विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 29 मई 2020

Aaj ka Dainik Rashifal 29 May 2020

आज दिनांक 29 मई 2020, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपके पद-प्रतिष्ठा एवं मान सम्मान में खूब वृद्धि होगी। आप सामाजिक हित हेतु कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। आपके द्वारा की जा रही मदद लोगों के जीवन में विशेष परिवर्तन लाएगी। पिता के द्वारा कही गए बातों को टालने की जगह उस पर अमल करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के विवाहित जातकों के जीवन में लंबे समय से चल रहे कलह-क्लेश आज समाप्त हो सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। आपकी कार्यशैली एवं समझदारी को देखकर आपके सहकर्मी के मन में आपके प्रति द्वेष भाव आ सकता है। आज आपके लाभ ही लाभ होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपके समक्ष उन्नति हेतु अनेकानेक मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके लाभ ही लाभ होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी है। आज आप किसी खास विषय पर अनुसंधान का कार्य करेंगे जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप राष्ट्रहित में कुछ बेहतर करने में अपना योगदान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा, स्वजन आपके प्रति गर्व की अनुभूति करेंगे।

कर्क राशि

रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। संगीत, कला, लेखन आदि संबंधित से जुड़ी अपनी पुरानी लालसाओं के साथ फिर से जीने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में आज आपकी हानि होने की संभावना है, आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। पिता से किसी बात पर थोड़ी अनबन हो सकती है, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें: मांगलिक दोष दूर करने के उपाय

सिंह राशि

कारोबार में दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर लोगों के पुराने मनमुटाव समाप्त होंगे। आज आप जोखिम भरे कार्यों को करने की चेष्टा करेंगे, इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी किंतु सावधानी बरतना भी अत्यंत आवश्यक है अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि

छात्रों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, आपके अधिक परिश्रम के बावजूद भी किसी कार्य विशेष में आप सफलता प्राप्त करते-करते रह जाएंगे। आज का दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र के प्रति अधिक केंद्रित होंगे। किसी नई कला को सीखने हेतु प्रयास कर सकते हैं। उच्च अधिकारी प्रसन्न है, पदोन्नति पर विचार कर सकते हैं।

तुला राशि

आज कार्यक्षेत्र में आप से कोई गलती हो सकती है जिससे आपके उच्च अधिकारी आप से खफा हो सकते हैं। अपने उच्च अधिकारी से बहस करने की बजाय उनके बातों को समझकर आत्म सुधार की चेष्टा करें। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आपके मान सम्मान एवं पद में वृद्धि होगी। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभकारी हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के बीच प्रेम भाव विकसित होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद है, घर परिवार में प्रेम एवं सहकार भाव बना रहेगा। आज आपके नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, कार्यक्षेत्र में सहकारियों में से कोई आपके प्रति द्वेष भाव रखेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका खूब मन लगेगा। सेहत की स्थिति बढ़िया रहेगी।

धनु राशि

जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेम भाव विकसित होगा, उनके सहयोग से पारिवारिक जीवन में खुशियां लौट आएँगी। घर परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। हालांकि माता से किसी बात को लेकर थोड़ी आनाकानी हो सकती है किंतु बाद में जीवनसाथी के सहयोग से स्थिति बेहतर हो जाएंगी। जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही को त्याग दें, यह आपकी उन्नति हेतु बाधा बना हुआ है।

मकर राशि

अपने दैनिक दिनचर्या के कार्यों में नियमितता बरतने की चेष्टा करें। आलस्य आपका बने बनाए कार्य की प्रगति को रोक देगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आज आप पढ़ाई लिखाई में अपना खूब समय देंगे। आर्थिक मामलों में दिनमान आपके अनुकूल रहेगा। पुराने निवेश से आपके अटके हुए धन वापस प्राप्त हो सकते हैं। अपनी वाणी पर थोड़ा संयम बरतें, आपकी वाणी एवं अनमना व्यवहार कार्य क्षेत्र एवं पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हर छोटी समस्या का तुरंत समाधान करें अन्यथा यह कोई बड़े रोग का रूप ले सकता है। कार्यक्षेत्र में मन लगाकर मेहनत करते जाएं, सफलता अवश्य प्राप्त होगी। इस जाति के विद्यार्थियों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं जो आपके लिए प्रगति के योग्य है।

मीन राशि

घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत के प्रति ध्यान दें, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। चारों तरफ वायरस आदि के संक्रमण का प्रकोप फैला है, अतः अपना तथा स्वजनों का ख्याल रखें। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिनमान कुछ ठीक नहीं है, आपका बेरुखा बर्ताव रिश्तो में खटास लाएगा।