थका हुआ अनुभव करेंगे। आपके दायित्वों में बढ़ोतरी होगी, कार्य भार बढ़ेगा जिससे सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है, अतः स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें, छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज करने की जगह उनका तुरंत इलाज करवाएं अन्यथा बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप तरक्की करेंगे। गृहस्थ माहौल सुखद है। कार्यक्षेत्र हेतु नए लोगों से जुड़ेंगे जिनसे के स्रोत खुलेंगे। पूजा-पाठ आदि में रुचि लेंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ा सचेत रहें, कहीं भी निवेश करने से पूर्व पूरी तरह से जांच-परख कर ले, आर्थिक हानि होने की संभावना है। आप अचल संपत्ति  के क्रय पर विचार कर सकते हैं।

मिथुन राशि

दिन बढ़िया है। मनपसंद भोजन का सेवन करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियां बेहतर हैं, लाभ ही लाभ होंगे। आज आपकी सेहत की स्थिति बिगड़ सकती हैं, ध्यान देने की आवश्यकता है। खानपान में स्वास्थ्य वर्धक चीजों को शामिल करें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा है। स्वजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आज भाग्य साथ है, सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

ये भी पढ़ें: शनि देव को प्रसन्न करने के सरल उपाय

कर्क राशि

किसी बात को लेकर मन क्रोधित हो सकता है जिससे पारिवारिक माहौल बिगड़ जाएगा। इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। दिन बेहतर है, दिन को अपनी वाणी द्वारा खराब ना करें अन्यथा आर्थिक लाभ होने के योग हैं। कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद उठाएंगे। संतान को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

सिंह राशि

छात्रों के लिए दिनमान कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं, पढ़ाई को लगातार नजरअंदाज करना आपके लक्ष्य को प्रभावित करेगा। आज आप किसी रचनात्मक कार्यों के प्रति अधिक ध्यान देंगे। स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर है लेकिन घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, घर में किसी को सेहत से जुड़ी  बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: नीलम रत्न के लाभ और इसकी धारण विधि

कन्या राशि

सेहत के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है, स्वास्थ संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपका कोई पुराना रोग भर सकता है जिससे आप शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वयं को पीड़ित महसूस करेंगे। स्वजनों का सहयोग बना रहेगा। कार्यक्षेत्र हेतु दिन बढ़िया है, लाभ होंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों की प्रेमीजन से वार्तालाप होगी जो आपको आपके लक्ष्य के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही लाभकारी है, कारोबार में लाभ ही लाभ होंगे। विवाहितों के लिए आज के दिन स्तिथि मध्यम बनी रहेगी तो वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा है, लंबे समय से चल रहे मनमुटाव समाप्त होंगे। पारिवारिक माहौल बेहतर है, दिन खुशियों से भरा रहेगा।

वृश्चिक राशि

सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। दिनमान कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। चारों तरफ वायरस संक्रमण आदि का प्रकोप फैला है, स्वच्छता एवं सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक माहौल कुछ ठीक नहीं है, ग्रह गोचर आपके प्रतिकूल चल रहे हैं इसलिए दिन-प्रतिदिन आपकी स्थिति बिगड़ सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा है। आज आपके सभी कार्य सुगमता पूर्वक बनते चले जाएंगे। आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे कामयाबी प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। संतान की ओर से मन खुश रहेगा, उनके किसी कार्य की वजह से आपको अपनी परवरिश पर गर्व महसूस होगा।

मकर राशि

दिन कुछ ठीक नहीं है, सेहत से जुड़ी समस्या से जूझना पड़ सकता है। शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। वहीं कार्यक्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे जिससे आपके उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपकी पदोन्नति पर विचार-विमर्श हो सकता है। लोग आपके कार्य कौशल एवं बुद्धिमता की सराहना करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा जो आपके हौसले को बनाए रखेगा।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त है। एक तरफ आपके कार्यक्षेत्र में स्थितियां बिगड़ रही हैं तो वहीं पारिवारिक माहौल एवं रिश्ते खुशियां प्रदान कर रहे हैं। कारोबार को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, आपका क्रोध बनते कार्य को भी बिगाड़ सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन कुछ खास ठीक नहीं है।

मीन राशि

कारोबार में खूब मुनाफा कमाएंगे, आमदनी के नवीन स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी नए टेंडर आदि पर काम करने को मिलेगा जिससे आपकी उन्नति बढ़ सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों में खूब रुचि लेंगे। पारिवारिक माहौल कुछ ठीक नहीं है, किसी बात को लेकर घर-परिवार में क्लेश बना रह सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। मन लगाकर कार्य करें, स्थितियां जल्द ही ठीक हो जाएंगे।