विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

18 मई 2020 राशिफल

Daily Horoscope 18 May 2020 Rashifal

आज दिनांक 18 मई 2020, दिन सोमवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

आज आपके समक्ष अनेकानेक प्रकार की समस्याएं आएंगी। आप अपने घर परिवार पर समय देने की चेष्टा करेंगे। अपने कार्य भार आदि की व्यस्तता के कारण आप परिवार के साथ समय व्यतीत कर पाने में असमर्थ रह सकते हैं। आपके भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी, आज आप घरेलू वस्तुओं आदि की खरीद में वृद्धि कर सकते हैं। आपके प्रेमवत व्यवहार एवं वाणी से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। लोग आप के समीप आत्मीयता अनुभूति करेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद है। विवाह संबंधित समस्याएं समाप्त होंगी। सुयोग्य वर-वधू की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में आप खूब आमदनी कमाएंगे, लाभ के योग हैं। कार्यालय में आज आपकी पदोन्नति हो सकती हैं। खेलकूद मनोरंजन आदि में रुचि लेंगे एवं अपना समय देंगे। पारिवारिक जीवन आनंददायक है।

मिथुन राशि

कारोबार में खूब मुनाफा कमाएंगे। सफलता की नई-नई मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पुराने मानसिक तनाव समाप्त होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के पूर्व घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। सरकारी कामकाज में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। आप जरूरतमंदों की मदद हेतु आगे आएंगे।

इस सप्ताह आने वाले व्रत एवं त्यौहार:

कर्क राशि

आप किसी रचनात्मक कार्य में अपना हाथ आजमा सकते हैं। लेखन, गायन, वादन, चित्रकारी आदि जैसी कलाओं को उभारने की चेष्टा करेंगे। अपने मन के विचारों एवं योजनाओं को स्वयं एवं स्वजन तक ही सीमित रखने की चेष्टा करें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। अपने शब्दों पर नियंत्रण रखने की चेष्टा करें, आपकी वाणी लोगों के मन में आपके प्रति नकारात्मक छवि उत्पन्न कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

सिंह राशि

आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप के क्रियाकलापों में आज स्फूर्ति एवं जोश देखने योग्य होगी। आपके विचारों से कार्यस्थल एवं घर-परिवार में सकारात्मकता फैलेगी जिसे बनाकर रखें अन्यथा आर्थिक मामलों में समस्या उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर काबू रखें, वाद-विवाद एवं धन संपत्ति से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: पति-पत्नी के बीच के कलह को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय

कन्या राशि

दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपके बीच संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। किसी भी फैसले के पूर्व हर पक्ष को समझने एवं परखने की चेष्टा करें अन्यथा जीवन भर पछताना पड़ सकता है। आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, आपके क्रोध की वजह से घर-परिवार में तनाव का वातावरण बन सकता है। आर्थिक मामलों में आज थोड़ी समझदारी बरतने की आवश्यकता है।

तुला राशि

आज आपके लाभ ही लाभ होंगे। कारोबार में आप खूब उन्नति करेंगे। वहीं पारिवारिक संबंधों में थोड़ी खटास आने की संभावना है, समझदारी बरतने की चेष्टा करें। आज कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं से बचकर रहें, वे आपके विरुद्ध कोई बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं। पारिवारिक रिश्तो में प्रेम बना रहेगा। संतान को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है, उनके खान-पान का ध्यान रखें अन्यथ पेट से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके हुए आपके धन वापस प्राप्त हो सकते हैं। बिना मतलब किसी से बहस ना करें। आत्मविश्वास बनाए रखें, धैर्य ना खोये। किसी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में रहेंगे, मन चिंतित रहेगा। विवाहितों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके धन, संपत्ति एवं मान सम्मान में वृद्धि होगी जिससे आप का मन अत्यंत ही प्रफुल्लित रहेगा। स्वजनों का सहयोग बना रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभकारी है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज दिन मान-सम्मान में वृद्धि करने योग्य है। आज आप अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण करने में सफल होंगे। अपनी ऊर्जा को सही मार्गदर्शन दें। बिना मतलब के वाद-विवाद में ना पड़े। विवाहितों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के जीवन में अनेकानेक प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं।

मकर राशि

धर्म-आध्यात्मिक की ओर रुझान बढ़ेगा। आप अपने मानसिक तनाव, चिंता आदि से दूर शांति की तलाश में रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, आपके धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि एवं जागरूकता को देखकर घर के बड़े-बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। दिन बढ़िया रहेगा, पारिवारिक खुशहाली बरकरार रहेगी।

कुंभ राशि

मन प्रसन्न रहेगा। आपके सभी कार्य आपके अनुकूल संपन्न होते चले जाएंगे। आज आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप किसी नई योजना के विस्तार पर विचार कर सकते हैं। आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। अपने आलस्य का परित्याग कर आगे बढ़े, पदोन्नति एवं वेतन में वृद्धि होने की संभावना है।

मीन राशि

आर्थिक निवेश करने से बचे, आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए कोई बड़ा आर्थिक संकट उत्पन्न कर सकता है। हालांकि दूसरी तरफ कार्यक्षेत्र में आपके लाभ के भी योग दिख रहे हैं। अपनी मेहनत में निरंतरता बनाए रखें, आप खूब उन्नति करेंगे। माता के सहयोग से धन संपत्ति का लाभ प्राप्त हो सकता है। विवाहितों के लिए आज का दिन सुखद है।