विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

7 मई 2020 राशिफल

Daily Horoscope 7 May 2020 Rashifal

आज दिनाँक 7 मई 2020 वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि एवं दिन बृहस्पतिवार है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में स्थित है। ग्रीष्म ऋतु है। आज राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक है। अतः इस दौरान आप किसी शुभ कार्य की शुरुआत न करें।

आज बुद्ध पूर्णिमा है जिसमे पूर्णिमा तिथि सायं 04 बजकर 14 मिनट तक है और फिर इसके बाद प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा। स्वाती नक्षत्र सुबह 11 बजकर 07 मिनट तक बना हुआ है, फिर विशाखा नक्षत्र का आरंभ हो जायेगा। व्यतीपात योग सायं 04 बजकर 40 मिनट तक बना हुआ है जिसके बाद वरीयान योग का आरंभ हो रहा है। विष्टि करण प्रातः 06 बजे तक है जिसके बाद कौलव करण का आरंभ हो जाएगा।

आज चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 13 मिनट तक तुला जिसके बाद वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक बना हुआ है। साथ ही आज विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

इतने प्रकार के शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज दिनांक 7 मई 2020 का दिन सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा, यह जानना बेहद ही रोमांचक हो जाता है। आज के इस राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ्य संबंधित समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार इत्यादि से बचने की चेष्टा करें। पारिवारिक जीवन कुछ ठीक नहीं है। मानसिक तनाव की स्थिति में रहेंगे। माता को लेकर मन चिंतित रहेगा, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। घर के बच्चों का खास ख्याल रखें। उन्हें संक्रमण के लिए सावधानी बरतना सिखाएं।

ये भी पढ़ें: बृहस्पति ग्रह के उपाय जो करेंगे आपका बड़ा पार

वृषभ राशि

आज आप को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शारीरिक तौर पर स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको खूब परिश्रम करना पड़ेगा, आपकी मेहनत से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। वहीं आपके सहकर्मचारियों में जलन की भावना आ सकती  है, वें आपके विरुद्ध कोई षड्यंत्र रच सकते हैं जिससे आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहनों के उपयोग से बचकर रहें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा है। सभी कार्य मनोनुकूल पूर्ण होंगे। जिस कार्य में हाथ लगाएंगे, सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा है। माता-पिता का सहयोग बना रहेगा, वे आज आपसे किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेंगे। किसी स्वजन से लंबे समय बाद वार्तालाप होगी जिससे आपका चमन खुशियों से भर जाएगा। दिन अनुकूल है, लगन से कार्य करें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

कर्क राशि

गृहस्थ वातावरण में कलह की स्थिति बनी रहेगी। घर में अचल संपत्ति संबंधी कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। अपने शत्रुओं से बचकर रहने की चेष्टा करें। आपके घर में ही आसपास के स्वजनों में से कोई आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता है, सतर्क रहें। माता-पिता आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। पारिवारिक जीवन अनुकूल नहीं है, प्रेम के साथ स्तिथि को संभालें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज व्यवहार-विचार से सकारात्मक रहेंगे। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी जिससे आप अपने कई कार्य बनाएंगे। बड़े भाई-बहनों का सहयोग बना रहेगा। बहन की मदद आपके लिए उन्नति के योग्य सिद्ध हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन की पुरानी उलझने समाप्त होंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कन्या राशि

अपनी सेहत का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र हेतु दिन बढ़िया रहेगा, सभी कार्य आपके अनुकूल संपन्न होंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा है, बड़ी बहन की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। घर का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है, हालांकि बाद में आप के मित्रवत व्यवहार से उनकी नाराजगी दूर हो जाएगी। दिन बढ़िया है, कार्यक्षेत्र में आप खूब तरक्की करेंगे।

तुला राशि

पारिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपके सभी कार्य सरल हो जाएंगे। घर-परिवार में सभी एक साथ समय व्यतीत करेंगे। विभिन्न प्रकार के पकवानों को बनाएंगे एवं साथ मिलकर सेवन करेंगे। संतान की ओर से खूब सहयोग मिलेगा जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। विवाहितों के लिए दिन बढ़िया है, जीवनसाथी का सहयोग एवं प्रेम प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें: माणिक्य (रूबी) के फायदे और इसकी धारण विधि

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करेंगे किंतु कार्यभार के चक्कर में अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्तता पूर्ण है, आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कार्यभार की वजह से शारीरिक थकान एवं मानसिक तनाव अनुभव करेंगे। किसी स्वजन से मुलाकात हेतु मन व्याकुल रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का ख्याल रखें।

धनु राशि

संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा, आपकी संतान आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगी। माताजी के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। कार्यक्षेत्र हेतु दिन बढ़िया है, खूब लाभ कमाएंगे। भाग्य का सहयोग बना हुआ है। खानपान पर ध्यान दें। स्वजनों से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। आप जरूरतमंदों की मदद हेतु आगे आएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है, सफलता प्राप्ति के योग हैं। आज के दिन किया गया कर्म आपको भविष्य में बेहतर परिणाम प्रदान करेगा। अपनी क्षमता अनुसार जरूरतमंदों की खूब मदद करें।

कुंभ राशि

दिन मध्यम है। अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण करने हेतु खूब मेहनत करेंगे। आपकी कार्य क्षमता एवं बौद्धिकता से आपके उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की चेष्टा करें अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। माता-पिता की सेहत के प्रति जागृत होने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग किसी कार्य विशेष हेतु मददगार सिद्ध होगा।

मीन राशि

दिन कुछ ठीक नहीं है। दोपहर तक स्थितियां बेहतर रहेंगी। स्वजनों से लंबे समय तक वार्तालाप होगी। अपनों का प्रेम एवं अनुराग बना रहेगा किंतु वही दोपहर के बाद स्थितियां परिवर्तित होने लगेगी। आपके समक्ष अनेकानेक समस्याएं आएंगी जिससे आप विचलित हो सकते हैं। धैर्य धरे, हिम्मत से सभी चुनौतियों का सामना करने की चेष्टा करें।