विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

10 मई 2020 राशिफल

Daily Horoscope 10 May 2020 Rashifal

आज दिनांक 10 मई 2020 ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि एवं दिन रविवार है। विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में है। ग्रीष्म ऋतु है। आज राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक है, अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत न करें।

आज तृतीया तिथि प्रातः 08 बजकर 04 मिनट तक है जिसके बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ हो जाएगा। मूल नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 13 मिनट तक है, फिर पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ होगा। आज चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से रात 12 बजकर 45 मिनट तक है। साथ ही आज अमृत काल रात्रि 10 बजकर 03 मिनट से 11 बजकर 35 मिनट तक बना है। वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

इतने प्रकार के शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज दिनांक 10 मई 2020 का दिन सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा, यह जानना बेहद ही रोमांचक हो जाता है। आज के इस राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभकारी है। आप जिस भी कार्य में आज हाथ लगाएंगे सफलता प्राप्त करेंगे। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा, आपसी सहयोग भाव विकसित होगा। परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है, अतः स्वयं तथा अपने अपनों की सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ राशि

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी साथ ही खूब उन्नति करेंगे। आपके विरोधी आप पर हावी होने की चेष्टा कर सकते हैं लेकिन आपकी समझदारी एवं बुद्धिमत्ता उन्हें परास्त करने में सक्षम है। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की चेष्टा करें, क्रोध में आकर कुछ ऐसा उल्टा सीधा ना करें जो आपकी अवनति का कारण बन जाए।

ये भी पढ़ें: सूर्य ग्रह शांति के अचूक उपाय

मिथुन राशि

दिन लाभकारी है और आज भाग्य भी आपके साथ है। आपके सभी कार्य मनोनुकूल संपन्न होते जाएंगे। माता का सहयोग बना रहेगा। आप किसी रचनात्मक कार्य में अधिक रूचि लें सकते है जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक क्रियाकलापों में खूब रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन आनंददायक है।

कर्क राशि

अपनी सेहत का ख्याल रखें साथ ही घर के बड़े-बुजुर्गों पर भी विशेष ध्यान दें। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन मध्यम रहेगा, किसी बात का मानसिक तनाव बना रहेगा। क्रोध करने से बचें। माता द्वारा दी गए सलाह पर अमल करें। आज सभी कार्य धैर्य से कार्य करें, कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय स्थिति बिगाड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: माणिक्य रत्न के लाभ

सिंह राशि

पारिवारिक माहौल खुशनुमा है। विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवान का सेवन करेंगे। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों से धन प्राप्ति हो सकती है। आज आपके लाभ ही लाभ होंगे, साथ ही अटके हुए धन वापस प्राप्त होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक क्रियाकलाप में सम्मिलित होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन सफलता प्राप्ति का है। छात्रों के लिए आज का लाभकारी हैं, आप किसी ऐसे विषय पर अनुसंधान कर सकते हैं जिसकी सफलता मिलने से संसार का हित होगा। चिकित्सा से जुड़े लोग स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे, साथ ही अपनों से दूरियां खलेंगी। मानसिक तनाव बना रहेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा।

तुला राशि

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज आपको कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा हेतु आप तत्पर रहेंगे, उनकी ओर से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। बुद्धिमता एवं समझदारी से सभी कार्यों को संभालने की कोशिश करें, आपके कार्य भार वृद्धि हो सकती है। वाद-विवाद से बचने की चेष्टा करें। कुल मिलाकर दिन अनुकूल है।

वृश्चिक राशि

बिना जांचे परखे आर्थिक निवेश ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। आज आपकी छवि पर दुष्प्रभाव पर सकता है, आपके ऊपर कोई मिथ्या आरोप लग सकते हैं। सजग रहने की चेष्टा करें, आज बुद्धिमता एवं समझदारी बरतना अत्यंत आवश्यक है। आपके गैर-जिम्मेदाराना हरकत आपकी छवि बिगाड़ सकती हैं। आज संतान का सहयोग प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें: जानें गंगा दशहरा पर क्या है गंगा स्नान का महत्त्व

धनु राशि

पारिवारिक जीवन खुशनुमा है, आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में सम्मिलित होंगे। बड़े-बुजुर्गों का ख्याल रखें, उनकी सेहत की स्थिति में गिरावट आ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन लाभप्रद है, आज आपके लाभ ही लाभ होंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले आज अपने क्रोध पर नियंत्रण बरतें, आपका क्रोध कई बनते कार्यों को बिगाड़ सकता है। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक नहीं है। घर में कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहेगी। अचल संपत्ति के मसलों पर चर्चा होगी जिससे स्थिति बिगड़ सकती है। आपके स्वजनों में से कोई आपके प्रति पर द्वेष भाव प्रकट करेंगे, किसी पर यूं ही भरोसा ना करें। समझदारी से कार्य करें।

कुंभ राशि

दिन उतार-चढ़ाव से युक्त है। आर्थिक मामलों में स्थिति बिगड़ सकती है, समझदारी से कार्य करें। आपके विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं, आपकी उन्नति से आपके सहकर्मी आपके विरुद्ध कोई बड़ा षड्यंत्र सकते हैं जिसका शिकार आप हो सकते हैं। आज मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम है। कारोबार में स्थिति कुछ ठीक नहीं चल रही है, आर्थिक हानि होने की संभावना है। आलस्य का परित्याग करें। पारिवारिक सुख सुविधाओं में इतना लिप्त ना हो जाए कि कारोबार की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती चली जाएगी। घर-परिवार में आनंद जीवन व्यतीत करेंगे। भिन्न-भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग करेंगे।